Blog

  • बददी में शीघ्र ही लगाया जाएगा लघु उद्योग जागरुकता शिविर: पटियाल

    बददी में शीघ्र ही लगाया जाएगा लघु उद्योग जागरुकता शिविर: पटियाल

    बददी/सचिन बैंसल : औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ की प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल एम.एस.एम.ई मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक से संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार राणा की अध्यक्षता में मिला। सोलन जिला मुख्यालय पहुंचे इस दल में एक दर्जन के करीब उद्यमी शामिल थे जिन्होने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक अशोक कुमार गौतम को एम.एस.एम.ई सैक्टर के आडे आ रही समस्याओं से अवगत कराया। सर्वप्रथम संगठन के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने संगठन के गठन के बारे में सहायक निदेशक को बताया कि यह हिमाचल का सबसे बडा उद्योग संगठन बनने जा रहा है जो कि हिमाचल के बाद क्षेत्रीय रुप लेगा और फिर राष्ट्रीय स्तर तक जाएगा। फिलहाल हमारा लक्ष्य हिमाचल के 12 जिलों को कवर करके वहां सदस्यता करनी है फिर वहां की समस्याएं सुनकर केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाना है।


    प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा व महासचिव अनिल मलिक ने बताया कि एमएसएमई विभाग की बीबीएन में गतिविधियां बहुत कम है और उद्यमियो को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। हरीश खजूरिया ने कहा कि एम.एस.एम.ई मंत्रालय सोलन का कोई न कोई अधिकारी हफते में एक दिन बददी में एक्सटेंशन काऊंटर के रुप में बैठे ताकि हर योजना उद्यमियों के घर द्वार मिल सके। वरिष्ठ सहायक निदेशक अशोक कुमार गौतम ने लघु उद्योग संघ हिमाचल के पदाधिकारियों के सुझावों व समस्याओं को ध्यान से सुना और उसका चरणबद्व तरीके से निष्पादन करने का आश्वासन दिया। सहायक निदेशक विक्रम चौहान ने लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों को मंत्रालय की योजनाओं से अवगत कराया वहीं विभिन्न पोर्टल की जानकारी दी जहां से उद्यमी लाभ ले सकता है। उन्होने कहा कि हमारा विभाग देश विदेश में प्रदर्शनी लगाने पर स्टाल के खर्च के अलावा आने जाने का किराया भी अदा करता है और उसमें सब्सिडी देता है।


    बददी में शीघ्र होगा उद्यमी सम्मेलन-राणा
    वहीं प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा ने कहा कि हम शीघ्र ही बददी में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए एमएसएमई का उद्यमी सम्मेलन आयोजित करेंगे। राणा ने कहा कि हम चाहते हैं हम छोटे से छोटे और बडे से बडे उद्यमी को संपर्क करेंगे ताकि उसको संगठन से जोडने के अलावा उसके आर्थिक उत्थान में सबल बन सके।

    यह रहे उपस्थित-
    उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल में डा. रुप किशोर, हरीश शर्मा, विचित्र सिंह पटियाल चेयरमैन, तरसेम शर्मा, अनिल मलिक, कुलवीर सिंह जमवाल, क्योरटैक फार्मा से शांति स्वरुप, सीएस ठाकुर ने भी अपने विचार रखे तथा अधिकारियों को बददी आने का न्यौता दिया।

  • जालंधरः अवैध हथियारों व अफीम के सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध हथियारों व अफीम के सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: एंटी नारकोटिंग सैल की टीम ने तीन आरोपियों को अफीम और अवैध हथियारों के साथ तीन युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो किलो अफीम, दो अवैध पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय मसीह निवासी संगत सिंह नगर, विजय मसीह और गगनदीप सिंह उर्फ बाबा निवासी मोहल्ला करार खा के रूप में हुई है।

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एंटी नारकोटिंग सैल के प्रवारी हरिंदर सिंह की टीम ने वेरका मिल्क प्लांट के पास मौजूद थी, जहां उन्होंने सर्विस लाइन की तरफ से आ रही गाड़ी में सवार टीम ने युवको को रोककर जब गाड़ी की तलाशी ली तो उनकी गाड़ी से दो किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज मामले की जांच शरू कर दी है। आरोपी अजय मसीह और विजय मसीह के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और एक देसी कट्टा पुलिस को बरामद हुए दोनों ने जांच के दौरान बताया कि उनका जसप्रीत जस्से के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्होंने बिहार से जा कर 3 अवैध हथियारों को खरीदा और उस हथियारों से जसप्रीत जस्से को मर दिया, जिन्हे उन्होंने अपने घर के बहार एक्टिवा के अंदर छिपा कर रखा हुआ था पुलिस उन तीनो हथियारों को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और जानकारी मिल सके।

