Himachalचिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान

चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल विशेष सफाई अभियान को अमलीजामा पहनाया जा रहा है बल्कि स्वच्छता के महत्व बारे लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस मुहिम के तहत शुक्रवार को जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल चिंतपूर्णी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर व सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गगरेट उपमंडल के बने दी हट्टी नामक स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा ल्यूमिनस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक विस्तृत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर उपस्थित लोगों को साफ सफाई के अलावा स्वच्छता के महत्व बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अनीता शर्मा ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के लोगों में इस अभियान का सकारात्मक नतीजा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिला के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रमो को जारी रखा जाएगा ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति रुचि  तथा ज्ञान निरंतर बढ़ता रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...