Blog

  • कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

    कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित: सीएमओ ऊना डाॅ मंजु बहल ने जानकारी दी है कि ऊना जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में आगामी वीरवार 12 मई को कोविड-19 टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। जहां कोरोना वैक्सीन से वंचित रह गए बच्चों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्हांेने जिला ऊना के अभिभावकों से अपील की है कि वे इस आयु वर्ग के अपने बच्चों की वैक्सिनेशन करवाना अवश्य सुनिश्चित करें।
  • कुटलैहड़ कांग्रेस का थानाकलां में पुलिस पेपर लीक प्रकरण को लेकर धरना प्रदर्शन

    कुटलैहड़ कांग्रेस का थानाकलां में पुलिस पेपर लीक प्रकरण को लेकर धरना प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते थानाकलां में कांग्रेस द्वारा सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया यह विरोध प्रदर्शन पुलिस भर्ती पेपर लीक प्रकरण को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक विक्कु की अध्यक्षता में किया गया। विवेक विक्कु ने रोष प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि भाजपा की सरकार होते हुए स्थानीय विधायक किससे न्याय की मांग कर रहे हैं जबकि उनके पास 6 विभाग होते हुए किस से मदद मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में हो रहे इन घोटालों का विरोध करती है और इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करती है।
    इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा मे अपने संबोधन में बीजेपी सरकार को जमकर कोसा और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने अपने संबोधन में बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही ऐसे घोटाले प्रकाश में आ रहे हैं जबकि सरकार डबल इंजन की है परंतु इस सरकार का तो इंजन ही फेल हो गया है। 
    वहीं प्रदेश सचिव दविंदर भुट्टो ने कहा कि सरकारी अधिकारी दफ्तरों में बैठकर भाजपा की दलाली ना करें बल्कि आम आदमी की समस्याओं की तरफ भी ध्यान दें अन्यथा कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मौके पर प्रदेश सचिव कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ,देशराज गौतम, जिला उपाध्यक्ष देशराज मोदगिल, महेंद्र सिंह एमएम सैनी, जिला महासचिव केसी शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मीना चौधरी, महिला कांग्रेस प्रभारी सुषमा देवी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम महासचिव राम आसरा, आरसी शर्मा, पंचायती राज अध्यक्ष ओमप्रकाश, रामपाल कुंडलास, मनीष शर्मा, लवली, सुरिंदर ठाकुर, दर्शन सिंह, रमेश बंगा व अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाब में कौन है जो आग से खेल रहा है? कालिया/अविनाश शर्मा/योगेश सोनी

    पंजाब में कौन है जो आग से खेल रहा है? कालिया/अविनाश शर्मा/योगेश सोनी

    मोहाली में ग्रेनेड हमले पर आक्रामक हुई शिव सेना बाल ठाकरे

     कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: पंजाब के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए ग्रेनेड हमले पर शिव सेना बाल ठाकरे ने सरकार को घेरा है।शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया,आईटी सेल के जिला इंचार्ज अविनाश शर्मा व यूथ विंग के शहरी प्रधान योगेश सोनी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ओमकार कालिया ने कहा कि आए दिन हो रही घटनाओं ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पंजाब सरकार को ठोस रणनीति अपनाने की जरूरत है।पिछले डेढ़ माह में हुई घटनाओं से पंजाबवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।कालिया ने कहा कि मोहाली धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाब की कानून-व्यवस्था एक बार फिर से सवालों के घेरे में है।इस घटना की मजबूती से जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब इंटेलीजेंस ब्यूरो मुख्यालय में हुआ धमाका चिंता का विषय है। पंजाब पुलिस इस धमाके को मामूली बता रही है।

