Nationalतेज रफ्तार Truck ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 10 की मौत

तेज रफ्तार Truck ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 10 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में ट्रक और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है. ये दर्दनाक हादसा भदोही के महाराजगंज और मिर्जापुर के कटका बॉर्डर पर हुआ है। जानकारी के अनुसार पीछे से ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार दस मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोग घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए। घायलों का वाराणसी ट्रामा सेंटर रेडार में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे।

 तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। सूचना मिलते ही एसपी और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना कछवा थाना क्षेत्र के कछवा मिर्जामुराद जीटी रोड पर रात करीब 1 बजे के आस पास की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर पर 13 लोग सवार होकर जनपद भदोही से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। थाना कछवा क्षेत्र के कछवा मिर्जामुराद जीटी रोड पर पीछे से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सवार 13 लोगों में से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

 मृतकों की पहचान भानू प्रताप (25), विकास कुमार (20), अनिल कुमार (35), सूरज कुमार (22), सनोहर (25), राकेश कुमार (25), प्रेम कुमार (40), राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26), नितिन कुमार (22), रोशन कुमार (17) के रूप में हुई है। जबकि आकाश कुमार, जमुनी और अजय सरोज हादसे में घायल हुए हैं. ये सभी वाराणसी जिले के निवासी थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का टायर निकलकर दूर नाले में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को इजाल के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भिजवाया। ट्रैक्टर सवार सभी लोग मजदूर थे जो जनपद भदोही से छत ढलाई का काम कर के अपने घर मिर्जामुराद वाराणसी जा रहे थे। एसपी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर उन्हें शवगृह भेजा है और घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...