Blog

  • कैटरीना कैफ रात को सोने से पहले करती है ये काम 

    कैटरीना कैफ रात को सोने से पहले करती है ये काम 

    मुंबई : पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का खूब बोलबाला दिख रहा है। खासतौर से हॉरर के साथ कॉमेडी के तड़के को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। भूल भुलैया 2, रूही, भूत पुलिस, लक्ष्मी, गोलमाल अगेन इसके सटीक उदाहरण हैं। अब जल्द ही इसी तरहर की फोन भूत मूवी भी रिलीज होने जा रही है जिसमें कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे. खास बात ये है कि इसमें कैटरीना पहली बार भूतनी का रोल निभाने जा रही हैं वो भी ऐसी जो दर्शकों को खूब हंसाएगी और कॉमेडी का तड़का भी लगाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में भूत के किरदार में नजर आने वालीं कैटरीना आत्माओं से कितना डरती हैं। एक इंटरव्यू में कैटरीना ने भूतों को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

    भूतों से काफी डरती हैं कैटरीना

    कैटरीना कैफ चूंकि कॉमेडी हॉरर में नजर आने वाली हैं लिहाजा एक इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछा गया कि कैटरीना असल में भूतों से डरती हैं या नहीं. तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो भूत से काफी डरती हैं वो भी इतना कि रात को भूल से भी हॉरर फिल्म नहीं देखतीं। रात को सोने से पहले वो ऐसी कोई वीडियो या फिल्म देखती हैं जो उन्हें हंसा सके। इसके अलावा अगर रात को कभी वो सपने में डर जाए तो फिर वो लाइट ऑफ करके सो नहीं सकतीं फिर वो या तो लाइट या फिर टीवी ऑन करके ही सोती हैं।

    4 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

    भूत पुलिस की बात करें तो ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इसका ट्रेलर पहले ही सामने आ चुका है और हर किसी को खूब भा भी रहा है. कैटरीना के साथ सिद्धांत और ईशान दोनों ही खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. इसके बाद कैटरीना की और भी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. मैरी क्रिसमस के बाद उनकी टाइगर 3 काफी सुर्खियों में है जो अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म से कैटरीना और सलमान की पहली झलक सामने आ चुकी है।

  • बिजली के खंभे से टकराई जीप, 4 की दर्दनाक मौत

    बिजली के खंभे से टकराई जीप, 4 की दर्दनाक मौत

    शाजापुरः मध्य प्रदेश में आज शनिवार को एक और हादसा हुआ है। जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार जीप बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे इसमें सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अकोदिया थाना प्रभारी नरेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि यह हादसा शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बोलाई-अकोदिया मार्ग पर पलसावद मोड़ के निकट तड़के करीब तीन बजे हुआ।

    थाना प्रभारी ने आगे कहा कि मृतकों की पहचान पवन हाड़ा कंजर (30), बबलू कंजर (30), गजेन्द्र सिंह ठाकुर (38) और दौलत सिंह मेवाड़ा (50) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुशवाहा ने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शुजालपुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, लोगों ने होशियारपुर हाईवे किया जाम, जाने मामला

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, लोगों ने होशियारपुर हाईवे किया जाम, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः अगर आप घर से रामामंडी की ओर जा रहे है, तो आपके लिए यह ख़बर अहम है। दरअसल, आज जालंधर के रामामंडी से तल्हण स्थित गुरु घर को जाने वाली सड़क ना बनने पर लोगों ने होशियापुर हाईवे जाम कर दिया है। लोगों द्वारा रामामंडी के ढिलवां चौक पर धरना लगाकर होशियारपुर वाले हाईवे को बंद किया गया है। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मौके पर इलाके के एसीपी, एसएचओ समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची।

