Blog

  • पंजाबः छात्रसंघ चुनाव के दौरान उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

    पंजाबः छात्रसंघ चुनाव के दौरान उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में सोई संगठन के छात्र नेताओं के बाद एसडी कालेज-32 के बाहर शक्ति प्रदर्शन करने वाले एबीवीपी के छात्र नेताओं ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई है। कार की खिड़कियों और सनरूफ के बाहर खड़े होकर रैली में चलती गाड़ियों पर नारेबाजी करते नजर आए है। इससे पहले पीजीजीसी-11 में नियम तोड़ने पर पुलिस ने कुल 18 वाहनों के चालान किए थे। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस शक्ति प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान में लगी है। 

    सेक्टर 32 एस कॉलेज के आसपास लगने वाले सीसीटीवी कैमरे और वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों के पहचान करने के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर को वेरीफाई कर रही है। इसी आधार पर चंडीगढ़ पुलिस चालकों के चालान जारी करेगी। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध शहर के कॉलेजों में 31 अगस्त को नामांकन और छह सितंबर को छात्रसंघ के चुनाव होने हैं। पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) जितेंद्र ग्रोवर ने प्रेसवार्ता कर छात्रसंघ चुनाव की तारीख और कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की तिथि घोषित होते ही पीयू और कॉलेजों में आचार संहिता लागू हो गई।

  • जालंधरः ब्यास नदी में 2 भाईयों के छलांग लगाने का गर्माया मुद्दा, खैहरा ने SHO नवदीप पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जालंधरः ब्यास नदी में 2 भाईयों के छलांग लगाने का गर्माया मुद्दा, खैहरा ने SHO नवदीप पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ब्यास नदी में 2 भाईयों की छलांग लगाने का मामला राजनीति गलियारे में गर्मा गया है। इस मामले को लेकर पहले मन्ना और मजीठिया पीड़ित परिवार से दुख सांझा करने के लिए उनके घर पहुंचे थे। वहीं आज भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पहुंचे। जहां उन्होंने थाना 1 में तैनात रहे एसएचओ नवदीप सिंह कार्रगुजारी पर सवाल खड़े किए। वहीं उन्होंने सीएम मान पर भी पुलिस की कार्रगुजारी को लेकर सवाल खड़े किए है। उन्होंने थाना 1 में दो भाईयों की पगड़ी उतारने और जलील करने के मामले में पुलिस पर निशाना साधा है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस दिन ढिल्लों परिवार के दोनों भाईयों को जलील किया गया उस दिन थाने के कैमरे कैसे खराब हो गए। सुखपाल खैहरा ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पार्टी हाईकमान से बात करेंगे और जहां ढिल्लों परिवार इस मामले को लेकर कैंडल मार्च निकालेंगे, वहीं वर पार्टी के समक्ष पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव करने की मांग करेंगे। इस दौरान उन्होंने सीएम से अपील करते हुए कहा कि वह भी एक बार ढिल्लों परिवार के घर आकर उनके साथ दुख सांझा करें। सुखपाल खैहरा ने कहा कि क्या एक एसएचओ को बचाने के लिए पूरी पुलिस ढाल बन रही है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी हाईकमान से इस मुद्दे को लेकर इंसाफ दिलाने के लिए आगे की रणनीति पर बात करेंगे।

    बता दें कि बीते दिन ढिल्लों परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए और थाना के 1 एसएचओ नवदीप सिंह को लेकर बिक्रम मजीठिया ने मीडिया से बातचीत दौरान सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एसएचओ नवदीप पर कई सवाल साधे। मजीठिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अभी तक क्यों नहीं दोनों भाईयों को ढूंढ पाई। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि शायद पुलिस खुद ही ढूंढना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि ब्यास दरिया का पानी पाकिस्तान की ओर जाता है। ऐसे में पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए है। इस दौरान हाईकोर्ट के नियमों को भी याद दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा दोनों भाईयों को ढूंढने के लिए परिवार खुद काम कर रहा है। लेकिन जो काम प्रशासन का है वह पीड़ित परिवार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई पर जवाब देना चाहिए।

