Blog

  • इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स के लर्नर्स ने लिया सिटी राइड का आनंद

    इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स के लर्नर्स ने लिया सिटी राइड का आनंद

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के इनोकिड्स कक्षा लर्नर्स के बच्चों को सिटी राइड पर ले जाया गया। बच्चे अपना शहर देखने के लिए बड़े उत्सुक नज़र आ रहे थे। बच्चों को अपने शहर जालंधर के मुख्य दर्शनीय स्थलों पर ले जाया गया। जहाँ पर उन्हें धार्मिक स्थल गुरुद्वारा साहिब,गीता मंदिर के दर्शन करवाए गए। उन्हें उनके मनोरंजन स्थल निक्कू पार्क ले जाया गया, जहाँ पर उन्होंने पानी के फव्वारे, पानी में तैरती बतखें देखीं तथा विभिन्न झूलों में झूलकर खूब मस्ती की। तत्पश्चात उन्हें सुपर मार्केट मेनब्रो व पोस्ट ऑफिस का विजिट करवाया गया। बच्चों को सिटीराइड पर ले जाने का मुख्य उद्देश्य अपने जालंधर शहर के मुख्य स्थानों की जानकारी देना था।

  • IPhone की चाहत में डिलीवरी ब्वॉय का किया कत्ल, 3 दिन घर में रखी लाश

    IPhone की चाहत में डिलीवरी ब्वॉय का किया कत्ल, 3 दिन घर में रखी लाश

    नई दिल्ली: कर्नाटक से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल आईफोन की चाहत में युवक मे डिलीवरी ब्वाय का कत्ल कर दिया। यह घटना शनिवार की है। एक युवक ने एक ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय की इसलिए केवल चाकू मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके पास सेकेंड हैंड आईफोन के भुगतान के लिए पैसे नहीं थे जिसे उसने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। घटना 7 फरवरी को हसन के अरसीकेरे शहर में हुई और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मृतक और आरोपी दोनों का पहला नाम हेमंत था। 

    जानकारी के मुताबिक, 20 साल के हेमंत दत्त ने हाल ही में एक ई-कॉमर्स पोर्टल पर सेकेंड हैंड आईफोन के लिए ऑर्डर दिया था। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को आरोपी शख्स के घर भेजा। आरोपी ने पैसे लाने की बात कहकर उसे अंदर इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन कुछ ही देर में आरोपी चाकू लेकर लौटा और उसने डिलीवरी ब्वॉय पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।  11 फरवरी को कर्नाटक पुलिस को एक जली हुई लाश मिली । इस तरह रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया और मामले की जांच मे जुट गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें जब रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिली तो उन्होंने पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, जिसमें आरोपी अपनी स्कूटी पर लाश लादकर ले जाता हुआ नजर आ गया।

  • पंजाब: सरकारी अस्पताल के पास भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाब: सरकारी अस्पताल के पास भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

    अजनालाः शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आज सरकारी अस्पताल के पास भ्रूण बरामद हुआ है। जिसे देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भ्रूण को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों में घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने भ्रूण को सरकारी अस्पताल की मोर्ची में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 

  • पूर्व CM की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, गनमैन घायल

    पूर्व CM की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, गनमैन घायल

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब देव की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव बाल-बाल बच गए। मगर, हादसे में उनके गनमैन त्रिपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर को चोटें लगी है। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर ट्रैफिक थाना पुलिस, समालखा थाना पुलिस पहुंची। स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करवाया। यहां से सांसद बिप्लब देव दूसरी गाड़ी में बैठकर जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के आवास पर पहुंचे। जानकारी देते हुए सांसद बिप्लब देव ने बताया कि वे सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चले थे। दोपहर करीब 3:30 बजे का समय होगा, जब वे पानीपत की सीमा से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे पानीपत पुलिस की पायलट चल रही थी।