    मुख्यमंत्री पंजाब में खराब हो रही कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।कहा कि शुक्र है पुलिस के जवान सुरक्षित हैं।इस तरह के हमलों को रोकने के लिए रणनीति बनाने की जरूरत है।कालिया ने कहा कि बीते कुछ दिनों से समाज विरोधी तत्वों के होंसले बुलंद हो रहे है।उन्होंने ने कहा कि यहां पर सदियों से सिख और हिंदू,शांति एवं भाईचारे की भावना के साथ रहते आए हैं। पंजाब चुनाव के दौरान भी खालिस्तान’ का नाम आया था।दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ तो भी खालिस्तान संगठन की गतिविधियां देखने को मिली थी। विदेश से संचालित इस संगठन की गतिविधियों पर जांच एजेंसी की नजर है। उन्होंने कहा कि एनआईए ने खालिस्तान के मामले में कार्रवाई की है। विदेश से संचालित इस संगठन की गतिविधियों पर जांच एजेंसी की नजर है। देर-सवेर इस संगठन के पदाधिकारियों पर गाज गिरेगी। तब तक पंजाब पुलिस और सिविल प्रशासन को स्थानीय स्तर पर शांतिप्रिय माहौल को बिगड़ने से रोकना होगा।
    अविनाश शर्मा ने कहा,हमने पहले भी लोगों से कहा था कि पंजाब दूसरे राज्यों से अलग है। यह एक बॉर्डर स्टेट है। किसी अनाड़ी आदमी के हाथ में सरकार मत दीजिए।मौजूदा सीएम को यह नहीं मालूम कि उन्हें करना क्या है।उन्होंने कहा,पंजाब में ला एण्ड आडर कि स्थिति ख़राब होने के बाद अब भगवंत मान को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को खुश करने की बजाए,पंजाब पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि यहां के लोग शांतिप्रिय हैं।पंजाब पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे और कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दे।योगेश सोनी ने कहा कि पंजाब पुलिस,दिल्ली में डिक्टेशन ले रही है।उसे राज्य से कुछ लेना देना ही नहीं है।यह घटना सीधे तौर पर सरकार की चूक का नतीजा है।अगर पुलिस सक्रिय होती तो यह घटना रूक सकती थी।उन्होंने कहा कि शिव सेना बाल ठाकरे हमेशा आंतकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करती आई है,इस लिए शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रधान योगराज शर्मा की सुरक्षा व्यवस्था को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान यकीनी बनाये।
  • जालंधरः चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर को लगाई आग…

    जालंधरः चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर को लगाई आग…

    जालंधर/हर्षः थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते देओल नगर में ऐसा मामला देखने को सामने आया है। जिसमें चोरों ने पहले घर से नगदी और सोने के गहने चुराए बाद में जाते-जाते उसी घर को आग लगा दी। घर रहने वाली हो आरती ने बताया वह मॉडल टाउन के जैनसन स्टॉर में काम पर थी और उनके पड़ोसियों ने उन्हें को कॉल करके बताया कि उनके घर में आग लगी हुई है ।

    आरती ने घर आकर दमकल विभाग को कॉल की और मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया और जब आग पर काबू पा लिया गया। घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था और एक कमरे में जिसमें उसकी नगदी और सोने के गहने थे उस कमरे की अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधर में मंगलवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर में मंगलवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर (वरूण): जालंधर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कोरोना के 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि सोमवर को 2 मरीज मिले थे। 

  • सिविल अस्पताल में नशेड़ी नौजवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या….

    सिविल अस्पताल में नशेड़ी नौजवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या….

    तरनतारन : तरनतारन के सिविल सरकारी अस्पताल में एक नशेड़ी नौजवान द्वारा फंदा लगा कर खुदकुशी करने की सूचना मिली है। नौजवान का लटकता हुआ शव मिलने से अस्पताल में सनसनी फैल गई। उक्त स्थल पर पहुंची थाना सीटी तरनतारन की पुलिस ने शव को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया और इस मामले की कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (24) पुत्र जगतार सिंह निवासी मुरादपुरा के तौर पर हुई है। 

    गौरतलब है कि मृतक नौजवान नशे के टीके लगाने का आदी था, जिसका सरकारी अस्पताल के ओट सैंटर से पहले इलाज चलता था। मृतक ने अपना इलाज कुछ महीनों से करवाना बंद कर दिया था।

  • कुटलैहड़ में वर्षा शालिकाएं बनीं स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वरोजगार का आधार