  • पंजाबः 4 बहनों के  इकलौते भाई ने प्रेमिका के साथ सरोवर में लगाई छलांग

    पंजाबः 4 बहनों के इकलौते भाई ने प्रेमिका के साथ सरोवर में लगाई छलांग

    अमृतसरः गुरुद्वारा दमदमा साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 4 बहनों के इकलौते भाई के शादीशुदा महिला के साथ तालाब में कूदने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जगजीत सिंह नाम का युवक दो बच्चों की मां गुरप्रीत कौर से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के विरोध के कारण उसने गुरुद्वारा दमदमा साहिब के सरोवर में छलांग लगा दी। अब इस मामले पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, जोड़े ने श्री गोइंदवाल साहिब से कुछ दूरी पर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दमदमा साहिब के सरोवर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाले युवक की पहचान जगजीत सिंह (25) पुत्र जसवंत सिंह निवासी खडूर साहिब और महिला की पहचान गुरप्रीत कौर (35) के रूप में हुई है। जगजीत सिंह के रिश्तेदार बलबीर सिंह ने बताया कि युवक के पड़ोस में रहने वाली 2 बच्चों की मां गुरप्रीत कौर से संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे. इससे परेशान होकर दोनों ने सरोवर में छलांग लगा दी।

    जगजीत सिंह द्वारा कूदने से पहले इसकी सूचनी दी गई और वे तुरंत खडूर साहिब से गुरुद्वारा दमदमा साहिब की ओर आए लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वे दोनों सरोवर में कूद गए। सरोवर में कूदने वाली गुरप्रीत कौर का पति निर्मल सिंह राज मिस्त्री है और जगजीत सिंह चार बहनों का इकलौता भाई है।

  • स्कूलों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी सहित ये छुटि्टयां रद्द, शिक्षकों में नाराजगी 

    स्कूलों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी सहित ये छुटि्टयां रद्द, शिक्षकों में नाराजगी 

    पटनाः रक्षाबंधन का त्योहार इस बार कुछ जगहों पर 30 अगस्त को मनाया जा रहा है तो कुछ जगहों पर 31 अगस्त को। रक्षाबंधन पर भद्राकाल रहने के कारण लोगों के मन में कंफ्यूजन है। ऐसा नहीं है कि कंफ्यूजन सिर्फ आमलोगों में है। बिहार शिक्षा विभाग भी कंफ्यूजन में हैं। दरअसल, बिहार के किशनगंज में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। दो दिन पहले आदेश जारी किया गया था कि जिले में 31 अगस्त को अवकाश दिया जाएगा। उसके बाद आदेश निर्गत किया गया कि 30 अगस्त को ही अवकाश दिया जाएगा। अंत में 29 अगस्त को अवकाश रद्द किए जाने का आदेश निकाल दिया गया। 

    मंगलवार को निकाले गए रक्षाबंधन अवकाश रद्द के आदेश के बाद शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है। बिहार राज्य शिक्षक संघ के किशनगंज जिलाध्यक्ष रागहिर्बुरहमान के नेतृत्व में संघ के दर्जनों सदस्यों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में रक्षाबंधन अवकाश को रद्द किए जाने की सरकारी निर्देश का पत्र दिखाने की मांग की गई है। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए रक्षाबंधन पर अवकाश का आदेश जारी करने की मांग की।

    एक सप्ताह बाद 7 सितंबर को केंद्र सरकार और बिहार सरकार के दफ्तर समेत सरकारी कॉलेज और प्राइवेट स्कूलों में जन्माष्टमी छुट्टी रहेगी लेकिन बिहार के सारे सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। बिहार के सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन, तीज और जीउतिया के मौके पर भी छुट्टी नहीं होगी। महासप्तमी पर जब सारे सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे तब भी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के नये आदेश के मुताबिक सरकारी स्कूलों में इस साल अब पर्व त्योहार के मौके पर सिर्फ 10 दिनों की छुट्टी होगी, इसमें से तीन दिन रविवार का है।

    बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से मंगलवार को पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक विद्यालयों  में कम-से-कम 200 दिन और मध्य विद्यालयों  में कम से कम 220 दिन क्लास चलना चाहिए। लेकिन चुनाव, परीक्षा, विधि-व्यवस्था, त्योहार, अनुष्ठान संबंधी आयोजन, बाढ़, प्राकृतिक आपदाओं, विभिन्न प्रकार के आयोग की परीक्षाओं /भर्ती परीक्षाओं के कारण स्कूलों में पढाई प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा त्योहारों और अनुष्ठानों के मौके पर स्कूलों बंद होने की प्रक्रिया में एकरूपता नहीं है। किसी त्योहार में किसी जिले में विद्यालय चल रहे होते हैं और उसी त्योहार में अन्य जिलों में विद्यालय बंद रहते हैं। ऐसे में शिक्षा  विभाग ने ये निर्णय लिया है कि सभी राजकीय / राजकीयकृत / प्रारंभिक और माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साल 2023 के बचे हुए दिनों के लिए एक समान अवकाश होगा। ये इस प्रकार होगा। 

    15 छुट्टी की गई रद्द

    शिक्षा विभाग के नये आदेश ने बिहार के सरकारी स्कूलों में इस साल की 15 दिनों की छुट्टियां रद्द की है। 2023 में सरकारी स्कूलों में छुट्टी को लेकर पिछले साल 23 दिसंबर को बिहार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी किया था। देखिये उसमें क्या था छुट्टी का प्रावधान। 

    • रक्षाबंधन- 30 अगस्त
    • चेहल्लूम-6 सितंबर
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-07 सितंबर
    • हरितालिका तीज-18-19 सितंबर
    • अनंत चतुर्दशी/हजरत मो. साहब की जयंती-28 सितंबर
    • महात्मा गांधी जयंती-02 अक्टूबर
    • जीवित पुत्रिका व्रत(जीउतिया)-06 अक्टूबर
    • दुर्गा पूजा/श्री कृष्ण सिंह जयंती-19 से 24 अक्टूबर
    • दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज, छठ पूजा-13 से 21 नवंबर
    • गुरूनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा-27 नवंबर
    • क्रिसमस डे-25 दिसंबर

    पहले से घोषित छुट्टी के मुताबिक 30 अगस्त से 31 दिसंबर तक सरकारी स्कूलों में 25 दिन की छुट्टी होनी थी। लेकिन शिक्षा विभाग ने इसमें से 15 दिनों की छुट्टी रद्द कर दी है। अहम बात ये है कि जन्माष्टमी जैसे पर्व पर केंद्र सरकार ने एनआई एक्ट के तहत छुट्टी घोषित कर रखी है। यानि सारे सरकारी दफ्तर से लेकर बैंक तक उस दिन बंद रहेंगे लेकिन बिहार के सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया है। बिहार सरकार ने 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के महासप्तमी की छुट्टी घोषित कर रखी है। लेकिन शिक्षा विभाग ने महासप्तमी को स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है। 

    दिलचस्प बात ये भी है कि शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले ही यानि 28 अगस्त को आदेश जारी किया था कि सरकारी स्कूलों में 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी होगी। दरअसल पहले से जारी आदेश में रक्षाबंधन की छुट्टी 30 अगस्त को थी। लेकिन धर्मशास्त्रियों ने 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की सही तिथि बतायी। उसी आलोक में शिक्षा विभाग ने पहले से घोषित छुट्टी को बदल कर 31 अगस्त किया था। लेकिन इस आदेश के एक दिन बाद ही रक्षाबंधन की छुट्टी ही रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया।