    एसीपी निर्मल सिंह ने हाईवे रोककर बैठे लोगों को पार जाकर उन्हें समझाया कि वह इसे ना रोकें। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। फेस्टिवल सीजन है लोग दीवाली पर घरों को जा रहे हैं या फिर दूर दराज से शहर में ख़रीददारी करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि हाईवे को जाम करके वह कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। हाईवे को जाम करना उनके हक में नहीं आता है। वह रोष प्रदर्शन ही करना चाहते हैं तो एक तरफ बैठ कर लें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी आपकी समस्या के बारे में बता दिया गया है। एसडीएम भी मौके पर पहुंच रहे हैं। लेकिन लोग नहीं माने और जोर-जोर से सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    मौके पर लोगों रोष और नारेबाजी के बाद एसीपी निर्मल सिंह वहां से चले गए और उन्होंने अपने स्टाफ के सदस्यों को भेज कर इकट्ठ में बैठे धरनाकारियों के नेताओं को बुलाया और हाईवे पर लोगों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया। मौके पर इलाके पार्षद भी पहुंचे उन्होंने भी लोगों को शीघ्र सड़क निर्माण का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने धरना तो नहीं उठाया लेकिन ट्रैफिक के लिए हाईवे की एक लेन को खोल दिया। लोगों का आरोप है कि हजारों-लाखों श्रद्धालु रामा मंडी के ढिलवां चौक से तल्हण स्थित गुरुघर में जाते हैं लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि टेंडर होने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। 

  • पंजाबः सिर्फ 60 रुपए को लेकर युवकों दुकानदार को पीटा, तोड़े वाहन 

    पंजाबः सिर्फ 60 रुपए को लेकर युवकों दुकानदार को पीटा, तोड़े वाहन 

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ी रही है। हाल ही में चंडीगढ़ में शराब पीने से रोकने पर युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था। वहीं अब लुधियाना में दुकानदार द्वारा 60 रुपए की छूट ना दिए जाने पर युवकों ने दुकान मालिक की पिटाई कर दी। यह मामला समराला चौक नजदीक एक चिकन शॉप का है। जहां दुकानदार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की।

    हमलावरों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह न माने। हमला करने वाले आरोपी गिल रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह शॉप से ऑनलाइन चिकन ऑर्डर की बुकिंग आरोपियों ने करवाई। आरोपी रेगुलर ग्राहक थे जिस कारण उनकी पहचान शॉप मालिक को है। आरोपियों ने ऑनलाइन चिकन ऑर्डर किया और दुकानदार से छूट देने को कहा। ऑर्डर का बिल 660 रुपए बना था। छूट देकर दुकानदार ने 600 रुपए बिल उन्हें देने को कहा।

    सिर्फ 60 की छूट होने के कारण गुस्साए युवकों ने शॉप में घुसकर दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। दुकान पर काम कर रहे वर्करों को भी गालियां निकाली गई। इसके बाद दुकान का टेबल व अन्य सामान बिखेर दिया। हमलावरों की संख्या 8 से 9 बताई जा रही है। आरोपियों ने पहले दुकान में तोड़फोड़ की फिर कुछ समय बाद वह दुकान के बाहर पार्किंग में खड़े लोगों के वाहन तोड़ने लगे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार परमिंदर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना मोती नगर के एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि 5 आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।

  • भड़काऊ भाषण पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, प्रशासन को दी ये हिदायत

    भड़काऊ भाषण पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, प्रशासन को दी ये हिदायत

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने नफरती भाषणों पर नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत ने कहा कि भड़काऊ भाषणों पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही स्पष्ट किया कि प्रशासन ने कार्रवाई करने में देरी की तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नफरती भाषण के मामलों में यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस स्वत कार्रवाई करे। देश में भाईचारा तब तक कायम नहीं हो सकता, जब तक विभिन्न समुदायों/ जातियों के लोग आपसी सौहार्द से सह अस्तित्व में नहीं रहें। 

    हमारे संविधान में भाईचारा मूल

    जस्टिस केएम जोसेफ और हृषिकेष राय की पीठ ने कहा कि संविधान कहता है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। इसमें भाईचारा तथा आपसी गौरव की बात संविधान की प्रारंभिका में ही लिखी गई है।

    याचिका में दलील

    शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर विचार कर रही थी, जिसमें देश में मुसलमानों को निशाना बनाने और उन्हें डराने धमकाने को रोकने के लिए आदेश देने का आग्रह किया गया था। याचिका शाहीन अब्दुल्ला ने दायर की है। पीठ ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड पुलिस को आदेश दिया कि हेट स्पीच के मामलों में वह स्वत संज्ञान लेकर कार्रवाई करे और औपचारिक शिकायतें दर्ज होने का इंतजार नहीं करे।

    पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

    आदेश देने के बाद कोर्ट ने रजिस्ट्री से कहा कि इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर तुरंत अपलोड किया जाए। कोर्ट ने कहा कि हम इस बारे में बहुत कम कर पा रहे हैं। याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए मामलों में कार्रवाई करके पुलिस रिपोर्ट पेश करे। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने यह आदेश देने पर कोर्ट का आभार जताया।

    कोर्ट ने कहा, समुदाय को निशाना नहीं बनाएं

    जस्टिस राय ने कहा कि बयान वास्तव में व्यथित करने वाले हैं। लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश में यह उचित नहीं है, लेकिन एक ही समुदाय के खिलाफ दिए गए भाषणों को कोर्ट में लाया गया है। भाषण चाहे कोई भी दे, उसकी निंदा होनी चाहिए और कार्रवाई भी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सिब्बल से यह भी पूछा कि जब वह कानून मंत्री से थे तो क्या उन्होंने भड़काऊ भाषणों को रोकने के बारे में कोई कदम उठाया था। उन्होंने कहा उठाया था, लेकिन उस पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई थी।

    सिब्बल बोले- ऐसे लोगों को कानून का डर नहीं

    सिब्बल ने कहा कि कायदे से हमें अदालत आने की जरूरत ही नहीं पड़नी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि ये लोग रोजाना के आधार पर ऐसे घृणा भाषण दे रहे हैं। दिल्ली में आयोजित धर्म संसद में भड़काऊ भाषण दिए गए। इस पर कोर्ट ने पूछा कि दूसरे पक्ष के लोग भी तो हिंसा करने की बात करते हैं। इस पर सिब्बल ने कहा कि यदि वे करेंगे तो क्या उन्हें छोड़ा जाएगा। उन पर सख्त से सख्त कानून लगाया जाएगा। ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ी हैं क्योंकि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े बंदूक के बल पर दुकान से लाखों रुपए लूटकर फरार हुए लुटेरे, देखें CCTV

    पंजाबः दिन-दिहाड़े बंदूक के बल पर दुकान से लाखों रुपए लूटकर फरार हुए लुटेरे, देखें CCTV

    अमृतसर: पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन राज्य में लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज जिले में दिन-दिहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जंडियाला गुरु में दिन-दिहाड़े 2 नकाबपोश लुटेरों ने दुकान से लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रैवल शॉप से ​​2 नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर 2 लाख लूट लिए।

    यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह 2 नकाबपोश लुटेरे बेखौफ होकर दुकान में घुसते हैं और पिस्टल के बल पर 2 लाख रुपये लूट कर फरार हो जाते हैं। घटना के लेकर दुकान मालिक तरणजीत सिंह ने बताया कि वह और उनका बेटा दुकान में थे कि इतने में 2 युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

    उन्होंने 2 मिनट के अंदर ही पिस्टल के बल पर उनसे 2 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। जंडियाला गुरु चौकी इंचार्ज एसआई दविंदर सिंह ने जानकारी दी कि सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि लुटेरों की मूवमेंट का पता चल सके या उनके बिना रुमाल के चेहरे दिख सकें। जांच चल रही है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने ईको दिवाली मनाने का दिया संदेश

    इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने ईको दिवाली मनाने का दिया संदेश

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व  कपूरथला रोड) तथा इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे- कैंडल डेकोरेशन, कार्ड मेकिंग, तोरण मेकिंग, स्वीट डिश मेकिंग, स्लोगन राइटिंग आदि अनेक गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों से दीया/ कैंडल डेकोरेशन, कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से कार्ड मेकिंग गतिविधियाँ करवाई गईं। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने ‘सेफ एंड ग्रीन दिवाली’ विषय पर  वक्तव्य दिया। कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने तोरण मेकिंग, कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने स्वीट डिश मेकिंग, कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने कैंडल डेकोरेशन व कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने स्लोगन राइटिंग  एक्टिविटी में भाग लिया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बेहद खूबसूरत ढंग से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए इन गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर अंतर्सदनीय रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई। कक्षा सातवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों से क्लास बोर्ड डेकोरेशन एक्टिविटी करवाई गई।  एक विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को दिवाली के मनाने के कारण, उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविता वाचन तथा ‘घर मोरे परदेसिया,आओ पधारो पिया’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

    सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को दिवाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आध्यात्मिक, सामाजिक महत्व से अवगत करवाया‌। उन्होंने बताया कि दिवाली स्वच्छता एवं शुभता का प्रतीक है। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्योहार दिवाली आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया और साथ ही पटाखों का इस्तेमाल न करते हुए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए कहा।

    इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने के संदेश को प्रचारित करने और पटाखों और प्लास्टिक जलाने से निकलने वाले प्रदूषकों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘एंटी-क्रैकर एंड एंटी-प्लास्टिक वीक’ का आयोजन किया। हरित और शांतिपूर्ण दिवाली मनाने का संदेश फैलाने के लिए विभिन्न सामुदायिक कल्याण केंद्रों का दौरा किया गया। पूरे कॉलेज परिसर को कलात्मक पोस्टर और रंगोली डिजाइनों से सजाया गया था, जो हमारे दिलों को रोशन करने और हमारी धरती माँ से प्यार करने का प्रतीक था। नारा-लेखन और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताओं के अलावा “अपने अहंकार को जलाएँ, पटाखे नहीं” जैसे आदर्श वाक्य रंगीन रंगोली पैटर्न में खूबसूरती से अंतर्निहित थे। विद्यार्थी-अध्यापकों और अध्यापकों ने प्रतिज्ञा की कि वे कभी भी प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेंगे जो प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत हैं, इसके बजाय उन्होंने बेकार कागज़ सामग्री के साथ आकर्षक दिवाली उपहार पैकेज तैयार किए।

  • पंजाबः Go First Airlines में स्टाफ से भिड़े पैसेंजर, 2 घंटे की देरी से हुई लैंड, जाने मामला

    पंजाबः Go First Airlines में स्टाफ से भिड़े पैसेंजर, 2 घंटे की देरी से हुई लैंड, जाने मामला

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई से गो फर्स्ट एयरलाइंस में स्टाफ और पैसेंजर के भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुंबई से गो फर्स्ट एयरलाइंस की फ्लाइट दो घंटे की देरी से लैंड हुई। बताया जा रहा है कि करीब 180 पैसेंजर्स को सिर्फ 12 ट्रांजिट पैसेंजर्स के लिए रनवे पर इंतजार करवाया गया। जिसके बाद पैसेंजर्स की एयरलाइंस स्टाफ के साथ काफी तू-तू मैं-मैं हुई।

    इस दौरान फ्लाइट को दो घंटे की देरी से चलाया गया। यह हंगामा एयरपोर्ट पर शाम मुंबई-अमृतसर गो-फस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या G82417 में हुआ। इसकी शिकायत एक पैसेंजर ने एयरलाइंस के अलावा डीजीसीए इंडिया को भी भेजी है। अमृतसर पहुंचे पैसेंजर करणजीत सिंह ने बताया कि उनकी टिकट मुंबई अमृतसर फ्लाइट G82417 में बुक की गई थी। पूरे समय पर तकरीबन 180 पैसेंजर्स को 4 बजे फ्लाइट में बैठा दिया गया। इस फ्लाइट को पूरे 4:30 बजे मुंबई से टेकऑफ करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    काफी समय पैसेंजर्स इंतजार करते रहे, लेकिन जब फ्लाइट ना उड़ी तो सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। करणजीत सिंह ने जानकारी दी कि पूछने पर एयरलाइंस नेअन-प्रोफेशनल बर्ताव सभी पैसेंजर्स के साथ किया। दरअसल, यह फ्लाइट 12 ट्रांजिट पैसेंजर्स के लिए रनवे पर दो घंटों के लिए रोक कर रखी गई थी। देर से उड़ान भरने के कारण यह फ्लाइट दो घंटे की देरी से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जिसके बाद कुछ पैसेंजर्स ने इसकी शिकायत डीजीसीए इंडिया से भी ऑनलाइन की है।

