Himachalमिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण...

मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ऊना जिला में 7 अगस्त से एक विशेष टीकाकरण अभियान आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित किया गया है। अगस्त से अक्टूबर माह तक तीन विशेष चरणों में चलाए जाने वाले इस अभियान में खसरा तथा रूबेला के अतिरिक्त हाल ही में आरंभ की गई पोलियो की तीसरी खुराक सहित विभिन्न प्रकार का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वे इस टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के दौरान झुग्गी झोपड़ी बस्तियों, ईंट भट्ठा मजदूरों तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाए ताकि इस विशेष टीकाकरण मुहिम के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
मिशन इंद्रधनुष 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके वर्मा ने जानकारी दी कि इस अभियान का पहला चरण 7 से 12 अगस्त 2023 तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर 2023 तक तथा अभियान का तीसरा व अंतिम चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 0 से 2 वर्ष की आयु के 1209, 2 से 5 वर्ष की आयु के 135 तथा 321 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है अभियान के प्रथम चरण में 6 दिनों तक जिला के विभिन्न स्थानों में 67 सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...