  • पंजाबः मात्र इतने मिनट में 5 वर्षीय बच्चे ने हनुमान चालीसा पढ़कर बनाया रिकॉर्ड 

    पंजाबः मात्र इतने मिनट में 5 वर्षीय बच्चे ने हनुमान चालीसा पढ़कर बनाया रिकॉर्ड 

    राष्ट्रपति से मिलने का मिला निमंत्रण

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में रहने वाले 5 वर्षीय लड़के गीतांश गोयल ने एक मिनट 54 सेकंड में रिकॉर्ड समय में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद अब बच्चे को राष्ट्रपति से मिलने का निमंत्रण मिला है। पंजाब के बठिंडा जिले के कस्बे मौड मंडी से संबंधित 5 वर्षीय लड़के गीतांश गोयल को राष्ट्रपति से मिलने का निमंत्रण मिला है। बच्चे ने रिकॉर्ड समय में हनुमान चालीसा का पाठ करके विश्व रिकॉर्ड बनाया और राष्ट्रपति भवन द्वारा उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। गीतांश ने 4 साल और तीन महीने की उम्र में 1 मिनट 54 सेकंड की अवधि में हनुमान चालीसा पढ़कर रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के लिए, उन्हें ”इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” से प्रशंसा प्रमाणपत्र और ”वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनिवर्सिटी” से ”रिकॉर्ड्स ब्रेकिंग में ग्रैंडमास्टर्स का खिताब” मिला है।

    गीतांश के पिता डॉ. विपिन गोयल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ”सोमवार को हमें राष्ट्रपति भवन से एक फोन आया जिसमें कहा गया कि हमें एक मेल भेजा गया है और हमारा बच्चा राष्ट्रपति से मिलेगा। हमें बहुत खुशी हुई।” ” हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उनके बच्चे ने 4 साल 3 महीने की उम्र में हनुमान चालीसा पढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। ” उन्होंने स्वर्ण पदक जीता और 30 अगस्त को हमें राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित किया गया। उन्होंने आगे कहा, भगवान ने बच्चे को आशीर्वाद दिया है। मंगलवार को गीतांश को साथ लेकर उसके पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

  • फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 5 मजदूरों की मौत

    फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 5 मजदूरों की मौत

    मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना में साक्षी फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। पांचो मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री को खाली कराया गया है। जिले के जरेरुआ इलाके में साक्षी फूड फैक्ट्री में घटना हुई है।

    उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त को बालाघाट के लामता क्षेत्र में स्थित देवसर्रा जल संयंत्र के क्लोरीन टैंक से क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पांच मजदूरों की मौत केमिकल से भरे गड्ढे में गिरने से हुई है। इस घटना में मरने वाले पांच में से तीन सगे भाई थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह चेरी फैक्ट्री धनेला गांव के पास स्थित है।

    इस फैक्ट्री में 35 वर्षीय रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामकिशन, 30 वर्षीय रामकिशन, 40 वर्षीय बद्री गुर्जर और 28 वर्षीय मुन्नी सिंह काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक पांचों मजदूर केमिकल से भरे गड्ढे में जा गिरे। जब तक उन्हें गढ्ढे से निकाला जाता तब तक सभी की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। फिलहाल फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। बता दें कि मरने वालों में तीन सगे भाई टिकटोली गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर अंकित अस्थाना और एसपी शैलेंद्र चौहान  पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

  • जालंधरः पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों की  हड़ताल को लेकर सीएम मान ने दी चेतावनी

    जालंधरः पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों की हड़ताल को लेकर सीएम मान ने दी चेतावनी