  • पॉलीथिन प्रतिबंध के विरोध में किया नुक्कड़ नाटक

    पॉलीथिन प्रतिबंध के विरोध में किया नुक्कड़ नाटक

    रैली निकाल कर किया लोगो को जागरूक
    बददी/सचिन बैंसल : जगातखाना स्थित  गुरू नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पालिथीन प्रतिबंध के विरोध में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया और शहर में जागरूकता रैली निकाली। स्कूल के छात्रों ने  स्कूल के चैयरमैन नसीब सिंह, सचिव महेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, सिंघ सभा के प्रधान परमजीत सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य जितेंद्र कौर, उपप्रधानाचार्य अंचना सेठी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। जगातखाना में लोगों को पालिथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। नसीब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल में पालिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया  है लेकिन बीबीएन में लोग सरेआम पालिथीन का इस्तेमाल कर रहे है।
    पालिथीन में मिट्‌टी में मिलने के बाद मिट्‌टी की उपजाऊ शक्ति को समाप्त कर देता है। यह हजारों साल तक भी जमीन में रह कर नहीं गलता है। इसके बाद नालागढ़ के बर्फानी चौक पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जिसके माध्यम से लोगों को पालिथीन का प्रयोग न करने की बात कही। इस मौके पर नप अध्यक्ष अलका वर्मा, पार्षद अमरेंद्र सिंह, शालिनी शर्मा और महेश गौतम ने भाग लिया।
  • शिक्षक अभिभावक संघ बरोटीवाला कालेज की कमान केशव लाल को सौंपी

    शिक्षक अभिभावक संघ बरोटीवाला कालेज की कमान केशव लाल को सौंपी

    राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में सर्वसम्मति से हुआ चयन
    बददी/सचिन बैंसल : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में सत्र 2023 – 2024  के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शिक्षक अभिभावक संघ के चुनाव में केशव लाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसमें प्रधान के अतिरिक्त  वरिष्ठ उपप्रधान गुड्डी ,उपप्रधान मनोज कुमार, सचिव प्रो. पल्लवी चौहान, संयुक्त सचिव लतादेवी तथा कोषाध्यक्ष के पद पर डा. नीति  गुप्ता को चुना गया।
    इसके अतिरिक्त मुख्य सलाहकार डॉ. तृप्ता और ऑडिटर डॉ. ईशा धीमान को चुना गया। डॉ. सुनीता गोयल, डॉ. ईना, प्रो. विशेषर लाल और मुन्नी प्रसाद व नत्थू राम को कार्यकारिणी सदस्यों के रुप में शामिल किया गया। इस मौके पर अभिभावकों ने महाविद्यालय के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। नई कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने बैठक की। प्राचार्य ने पीटीए की कार्यप्रणाली की समस्त जानकारी दी। उन्होंने समस्त सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि महाविद्यालय प्रशासन, पीटीए के सहयोग से महाविद्यालय की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
  • पंजाब : भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए ये 6 बड़े नेता

    पंजाब : भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए ये 6 बड़े नेता

    अमृतसर : कांग्रेस के 6 बड़े नेताओं ने फिर से पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन ने घर वापसी कर ली हैं। उक्त सभी लीडर दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे।

    इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे। इस   दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान प्रताप बाजवा ने कहा कि अगर सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, पार्टी उनके वापस आने खुश है।

  • बद्दी में मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बद्दी में मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बच्चों को आपदा के दौरान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की दी जानकारी
    बददी/सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी  में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।  प्रधानाचार्य रामलाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया जिसमें भूकंप आने पर अपनी और दूसरों की जान बचाने के बारे में जानकारी दी। आपदा के दौरान यदि किसी को चोट लग जाए तो बुजुर्ग और बच्चों को  सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचा जाए। इस सभी पर नकली ड्रिल में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस मौके पर प्रवक्ता  रजत ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को आपदा के समय कैसे अपने मन को शांत रखकर और संयमपूर्वक कैसे आपदा की घड़ी से निकलना है और इमरजेंसी टोल फ्री नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी।
    अंत में प्रधानाचार्य रामलाल ने बच्चों को यह संदेश दिया कि आपका किसी भी परिस्थिति में हो संयमपूर्वक सबसे पहले बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए तथा  आपदा के समय क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए दोनों पहलुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की । इस मौके पर   प्रवक्ता वंदना,तरु शर्मा, डीईपी ममता,  जसवंत राय,  परमजीत, ललित,  अर्चना, नवीन, दीपा, राम लोक,  करमचंद  उपस्थित रहे।
  • हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस ऊना ने बताए छात्रों को सुरक्षा नियम

    हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस ऊना ने बताए छात्रों को सुरक्षा नियम

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस की गतिविधियों को जानने के लिए रावमापा ईसपुर, पंडोगा व कांगड़ के विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी कार्यालय पंडोगा व सिक्योरिटी से लैस औद्योगिक संस्थानों का विजिट किया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने कॉस्टलाईट उद्योग धमांदरी एवं हिंदोस्तान उद्योग पंडोगा में जाकर सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की। उनकी कत्र्तव्य सेवाओं के बारे में जाना। हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस के एमडी ललित जसवाल ने बताया कि स्कूली छात्रों को बलबीर चंद ने सिक्योरिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
    उन्होंने बताया कि इस विजिट के दौरान छात्रों को सुरक्षा नियमों, प्राथमिक चिकित्सा व आग लगने की स्थिति में उस पर नियंत्रण करने के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी सर्विस समय-समय पर आमजन को जागरूक करने के लिए सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतने संबंधी तमाम जानकारियां देने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है। जिसके अंतर्गत स्कूली छात्रों को सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में बताया जाता है। इस मौका पर स्कूली छात्रों के साथ वोकेशन टीचर शाम लाल, वंदना सैणी, पूजा जसवाल नीलम आदि मौजूद रहे। 
  • वीटन कॉलेज , बाथड़ी, ईसपुर स्कूलों में छात्रों   ने सीखे आपदा से लड़ने के गुर

    वीटन कॉलेज , बाथड़ी, ईसपुर स्कूलों में छात्रों   ने सीखे आपदा से लड़ने के गुर

     मॉक ड्रिल में जवानों ने दिखाए करतव
    ऊना/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के सीनियर सकेंडरी स्कूल, बाथड़ी सी सेकेंडरी स्कूल ईसपुर व वीटन कॉलेज में फायर ब्रिगेड केंद्र टीम ऊना व फायर पोस्ट टाहलीवाल ने शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर फायर कर्मचारियों द्वारा छात्रों  को आपदा से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने मॉक ड्रिल करके आग लगने  के कारणों, बचाव व अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने बारे बताया । आपदा की स्थिति अपने आप का बचाव करते हुए अन्य लोगो को एक  स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया । आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है।
    कहा कि हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर  होना सबके लिए  जरूरी है। उन्होंने छात्रों को आपदा की स्थिति से निपटने के विभिन्न उदाहरण देकर टिप्स दिए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल समेत स्टाफ उपस्थित रहे। अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि समर्थ 2023 मुहिम के अंतर्गत स्कूलों व कॉलेजो में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
  • रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जमीन से जुड़े मामले को ऑनलाइन करने की एवज में मांगे थे पैसे
    ऊना/सुशील पंडित : विजिलेंस विभाग ऊना ने मैहतपुर क्षेत्र के पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है विजिलेंस विभाग ने पटवारी को गिरफ्तार कर उसके पास से रिश्वत के पांच हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं और मामले में जांच शुरु कर दी है।डीएसपी कुलविंदर सिंह की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है ।

    शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी गांव जखेडा के अनुसार उनका तक्सीम का मामला था। मैहतपुर में तैनात पटवारी सतपाल निवासी बाथड़ी ने इस मामले को लेकर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी, जिसमें 10 हजार रुपए उसे पहले दिए गए थे और 10हजार रुपए बाद में दिए। लेकिन पटवारी द्वारा इस तक्सीम को ऑनलाइन करने की एवज में फिर से पांच हजार रुपए की मांग की गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे पैसे देने की बात कही और साथ में ही इसकी शिकायत विजीलेंस विभाग में कर दी। शिकायत कर्ता अशोक कुमार के अनुसार विजिलेंस विभाग ने आज ट्रैप लगाकर पटवारी को रिश्वत के  पैसों सहित पकड़ लिया । वहीं स्टेट विजिलेंस ब्यूरो और एंटी करप्शन विभाग ऊना ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
  • साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को डिजिटल लेन देन और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। रिजर्व बैंक के एलडीओ भरतराज आनंद ने विस्तार से वित्तीय जागरुकता की जानकारी दी।
    एलडीएम गुरचरण भट्टी ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताये। उन्होंने साइबर फ्रॉड की बढ़ रही घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों को वित्तीय लेन  देन  को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बढे़ड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कौंडल, बढे़ड़ा शाखा के प्रबन्धक संदीप कुमार, वित्तीय सलाहकार धर्मपाल धीमान और शिक्षक सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।