    NH-44 से गुजरते वक्त अचानक पायलट के आगे एक टायर पंचर वाली गाड़ी खड़ी थी। पायलट और उनकी गाड़ी निर्धारित स्पीड में थी। इसी बीच अचानक पायलट से टायर पंक्चर गाड़ी के आगे से कट ले लिया। पायलट तो वहां से सुरक्षित निकल गई। इसके बाद पायलट जिप्सी के आगे निकलते ही उनकी गाड़ी के ड्राइवर को पता लगा कि आगे टायर पंक्चर गाड़ी खड़ी है। जिससे बचाने के लिए गाड़ी चालक ने काफी प्रयास किए, मगर फिर भी उनकी गाड़ी उक्त कार से टकरा गई। हादसे में कार की ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे गनमैन को चोट लग गई। वह सुरक्षित हैं।

  • गुरुद्वारा साहिब में दादूवाल के सुरक्षाकर्मियों और SGPC के सदस्यों में भारी हंगामा, देखें वीडियो 

    गुरुद्वारा साहिब में दादूवाल के सुरक्षाकर्मियों और SGPC के सदस्यों में भारी हंगामा, देखें वीडियो 

    हरियाणाः गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही (कुरुक्षेत्र) में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल के सुरक्षाकर्मियों ने एसजीपीसी के सदस्यों को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। दरअसल, विवाद गुरुद्वारा पर कब्जे को लेकर हुआ है। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। वहीं हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

    बता दें कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा छठी पातशाही (कुरुक्षेत्र) के ऑफिस का ताला तोड़कर सेवा संभालने पर विवाद खड़ा हो गया। एसजीपीसी ने इसे गुरुद्वारा साहिब और सिख धर्म की बेअदबी करार देते हुए एडहॉक कमेटी की गुंडागर्दी बताई। एसजीपीसी मेंबर हरपाल सिंह पाली ने सोमवार को गुरुद्वारा मंजी साहिब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका विरोध भी जताया।

    एसजीपीसी मेंबर हरपाल सिंह पाली ने कहा कि सरकार सिखों को दोफाड़ करने की साजिश रच रही। सरकार ने कमेटी में ज्यादातर उन्हीं लोगों को शामिल किया, जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विरोध करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि एडहॉक कमेटी को नियमों और कायदे-कानून से चार्ज लेना चाहिए, लेकिन सेवा संभाल के नाम पर ताले काटकर कब्जे लेना शर्मनाक हरकत है।

  • कुदरत के कहरः बारिश ने मचाई तबाही, 36 की मौत, देखें वीडियो

    कुदरत के कहरः बारिश ने मचाई तबाही, 36 की मौत, देखें वीडियो

    साओ पाउलोः ब्राजील में कुदरत के कहर ने भारी तबाही मचाई है। ब्राजील के दक्षिणपूर्व के तटीय इलाकों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि ब्राजील के दक्षिणपूर्व के तटीय इलाकों में भारी बारिश से भयंकर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। जिससे करीब 2 दर्जन लोगों की मौत होने के साथ ही सैकड़ों अन्य लोग बेघर हो गए।

    पूरे इलाके में बचावकर्मी बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। जिन जगहों का संपर्क बाकी जगहों से कट गया है, उसे फिर से बहाल करने का काम चलाया जा रहा है। सड़कों को साफ करने के साथ ही टूट गई सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इसके बावजूद कई सड़के अभी बंद हैं। इसके कारण ब्राजील के कार्निवल समारोहों में हिस्सा लेने के लिए यात्रा करने वाले अनगिनत पर्यटकों फंसे पड़े हैं। ब्राजील के सबसे अमीर राज्य साओ पाउलो राज्य की सरकार ने तटीय इलाके में 600 मिलीमीटर (23.62 इंच) से अधिक बारिश होने के बाद 36 लोगों की मौत और 566 लोगों के बेघर होने की पुष्टि की है।

    बहरहाल मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि साओ पाउलो के तटीय इलाके में भारी बारिश जारी रहेगी। जिससे बचावकर्मियों के सामने चुनौती बढ़ेगी और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ब्राजील की संघीय सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने, बुनियादी ढांचे को बहाल करने और पुनर्निर्माण का काम शुरू करने के लिए कई मंत्रालयों को लामबंद किया है। जबकि साओ पाउलो राज्य ने 6 शहरों के लिए 180 दिनों की आपदा की स्थिति घोषित की। जिसे विशेषज्ञ एक अभूतपूर्व चरम मौसमी घटना बता रहे हैं। लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े बंदरगाह सैंटोस पर शनिवार को 55 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से चल रही हवा और एक मीटर से अधिक ऊंची लहरों के कारण काम में बाधा आई। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि वह मुख्य प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