    जालंधर,ENS: पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों ने सरकार के खिलाफ कामकाज ठप करके हड़ताल करने का ऐलान किया था। इस दौरान मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने कर्मचारियों के साथ की बैठक के बाद फैसला लिया कि पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक DC कर्मचारी यूनियन की ओर से पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस मामले के बाद सीएम भगवंत ने ट्विट के जरिए कर्मियों को सूचेत कर दिया है। सीएम मान ने कर्मियों को दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि जानकारी के मुताबिक पटवारी.. काननूनगो.. किसे रिश्वत के मामले में फंसे अपने एक साथी के हक में और डीसी दफ्तर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आने वाले समय में कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। सीएम मान ने कहा कि मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कलम छोड़ हड़ताल करों लेकिन बाद में कलम आपके हाथ में देनी है या नहीं, इसका फैसला सरकार करेंगी।

    सीएम मान ने आगे लिखा कि हमारे पास काफी पढ़ें-लिखे बेरोजगार मौजूद है, जो आपके वाली कलम को पकड़ने के लिए तैयार बैठे है। उन्होंने कहाकि पंजाब के लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।” बता दें कि बीते दिन यूनियन का कहना था कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की, सरकार बार-बार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है, जिसके चलते कलम छोड़ हड़ताल करने का ऐलान किया गया। कर्मचारियों के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव नरिंदर सिंह चीमा और सचिव करविंदर सिंह का कहना है कि सरकार बार-बार पैनल से मीटिंग कर मुकर जाती है और उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यूनियन का कहना है कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों के प्रमोशन अभी तक नहीं हो पाए हैं। यूनियन बार-बार सरकार को प्रोमोशन की लाइन में लगे कर्मचारियों की लिस्टें कई बार बैठकों में दे चुकी है।

    हर बार आश्वासन मिलता है कि जल्द फैसला हो रहा है, लेकिन होता कुछ नहीं है। इसी तरह से कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान सर्विस के 4-9-14 साल की सर्विस का लाभ अभी तक फंसा हुआ है। इस पर भी सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। पहले यह लाभ मिलता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना पर सरकार का अभी तक कोई स्पष्ट फैसला सामने नहीं आ पाया है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बकाया डीए उन्हें दिया जाए।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    नवांशहरः पंजाब में हत्या, फायरिंग और अपराध से जुड़ी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं ताजा मामला नवांशहर से सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना देर रात नवांशहर जिले के कस्बा बलाचौर के अधीन आते नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी कानूनगो के बस स्टैंड के पास हुई। जहां बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोलियां लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा अचानक गोली चलाई गई। इस घटना में 35 वर्षिय नरिंदर सिंह घुन्ना निवासी गढ़ी कानूनगोआ और नविंदर पाल सिंह निवासी गढ़ी कानूनगोआ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बस स्टैंड के पास खड़े लोगों ने पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और घायल नविंदर पाल सिंह जेरे का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच अभी जारी है।

    गौरतलब है कि इससे पहले थाना सिटी नवांशहर के अंतर्गत गांव महेंदीपुर में गोली लगने से दो युवक घायल हो गए थे। एक युवक को इलाज के लिए नवांशहर के सिविल अस्पताल और दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल मंदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी गुरविंदर सिंह सुबह करीब साढ़े चार बजे साइकिल पर सवार होकर गांव महेंदीपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांवा के पास पहुंचे तो आई-20 कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। सामने उन्हें रोककर उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान एक गोली गुरविंदर सिंह की बाजू में लगी और दूसरी गोली उनके पास से गुजर गई। जबकि मनदीप सिंह गर्दन में गोली लगने से घायल हो गए थे।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    नवांशहरः पंजाब में हत्या, फायरिंग और अपराध से जुड़ी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं ताजा मामला नवांशहर से सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना देर रात नवांशहर जिले के कस्बा बलाचौर के अधीन आते नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी कानूनगो के बस स्टैंड के पास हुई। जहां बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोलियां लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा अचानक गोली चलाई गई। इस घटना में 35 वर्षिय नरिंदर सिंह घुन्ना निवासी गढ़ी कानूनगोआ और नविंदर पाल सिंह निवासी गढ़ी कानूनगोआ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बस स्टैंड के पास खड़े लोगों ने पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और घायल नविंदर पाल सिंह जेरे का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच अभी जारी है।

