Blog
-

पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित
ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई, पोशाक आभूषण उद्यमी, जूट बैग बनाने व मुलायम खिलौने बनाने के लिए प्रशिक्षण 11 सितम्बर से आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएनबी आरसेटी के निदेशक संदीप ठाकुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए 7 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति व तीन पासपोर्ट साइज़ के साथ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र तथा अपना काम आरंभ करने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। -

जेएनवी पेखूबेला में कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी
ऊना/सुशील पंडित: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी में दाखिले की पंजीकरण तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया यह फैंसला प्रदेश में अत्याधिक बारिश वाले मौसम को मध्यनज़र रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में पंजीकरण के लिए फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइटwww.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। -

भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी
चंदन कालिया को ज़िला ऊना आईटी संयोजक की ज़िम्मेदारी सौंपीऊना/सुशील पंडित: जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने आज जिला के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है जिसमे सदर विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, प्रो राम कुमार, प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा, सुषमा शर्मा पूर्व विधायक, बलवीर बग्गा पूर्व जिला अध्यक्ष, भजन सिंह मान संतोषगढ़, रमेश भड़ोलिया, राकेश कुमार गिका, चमन लाल भाटिया नँगड़ा, सागर दत्त भारद्वाज, तिलकराज सैनी अरनियाला, सतीश ठाकुर वनगढ़, अमृतलाल भारद्वाज देहला, बलदेव चंद ऊना, नवदीप कश्यप गग्रेट मण्डल से सतपाल सिंह कुनेरन, साधू सिंह जोह, प्रमिला ठाकुर चलेट, रामगोपाल डोगरा पृथ्वीपुर, तरसेम परमार बम्बेहेड, सुशील कालिया, सुरेंद्र सिंह जसवाल दियोली, रमेश चंद हीर गगरेट, संजीव कुमार रोमी अंबोटा, पवन लंबरदार अंबोटा, नरिन्द्र ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष, चिंतपूर्णी मण्डल से एडवोकेट रमेश चौधरी, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा अम्ब, कुलदीप सिंह सूरी,ओंकार सिंह अम्ब, होशियार सिंह नारी, कर्नल कृष्ण कुमार मावा, कर्नल तरसेम सिंह अमरोह, कुटलैहड़ मण्डल से सुरेश बांका ,विनय कुमार, कृष्णपाल शर्मा थानकलां, विजय कुमार अन्द्रोंली, राम कुमार नारी, परसराम राँसरी, धर्मजीत लमलेहडी एवम हरोली मण्डल से देशराज राणा, यशपाल राणा, सतीश ठाकुर, ओंकारनाथ, राज कुमार पंवर और समस्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा समर्थित जिला परिषद के सभी सदस्य इस श्रेणी में अपेक्षित रहेंगे और यह नियुक्ति तत्काल लागू की गई है। बलबीर ने बताया कि आज ज़िला ऊना आईटी संयोजक के रूप में चंदन कालिया को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है और यह जिम्मेदारी तत्काल रूप से लागू की गई है। -

SSP ने ASI समेत 5 पुलिस वालों पर लिया एक्शन
बलौदाबाजार: जिले के सिमगा थाना मे पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार 2 आरोपियों में से एक पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसके पूर्व भी बलौदाबाजार जिले में पुलिस कर्मियों की ऐसी कई बार लापरवाही सामने आ चुकी है। हालांकि, पुलिस कस्टडी से फरार आरोपियों को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया था। लेकिन अबकी बार फरार हुआ आरोपी पकड़ से बाहर है।
फिलहाल एसएसपी ने इस घटना मे लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षकों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के संबंध में एसएसपी दीपक झा ने बताया कि, सिमगा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। जिस पर आरोपियों को हिरासत मे लिया गया था और चोरी का माल बरामद कर आगे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी थाना परिसर से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद थाने में तैनात 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।
-

पंजाब: विवादों में फंसे राजा वड़िंग, गर्माई सियासत, देखें वीडियो
फिरोजपुर: पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग आज जिले में कांग्रेस के धरने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर संबोधित करते हुए जब पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर रंधावा के बेटे उदयवीर को देखा तो उसे स्टेज पर बुला लिया। इस दौरान उन्होंने उदयवीर को स्टेज पर बुलाकर सराहा व उसकी पीठ थपथपाई और कहा कि, ”23 साल का युवक नहीं लड़ेगा तो क्या हम लड़ेंगे, सही बात पर थोड़ा लड़ लेना चाहिए।” इस मौके पर राजा वड़िंग ने उदयवीर को यह भी कहा कि ‘परवाह न कर’।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उदयवीर रंधवा पर पंजाब यूनिवर्सिटी में नरवीर नामक युवक के साथ झगड़ा हुआ था, जिससे मारपीट कर उसे किडनैप करने के आरोप हैं। राजा वड़िंग के इस बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है, विपक्ष पार्टियों द्वारा निंदा की जा रही है। हर तरफ उनके इस बयान को लेकर बातें हो रही हैं कि स्टेज पर खड़े होकर पंजाब के मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए न की अपराध को बढ़ावा। इस बयान से युवाओं के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें लड़ाई झगड़ा करने में भी शह मिलेगी। इस बयान का कांग्रेस पार्टी पर बुरा असर पड़ेगा।
-

पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का आक्रोश , पुलिस थाने का घेराव
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी
ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर की आम का पेड़ काटने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के मामले पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की अगुवाई में हरोली थाने का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पंचायत प्रधान पर झूठा केस बनाकर उन्हें गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करने के आरोप लगाए।
धरना प्रदर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। वहीं भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी निर्णय लेकर चुन-चुन कर लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में भारी बरसात के कारण लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार और प्रशासन इन लोगों को राहत उपलब्ध करवाने की बजाय उल्टा झूठे मुकदमे दर्ज करके प्रताड़ित करने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में सरकार या प्रशासन अगर किसी के विरुद्ध भी झूठा कैसे बनाएगा तो भाजपा उसके साथ खड़ी रहेगी और उसे न्याय दिलवाएगी।वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता लेखराज कतनौरिया ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान को दलित होने पर टारगेट किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवाया गया है।उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इस एफआईआर को रद्द नहीं किया और पंचायत प्रधान को उनके घर वापस नहीं पहुंचाया तो यह उग्र प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं व पंचायत प्रधान को टारगेट किया जा रहा है।ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर पर सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का आरोप लगा है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था। वन अधिकारी पंडोगा क्षेत्र अनिल कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खड्ड में एक आम का वृक्ष मौजूदा ग्राम पंचायत प्रधान खड्ड विरेंद्र हीर द्वारा सरकारी भूमि से कटवाकर बेच दिया है। जिस पर पुलिस ने पंचायत प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।जिस के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस थाना हरोली में विरोध प्रदर्शन किया। और प्रधान को रिहा करने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा।इस मौके पर पूर्व एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, मोहिंदर राणा,रजत राणा व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। -

मशहूर पंजाबी सिंगर का चैनल हुआ हैक
चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर हैप्पी रायकोटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर का यू-टयूब चैनल हैक हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। सिंगर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें चैनल हैक होने के बाद कुछ समर्थकों के फोनकॉल आए थे, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इस साल बहुत कुछ हुआ लेकिन शोर मचाने की मेरी आदत नहीं।

कई अपने लोगों ने बहुत कुछ करने की कोशिश की, कोई बात नहीं। तोतों के लिए बाग बहुत हैं। खैर, किसी दिन दिल खोल कर बात करेंगे।
गौरतलब है कि सिंगर ने साइबर क्राइम को शिकायत दर्ज करवा दी है, ताकि जल्द से जल्द चैनल को फिर से शुरु किया जा सके। फिलहाल वह इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। बता दें कि हैप्पी रायकोटी के यू-ट्यूब चैनल पर 6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बता दें कि हैप्पी रायकोटी के खिलाफ 6 महीने पहले जालंधर पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें उनपर गीत के जरिए हथियारों को प्रमोट करने का आरोप लगाया गया था।
शिकायतकर्ताओं ने गायक के गीतों को नौजवान पीढ़ी के लिए गलत बताया। शिकायतकर्ता ने कहा था कि ऐसे में गायकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह भड़काने वाले गीत न गाएं। यही नहीं, उनके गीत को यूट्यूब से तुरंत हटाने की मांग भी की गई थी।
-

जालंधर : आप सांसद सुशील रिंकू का सोशल मीडिया पेज हुआ हैक, देेखें Live
जालंधर ENS : आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रिंकू का सोशल मीडिया अकाऊंट हैक हो गया है।रिंकू ने खुद सोशल मीडिया पर लाई आकर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनसा सुशील रिंकू के नाम से जो फेसबुक पेज था, वह किसी ने हैक कर लिया है। रिंकू ने कहा कि अगर उनकी तरफ से कोई भी डिमांड या कुछ मांग की जाती है, तो उनके नोटिस में लाएं।
रिंकू ने कहा कि उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत कर दी है तथा पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी शरारती तत्व होंगे जल्द ही सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि सुशील रिंकू ने हाल ही में जालंधर में लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उसके बाद उन्होंने बड़े मार्जन के साथ जीत हासिल की थी। -

पंजाब : इलाका निवासियों ने 2 नशा तस्करों को किया काबू, देखें वीडियो
मोगा : पंजाब में नशा बेचने वालों की सोशल मीडिया पर बहुत सी वीडियो वायरल हो रही है। वही सोशल मीडिया पर ताजा वीडियो देखने को मिल रही है। जिले के कस्बा बाघापुराना की अधीन पड़ते गांव चंद पुराना की जहां पर बहोना गांव के 2 युवक जिनके पास 3 टायर वाला वेस्पा स्कूटर था। गांव में नशा बेच रहे थे, को गांव वासियों ने पकड़ा और उनके कब्जे से नशा भी बरामद किया गया।
वही गांव वासियों ने उन दोनों नशा बेचने वालो को बाघापुराना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि मोगा के एस पी डी अजय राज सिंह ने दी।
-

जालंधरः आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर सीएम मान का आया बयान
जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से देश के दूसरे शहरों के लिए दोबारा उड़ान शुरू होंगी। इसके लिए होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही एयरपोर्ट फंक्शनिंग में आ जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंजाब के घरेलू उड़ान वाले हवाई अड्डों को लेकर सोमवार को सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने बैठक के बारे में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कहा कि आज पंजाब के सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ पठानकोट, हलवारा, आदमपुर हवाई अड्डों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।

सुखद खबर यह है कि देश के अन्य शहरों के लिए आदमपुर से उड़ाने जल्द शुरू होने जा रही हैं। हलवारा में बन रहे टर्मिनल का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। पंजाब को देश के हर बड़े शहर से जोड़ने की कोशिश
बता दें कि केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भी पिछले दिनों आदमपुर से घरेलू उड़ाने शुरू करने के लिए टेंडर निकाला था। इसके बाद आदमपुर हवाई अड्डे का जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने दौरा भी किया था और वहां पर चल रहे कामों का जायजा लिया था। समीक्षा बैठक में भगवंत मान ने कहा है कि हमारी कोशिश पंजाब को देश के हर बड़े शहर से जोड़ने की है।