Himachalअयोध्या के लिए ऊना से स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को जाएगी

अयोध्या के लिए ऊना से स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को जाएगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : ऊना से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को जाने वाली है। अयोध्या में प्रभु श्री राम चंद्र जी के भव्य मंदिर की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। सदियों से सनातन धर्म के करोड़ों भक्तों के मन की अभिलाषा 22 जनवरी को उस समय पूरी होगी जब भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में बन रहे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। उस दिन भी लाखों भक्त अयोध्या पहुंचेंगे लेकिन मूर्ति स्थापना के 16 दिन बाद ऊना वालों का नंबर आएगा। रेलवे ने 7 फरवरी को अंब अंदौरा से अयोध्या के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। तय सारिणी के अनुसार ट्रेन 7 फरवरी बुधवार को अंब अंदौरा से दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। ऊना में यह गाड़ी मात्र 2 मिनट ही रुकेगी। ऊना रेलवे स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय शाम 4 बजकर 12 मिनट बताया गया है। यहां से यह ट्रेन नंगल डैम, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमगढ़ और लखनऊ होते हुए 8 फरवरी की सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। 8 फरवरी का पूरा दिन आप भव्य राम मंदिर में पूजा प्रार्थना और ध्यान में लगा सकते हैं। अगले दिन 9 फरवरी को अयोध्या रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 11 बजकर 45 मिनट पर वापस अंब अंदौरा के लिए रवाना होगी। दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर यह लखनऊ पहुंचेगी और 10 फरवरी की सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर यह ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। ऊना में सवारियों को उतारने के बाद अंब अंदौरा में यह ट्रेन सुबह के 6 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। अर्थात 10 फरवरी शनिवार को जो लोग अपनी नौकरियां और व्यापार पर लौटना चाहते हैं वह पूरे दिन का सदुपयोग कर सकते हैं। ऊना रेलवे स्टेशन अधीक्षक रोदाश सिंह ने बताया कि इस दौरान पूरे भारत भर में लगभग 1000 से अधिक स्पेशल रेल गाड़ियां अयोध्या जी के लिए चलाई जा रही हैं ताकि राम लला के भक्त उनके दर्शनों को जा सकें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...