    गौरतलब है कि इससे पहले थाना सिटी नवांशहर के अंतर्गत गांव महेंदीपुर में गोली लगने से दो युवक घायल हो गए थे। एक युवक को इलाज के लिए नवांशहर के सिविल अस्पताल और दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल मंदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी गुरविंदर सिंह सुबह करीब साढ़े चार बजे साइकिल पर सवार होकर गांव महेंदीपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांवा के पास पहुंचे तो आई-20 कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। सामने उन्हें रोककर उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान एक गोली गुरविंदर सिंह की बाजू में लगी और दूसरी गोली उनके पास से गुजर गई। जबकि मनदीप सिंह गर्दन में गोली लगने से घायल हो गए थे।

  • पंजाबः महिलाओं ने फौजी भाइयों को राखी बांधकर मनाया पर्व, देखें वीडियो

    पंजाबः महिलाओं ने फौजी भाइयों को राखी बांधकर मनाया पर्व, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः राखी का त्यौहार हर एक भाई बहन के लिए बड़ा एहम त्यौहार है। जिसमें हर बहन चाहे कही भी हो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जरूर आती है, लेकिन हमारे देश की सरहदों पर सुरक्षा कर रहे फौजी भाई अपनी कड़ी ड्यूटी के चलते अपनी बहनों से कोसो दूर है। जिस कारण फौजी भाइयों को उनकी अपनी बहनों की कमी महसूस न हो इसके चलते भारत पाक सीमा की जीरो लाइन पर बसे सिंबल स्कोल गांव के शहिद कंवलजीत सिंह पोस्ट पर महिलाओं ने फौजी भाइयो को राखी बांधकर उन्हें अपनी बहनों की कमी महसूस नहीं होने दी, वहीं शहीद परिवार सुरक्षा परिषद की और से भी अपने साथियों सहित 1971 की जंग में शहीद हुए वायरलेस ऑपरेटर कवलजीत के स्मारक पर भी राखी बांध उसकी बहन द्वारा कई साल पहले शुरू की गई। स्मारक पर राखी बांधने की परम्परा शहीद की बहन की मौत के बाद भी जारी रखा। जिसके चलते राखी बांधने आई महिलाओं ने जहां फौजी भाइयों को राखी बांधकर अपनी खुशी का प्रगटावा किया, वहीं शहीद के स्मारक पर भी राखी बांधी।


     
    इस बारे में बात करते हुए मध्यप्रदेश से राखी बांधने आई हुई महिलाओ ने नम आँखों से कहा कि आज वो जहां आकर बहुत खुश है। उन्होंने अपने फौजी भाइयों को जहां राखी बंधी उसी के साथ ही साथ उस परम्परा को भी जारी रखा जो 1971 की इंडो पाक जंग में शहीद हुए कवलजीत की बहन द्वारा उसके स्मारक पर शुरु की गई थी। आज उन्हें स्मारक पर राखी बांधकर बहुत ख़ुशी हुई है।
     
    शहिद कंवलजीत के स्मारक पर विशेष तौर पर एनआरआई भाई भी राखी के इस पॉवन त्यौहार पर पहुंचे, जहां शाहिद कंवलजीत को श्रद्धांजलि दी। वहीं उसके स्मारक पर राखी भी बांधी गई। इंडो पाक सिमा पर स्थित भारतीय पोस्ट कंवलजीत सिंह पर 1971 की जंग में शहीद हुए कवलजीत जिसकी बहन उसकी शहादत के बाद राखी बांधने के लिए उसके स्मारक पर आती थी, लेकिन अब उसकी मौत होने के बाद स्थानीय निवासियों की और से फौजी भाइयों को राखी बांधने और स्मारक पर भी राखी बांध कर इस परम्परा को जारी रखा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से विशेष तौर पर पहुंची है।