  • पंजाबः पूर्व डीएसपी के खिलाफ हाईकोर्ट ने जारी किए अरेस्ट वारंट

    पंजाबः पूर्व डीएसपी के खिलाफ हाईकोर्ट ने जारी किए अरेस्ट वारंट

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब पुलिस के एक पूर्व डीएसपी बलविंद्र सिंह सेखों को हाईकोर्ट में बड़ा झटका देते हुए अरेस्ट वारंट जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सीआईए की पुलिस ने सेखों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले सेखों द्वारा एक प्रैस कांफ्रेस के दौरान हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया था, जिसके एवज में संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने उक्त ऑर्डर जारी किए हैं।

    दरअसल राज्य में बढ़ रहे नशे को लेकर सेखों ने हाईकोर्ट में याचिका लगा रखी है। जिसमें उन्होंने पंजाब के दो पूर्व डीजीपी व अकाली दल सहित कई पार्टियों के नेताओं द्वारा नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। सेखों का कहना था कि अदालत की और से इस मामले में एक्शन नहीं लिया जा रहा और पंजाब की जवानी को बर्बाद किया जा रहा है। सेखों ने 12 फरवरी को एक प्रैस कांफ्रेस के दौरान जजों को डुब कर मर जाने की बात कही थी, जिसके चलते आज सेखों खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए हैं। 

  • कुटलैहड़ की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में लाएं तेज़ी: देवेन्द्र भुट्टो 

    कुटलैहड़ की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में लाएं तेज़ी: देवेन्द्र भुट्टो 

    खण्ड बिकास अधिकारी के साथ बैठक में बोले विधायक,लंबित कार्यों को 31 मार्च तक करें पूरा

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में विभाग तेजी लाएं ओर जो पूर्व भाजपा सरकार के प्रगति पर कार्य रुके है। उन्हें 31 मार्च तक पूरा करके जनता को समर्पित करें। यह वातें विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विकासखंड अधिकारी कार्यलय बंगाणा में बैठक के दौरान कही। विधायक भुट्टो ने बीडीओ रमेश चंद को निर्देश दिए कि पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों से हर पंचायत में विकास कार्यों का डाटा तैयार करके कार्यलय पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में 63 पंचायतें पड़ती हैं।

    उनके विकास कार्यों का लेखा जोखा विभाग प्रस्तुत करें। ताकि 31 मार्च के बाद कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायतों के विकास के लिए नए बजट का प्रावधान करवाया जा सके। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। ओर यह तभी सम्भव है। जब अधिकारी अपनी सहभागिता ईमानदारी से प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपने विस क्षेत्र के हर गांव हर वार्ड हर पंचायत स्तर तक जनता से सीधा संवाद किया है। हमने यही देखा कि अधिकतर जनता की समस्या रास्ते ओर लिंक सड़कें है। और कुछ पंचायतों में कुछ कार्य जो काफी समय से चले है। या तो वह लंबित पड़े है। या फिर कछुआ चाल में किऐ जा रहे है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को आदेश दिए है। कि हर पंचायत सचिव से विकास कार्यों की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करें। भुट्टो ने कहा कि विकास कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि भ्रष्टाचार को कतई वर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

    विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ के  हर पंचायत घर मे पंचायत सचिव की तैनाती है। जनता को अपने कामों के लिए वार -वार पंचायत घर के चक्र न लगाने पड़े। जनता का जो भी काम हो। पंचायत सचिव उंसे तुरंत करवा कर जनता को राहत दें। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य रणबीर राणा, पूर्व प्रधान प्रवीण पादा,सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केवल कृष्ण, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा,सुरेश , सुरेंद्र व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • पावरकाम विभाग में ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत, यूनियन ने धरना लगाकर किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    पावरकाम विभाग में ठेका कर्मी की करंट लगने से मौत, यूनियन ने धरना लगाकर किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पावरकाम विभाग में ठेका कर्मचारी की डयूटी दौरान करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मियों ने मृतक के परिवार को मुआवजे और परिवारिक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर घेरा केबिनेट मंत्री अनमोल गागन मान का दफ्तर का घेराव किया है। पावरकाम और ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान बलिहार सिंह ने बताया कि बिजली का कार्य करते समय पावर कॉम और सी एच बी एवम् डब्ल्यू कर्मियों के साथ अक्सर ड्यूटी दौरान करंट लगने के हादसे हो रहे हैं।