    कुटलैहड़ में वर्षा शालिकाएं बनीं स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वरोजगार का आधार

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल में वर्षा शालिकाएं स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वरोजगार का आधार बन रही हैं। एक नई पहल करते हुए बंगाणा में ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे के लिए मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के फंड को मिलाकर परिसंपत्तियों का निर्माण किया गया है, जिसमें वर्षा शालिकाओं के साथ शौचालय व हिमईरा शॉप शामिल है। हिमईरा शॉप में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है, ताकि उनकी आय में बढ़ौतरी हो सके। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बताते हैं “ऊना-हमीरपुर एनएच पर पर्यटक काफी संख्या में आते-जाते हैं। यहां से हजारों श्रद्धालु बाबा बालकनाथ तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर जाते हैं। ऐसे में बंगाणा विकास खंड के तहत कई स्थानों पर कन्वर्जेंस कर हिमईरा की दुकानें खोली गई हैं। मनरेगा के तहत रेन शैल्टर, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से हिमईरा शॉप तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुलभ शौचालयों को जोड़ा गया है। जिससे जहां लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, तो वहीं यात्रियों को बैठने के लिए रेन-शैल्टर की सुविधाएं भी मिल रही हैं। साथ ही यह वर्षाशालिकाएं स्वच्छता का संदेश भी दे रही हैं।”

    बंगाणा उपमंडल के तहत तीन स्थानों धुंदला, ककराणा व ननावीं में वर्षा शालिकाओं के साथ-साथ शौचालय व दुकान बनाई गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रति शौचालय निर्माण के लिए 2.10 लाख रुपए, वर्षा शालिका निर्माण के लिए 3 लाख तथा हिमईरा की दुकान के लिए 60 हज़ार रूपये की राशि व्यय की गई है।

    धुंधला पंचायत से स्वयं सहायता समूह के लिए काम करने वाली विमला देवी का कहना है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत हिमईरा दुकान उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद को सेल के लिए रखा गया है। विमला देवी ने कहा कि समूह द्वारा तैयार उत्पाद को स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाबा बालक नाथ के दर्शनार्थ हेतू जाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा खरीदा जाता है। उन्होंने कहा कि हिमईरा दुकान मिलने से उत्पाद बेचने के लिए एक अच्छा स्थान मिला है और इससे समूह की आजीविका में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के सड़क के किनारे रेन-शैल्टर की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त किया।
    वहीं ग्राम पंचायत धुंधला की प्रधान सुषमा बताती हैं कि हिमईरा शॉप, रेन शैल्टर व शौचालय का निर्माण किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार अनेकों प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत ननावीं गांव की महिलाओं को एक हिमईरा की दुकान मुहैया करवाई गई है, जिससे वह ग्रुप द्वारा तैयार उत्पाद को सेल करती है। यह हिमईरा शॉप सड़क के किनारे बनाई गई ताकि महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। उन्होंने बताया कि इस शॉप मिलने के बाद महिलाओं की आजीविका में इजाफा हुआ है और वह अपने घर के खर्च को चलाने में सक्षम बन रही हैं।

    धुंधला के उपप्रधान रमन शर्मा का कहना है कि ननावीं में स्वयं सहायता समूह के लिए हिमईरा शॉप के साथ-साथ रेन शैल्टर और शौचालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिलकर काफी अच्छी कार्य कर रही हैं और समूह द्वारा तैयार उत्पाद को हिमईरा शॉप के माध्यम से विक्रय कर रही हैं। जिससे वह अपनी आजीविका अर्जित करने में आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए रेन शैल्टर तथा शौचालय निर्मित किया गया है ताकि वर्षा या धूप के मौसम में यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की दूरदर्शी सोच के चलते वर्षा शालिकाओं से स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

  • मोहाली ब्लास्ट मामला में पंजाब पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए 12 लोग….

    मोहाली ब्लास्ट मामला में पंजाब पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए 12 लोग….

