स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को अयोध्या जी के लिए ऊना से प्रस्थान करेगी

अयोध्या में राम मंदिर बनने का इंतजार सभी देशवासियों को:राज कुमार पठानियां
ऊना/ सुशील पंडित : श्री राम जन्म भूमि अयोध्या जी जिला ऊना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने पर जिला भाजपा के महामंत्री राज कुमार पठानिया ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। शुक्रवार को जारी ब्यान में जिला भाजपा महामंत्री पठानिया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का इंतजार सभी देशवासियों को है। 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला की स्थापना की जानी है। इसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंदिर का निर्माण साल 2025 तक पूरा हो जाएगा। पठानिया ने कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ का सैलाब उमडऩा स्वाभाविक है। ऐसे में एन वक्त पर केंद्र सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से ही खास व्यवस्था कर दी है। देशभर में एक हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से प्रदेश के जिला ऊना से भी एक स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को अयोध्या जी के लिए भी प्रस्थान करेगी, जिसकी बुकिंग जल्द शुरू हो जाएगी। राज कुमार पठानिया ने कहा कि जिला ऊना सहित प्रदेश भर से काफी संख्या में राम भक्त इस ट्रेन की सुविधा लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की सोच की बदौलत ही राम भक्तों के लिए स्पेशन ट्रेन का तोहफा दिया गया है। विशेष ट्रेन की सुविधा शुरू होने से जिला सहित प्रदेशवासी काफी खुश व उत्साहित है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...