  • L’Oreal Hair Products यूज करने से महिला को कैंसर, कंपनी पर ठोका मुकदमा

    L’Oreal Hair Products यूज करने से महिला को कैंसर, कंपनी पर ठोका मुकदमा

    वाशिंगटन: अमेरिका की एक महिला का दावा है कि L’Oreal के हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडेक्ट इस्तेमाल करने पर उन्हें गर्भाशय का कैंसर हो गया है।  महिला के वकील ने बताया कि उसने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। जेनी मिशेल महिला ने मुकदमा दायर करते हुए कहा कि वह पिछले दो दशकों से इन प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल कर रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें कैंसर हो गया। कुछ दिन पहले ही नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में एक स्टडी पब्लिश हुई थी, जिसमें बालों को स्ट्रेट करने वाले केमिकल प्रोडेक्ट्स के इस्तेमाल का गंर्भाशय कैंसर से संबंध बताया गया था।

    स्टडी में पाया गया था जिन महिलाओं ने साल में चार बार से ज्यादा इन प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल किया, उनमें गर्भाशय कैंसर होने की संभावना उन महिलाओं की तुलना में दोगुनी थी, जिन्होंने इनका इस्तेमाल नहीं किया। गर्भाशय का कैंसर अपेक्षाकृत कम पाया जाता है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में इसके मरीजों (खासकर अश्वेत महिलाएं) की संख्या बढ़ रही है।  

    मिशेल के वकील बेन क्रम्प ने एक बयान में कहा, ‘अश्वेत महिलाएं लंबे समय से ऐसे खतरनाक प्रोडेक्ट्स का शिकार हो रही हैं, जिन्हें उनके लिए मार्केट में उतारा गया है।’ फ्रांस की सौंदर्य प्रसाधन की दिग्गज कंपनी L’Oreal की यूएस ब्रांच से हर्जाना मांगा गया है। वकील ने साथ ही कहा, ‘हमें देखने को मिलेगा कि मिशेल का मामला अनगिनत मामलों में से एक है, जिनमें कंपनियां अपना मुनाफा बढ़ाना के लिए अश्वेत महिलाओं को गुमराह कर रही हैं.’। 

  • अगर ट्विटर एलन का हुआ तो हो सकती है बड़ी छंटनी, जाने क्या है मस्क की प्लानिंग

    अगर ट्विटर एलन का हुआ तो हो सकती है बड़ी छंटनी, जाने क्या है मस्क की प्लानिंग

    नई दिल्लीः एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। द वाशिंगटन की एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए अपने संभावित निवेशकों से कहा है कि उनकी योजना ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों के लगभग 75% कर्मचारी की कटौती करेंगे। वाशिंगटन पोस्ट ने कुछ दस्तावेजों और अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए यह बात कही है। सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर और मस्क अटॉर्नी एलेक्स स्पिरो के प्रतिनिधि ने इस खबर पर कोई जवाब नहीं दिया है। इस बीच, ट्विटर ने अपने एंप्लॉयीज को स्पष्ट किया है कि उसकी छंटनी की कोई योजना नहीं है। ट्विटर के जनरल काउंसल सीन एडगेट ने एंप्लॉयीज को ई-मेल करके बताया है कि कंपनी का लेऑफ करने का कोई प्लान नहीं है। 

    मस्क अतीत में कंपनी के कुछ कर्मचारियों को हटाने की आवश्यकता की ओर इशारा कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई थी।  Wedbush के विश्लेषक डैन इवेस ने कहा, “एक 75% की छंटनी कम से कम मजबूत फ्री कैश फ्लो और प्रॉफिटेबिलिटी का संकेत देगा, जो इस सौदे में शामिल होने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक होगा।” मस्क ने खुद कहा है कि वह कंपनी के मालिक बनने पर एड्रेस करेंगे।

    बता दें ट्विटर को खरीदने के लिए अप्रैल में अपनी शुरुआती 44 बिलियन डॉलर की बोली के बाद मस्क इस सौदे से पीछे हट गए। इस सौदे से पीछे हटने के लिए मस्क ने यह तर्क देते हुए कहा था कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर फेक “स्पैम बॉट” अकाउंट की संख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। इसके बाद ट्विटर ने मुकदमा दायर किया और कोर्ट ने दोनों पक्षों को  28 अक्टूबर तक का समय दिया अगर मामला नहीं सुलझा तो नवंबर में ट्रायल होगा।