    मोहाली: मोहाली के सैक्टर 77 स्थित पंजाब पुलिस के इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर रॉकेट लांचर से हुए हमले के बाद ज़िला पुलिस ने इस संबंध में करीब 12 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    इस दौरान पुलिस ने सोहाना थाने में धारा 307, गैरकानून्नी गतिविधियों (रोकू) संशोधन एक्ट, 2008 (यू. ए. पी. ए) की धारा 16, और विस्फोटक एक्ट की धारा 16 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला पंजाब पुलिस इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर, मोहाली के इंचार्ज सब -इंस्पेक्टर बलकार सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है।

    आपको बता दें कि मोहाली में सोमवार शाम करीब 7.30 पर खुफिया विभाग के मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धमाके की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, खुफिया विभाग के दफ्तर की तीसरी मंजिल पर रॉकेट जैसी कोई वस्तु आकर गिरी, जिससे धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में ऑफिस के कई शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ।

  • Facebook पर लखपति बनने का मौका! हर महीने कमाएं करीब 4 लाख रुपये….

    Facebook पर लखपति बनने का मौका! हर महीने कमाएं करीब 4 लाख रुपये….

    नई दिल्ली। लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (ने एक ऐसे शानदार फीचर की घोषणा की है, जिसके बारे में जानकर सभी यूजर्स बहुत खुश हैं. इस फीचर से अब आप फेसबुक पर लखपति बनने का मौका पा सकते हैं यानी हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं. अगर आप फेसबुक के इस फीचर को सही तरह इस्तेमाल करते हैं तो आपको घर बैठे करीब 4 लाख रुपये कमाने का मौका मिलेगा. आइए इस नए फीचर के बारे में जानते हैं और यह भी पता करते हैं कि ये फीचर कैसे काम करता है..

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेटा की सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक Reels फीचर को जारी कर रही है जिसके जरिए यूजर्स ओरिजिनल कंटेंट बनाकर हर महीनों लाखों रुपये कमा सकेंगे. इस फीचर को फेसबुक पर चैलेंजेज (Challenges) का नाम दिया गया है और ये एक रील्स प्ले बोनस प्रोग्राम है.

    आइए जबते हैं कि ये फीचर आखिर काम कैसे करेगा. इस प्रोग्राम के तहत आपको कुछ चैलेंजेज दिए जाएंगे, जिनके हिसाब से आपको रील बनानी होंगी और फिर उनपर मिलने वाले व्यूज के हिसाब से आपको फेसबुक से पैसे मिलेंगे. उदाहरण के लिए, पांच रील्स जब 100 व्यूज क्रॉस कर लेंगी, आपको $20 (करीब 1,547 रुपये) मिलेंगे और 20 रील्स 500 व्यूज पूरा करेंगी तो आपको $100 (लगभग 7,733 रुपये) मिल जाएंगे. इस प्रोग्राम में आपको 30 दिनों यानी एक महीने के बाद रैंकिंग भी दी जाएगी.

    आपको बता दें कि कंपनी का यह कहना है कि इसमें क्रीएटर्स को पैसे किस तरह दिए जाएंगे, उस बारे में फिलहाल चर्चा जारी है. फेसबुक फिलहाल पेआउट को कैल्क्यूलेट करने के तरीकों पर काम कर रहा है. इस प्रोग्राम के तहत अगर आप अपनी रील्स (Reels) पर व्यूज के हिसाब से पैसे कमा सकेंगे और कंपनी का ऐसा कहना है कि आप हर महीने $4000 (करीब 4 लाख रुपये) तक कमा सकेंगे.   

  • म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबरः मशहूर संगीतकार का निधन….

    म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबरः मशहूर संगीतकार का निधन….

    नई दिल्ली। मशहूर संतूर वादक और भारतीय संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया और उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. शिव कुमार शर्मा के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनका जाना शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति है.

    मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज जारी था. डॉक्टर्स के मुताबिक वह लंबे समय से डायलिसिस पर थे. मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के की वजह से उनका निधन हो गया.

    पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगह में अहम योगदान रहा और उन्होंने कई गानों में म्यूजिक दिया था. शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से काफी फेमस थी. उन्होंने बांसुरी के दिग्गज पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था. इनमें से चांदनी फिल्म का गान ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं’ काफी फेमस है, जो बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया था.