    इसी तरह आज बिजली विभाग के सीएचबी कर्मचारी संजीव कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। संजीव कुमार बिडाली फीडर और बिजली सप्लाई रखने के लिए 11000 वोल्ट के लिए काम कर रहा था। सीएचबी संजीव कुमार करंट लगने के कारण खंभे से नीचे गिर गया था। जिस कारण जख्मी हो गया और अस्पताल में उपचाराधीन था।

    संजीव कुमार को 31 जनवरी को करंट लगा था। जिसका आज देहांत हो गया। प्रदेश प्रधान बलिहार सिंह ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है अनेकों ही ऐसे मामले हैं जिनमे यूनियन आश्रितों को मुआवजा दिलवाने के संघर्षरत हैं। उन्होंने बताया कि आज संजीव कुमार के आश्रित परिवार को 50 लाख नगद राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर धरना लगाया गया है।

    खरड़ के एस्टेट ऑफिसर और उप कप्तान मौके पर पहुंचे और दिवंगत परिवार के साथ बातचीत कर धरना प्रदर्शन को हटाने की कोशिश में लगे हुए। परंतु परिजन और यूनियन का कहना है या तो विद्युत मंत्री या कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान या मुख्यमंत्री से मीटिंग करवाई जाए। जबकि सूत्रों की मानें तो पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दे दिया गया है।

  • हटली क्लब में 27 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी कथा, डॉ सुमन होंगे कथा व्यास

    हटली क्लब में 27 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी कथा, डॉ सुमन होंगे कथा व्यास

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली की बैठक प्रधान सुरेंद्र हटली की अध्यक्षकता में सम्पन्न हुई। प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा अपने मुखारबिंद से श्रद्धालुओं को रसपान करवाएंगे।  इस बैठक का उद्देश्य क्लव द्वारा करवाई जा रही श्री मद भागवत कथा जो 27 फरवरी से 6 मार्च तक होने जा रही है। उस पर चर्चा की गई। क्लब के प्रधान सुरेंद्र हटली ने बताया कि श्री राम नाटक क्लव हटली के सौजन्य से छठी श्री मद भागवत कथा 27 फरवरी से शुरू हो रही है।

    27 फरवरी को बंगाणा से ठंडी खुई से 2 बजे कलश यात्रा शुरू होगी। जो बंगाणा बाजार से होते हुए हटली पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की झांकी मनमोहक रहेगी। और बाल रूप में हनुमान झंडे के साथ कलश यात्रा में रहेंगे। उन्होंने बताया कि 28फरवरी से कथा आरम्भ होगी। जो 6 मार्च तक चलेगी। प्रतिदिन कथा विश्राम के बाद कमेटी द्वारा लंगर की व्यवस्था भी रहेगी। सुरेंद्र हटली ने कहा कि श्री राम नाटक कलव हटली का हर धर्मिक कार्य जनता के सहयोग से सम्पन्न होता आया है। और श्री रामनाटक क्लब हटली पिछले करीव 65 वर्षों से शुद्ध रामायण का मंच करता आ रहा है।

    उन्होंने कहा कि श्री मद भागवत कथा में श्रद्धालुओं के बैठने खाने की विशेष सुविधा रहेगी। इस बैठक में क्लव के निदेशक विपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली,चेयरमैन रिंकू रिवाड़ , महासचिव कमल देव शास्त्री, सचिव सुरेश शर्मा कोषाध्यक्ष प्यारे लाल सोनी,हंसराज वर्ज़ाता, किशन देव, ओम प्रकाश सोनी, सुरेंद्र राणा, मास्टर अजमेर सिंह मदन गोपाल दिलबाग सिंह,राहुल शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।