बद्दी / सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के दृष्टिगत बद्दी पुलिस की ओर से तैयार की गई विस्तृत सुरक्षा योजना बीबीएन इंड्रस्ट्रीयल सक्योरिटी प्लान के तहत एसपी मोहित चावला ने सिप्ला फार्मास्यूटिकल कंपनी बद्दी का दौरा किया गया । इस दौरान उन्होंने लेबर सुरक्षा, आईटी सुरक्षा तथा कंपनी के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और कंपनी के उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली। पुलिस जिला बद्दी की इस योजना को गत वर्ष ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है । बीबीएन क्षेत्र के औद्योगिक ईकाइयों की सुरक्षा के दृष्टिगत बद्दी पुलिस द्वारा विस्तृत सुरक्षा योजना का पिछले वर्ष तैयार की गई थी जो की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी करती है।
