Blog

  • छोटी सी बात को लेकर किरायेदार पर बरसाई गोलियां, जानें मामला

    छोटी सी बात को लेकर किरायेदार पर बरसाई गोलियां, जानें मामला

    रांची: राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक माकान मालिक ने देर से आने को लेकर किरायेदार पर गोलियां बरसा दीं। दरअसल यहां एक किरायेदार को काम के चलते देर से लौटना भारी पड़ गया। किरायेदार का देर से लौटना मकान मालिक को कुछ इस कदर नागवार गुजरा कि उसने किराएदार को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज से आस-पास के लोग भी जाग गए। घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारनेवाला आरोपी सेना का रिटायर्ड जवान बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात जब हरिलाल देर से लौटा तो मकान मालिक राजेश के साथ उसका इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद कुछ इस कदर बढ़ा कि मकान मालिक राजेश तिवारी ने अपनी पिस्टल से हरिलाल के पैर में गोली मार दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एयरपोर्ट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। जिस पिस्टल का इस्तेमाल राजेश के द्वारा किया गया उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। मकान मालिक राजेश तिवारी सेना का रिटायर जवान बताया जा रहा है और उसके पास से जो पिस्टल बरामद हुई है, वो लाइसेंसी है। बहरहाल, छोटी सी बात को लेकर हुई गोलीबारी से आस-पास के लोग भी सदमे में है।

  • वृद्ध महिला को घसीटकर ले जा रहे पुलिस वाले, देखें वीडियो

    वृद्ध महिला को घसीटकर ले जा रहे पुलिस वाले, देखें वीडियो

    मुरैनाः जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र स्थित बरी का पुरा गांव के वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस के अनुसार वृद्ध महिला ने बीच में आकर अपने आरोपी बेटे को भागने में मदद की। वहीं, पड़ोसियों का आरोप है कि घर पर आकर पुलिस कर्मियों ने गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस यहां पर क्यों पहुंची, और वृद्धा को क्यों घसीट रही है, फिलहाल इस बात का सही जवाब नहीं मिला है। पुलिस ने वृद्धा के बेटे और एक अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

    इस संबंध में माता बसैया थाना प्रभारी मनोज वर्दिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरी का पुरा गांव निवासी साहब सिंह के खिलाफ उसकी बहन ने पैसों के लेनदेन तथा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा साहब सिंह के खिलाफ एक और भी शिकायती आवेदन आया था। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस की टीम आज सुबह बरी का पुरा गांव गई थी। साहब सिंह घर के अंदर बैठा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत करने के लिए बाहर बुलाया तो उसकी मां बीच में आ गई। वह पुलिस कर्मियों से उलझ गई। इस दौरान साहब सिंह तथा उसके साथियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

    उसकी मां पैरों से लिपट गई, और आरोपी को मौके से भगा दिया। इस मामले में साहब सिंह तथा एक अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। सबसे अहम बात ये है कि थाना प्रभारी पुलिस की टीम के साथ धक्का-मुक्की करने की बात कह रहे हैं। वहीं वीडियो में वृद्धा तथा उसका बेटा पुलिस से बचने के लिए चिल्लाते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि साहब सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस क्यों आई, इसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने आते ही उसके घर पर गालियां देनी शुरू कर दी थीं।

  • इस बीमारी से दम तोड़ रहे बच्चे,1 से 2 साल के मासूम आ रहे चपेट में 

    इस बीमारी से दम तोड़ रहे बच्चे,1 से 2 साल के मासूम आ रहे चपेट में 

    भोजपुर: देश भर में कोरोना को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम है, वहीं, अब बिहार के भोजपुर जिले में एक ऐसी अज्ञात बीमारी दलित टोले में फैल रही है, जिसकी चपेट में अब तक एक एक कर 11 बच्चे आ गए हैं। यह मामला चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव का है। यहां इस अज्ञात बीमारी से 2 बच्चों की मौत हो गई है। 9 बच्चे अभी भी इस बीमारी की चपेट में हैं। सभी बीमार बच्चों की उम्र 1 से 2 साल के बीच बताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टर इसे खसरा करार दे रहे हैं। लेकिन अभी भी डाक्टरों की टीम कई बच्चों में दिख रहे लक्षणों की जांच में लगी है। 

    चरपोखरी के नगरी स्थित दलित टोला में पिछले पांच दिनों से फैली इस बीमारी की सूचना मिलते ही डाक्टरों की एक पूरी टीम टोले में मेडिकल कैम्प लगाकर बीमार बच्चों के उपचार में लगी है। डाक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चे मीजल्स आउटब्रेक नामक बीमारी से ग्रसित हैं जिसे आम तौर पर लोग बड़ी माता या छोटी माता कहते हैं।

  • भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को मारी गोली, हालत नाजुक

    भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को मारी गोली, हालत नाजुक

    गुमलाः झारखंड के गुमला जिले के पालकोट प्रखंड निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पालकोट के बिलिंगबिरा रोड स्थित रोकेड़ेगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तथा घटना की सूचना मुखिया को दिया। मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल सुमित केशरी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। 

    रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा सुमित का इलाज

    घायल का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। सुमित के पैर और हाथ मे गोली लगी है। इस दौरान हाथापाई होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के कारणों के बारे कोई बता नही पा रहा है। सुमित केशरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बोलने की स्थिति में नही होने के घटना के बारे ज्यादा जानकारी पुलिस को भी नही है।

    पुलिस हर बिंदु पर कर रही है केस की जांच

    घटना स्थल पर सुमित केशरी का कोई वाहन भी नही पाया गया। ऐसे में सुमित केशरी कैसे वहां पहुंचे और देर रात वहां जाने के कारणों पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस सुमित केशरी के मोबाइल का कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है और अपराधियों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही हलूम हो कि सुमित केशरी पालकोट के कद्दावर नेता है। सामाजिक कार्यों में वह हमेशा तत्पर रहते हैं।

  • कोहरे ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, आज 36 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट

    कोहरे ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, आज 36 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः ठंड के साथ-साथ कोहरे का कहर भी लोगों को सता रहा है। कोहरे की वजह से रोजाना कई ट्रेनें लेट हो रही है और कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी किया जा रहा है। कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनों को लेकर रोजाना  भारतीय रेलवे लिस्ट जारी कर रहा है। ताकि लेट हुए ट्रेनों की जानकारी मिलने से लोगों को थोड़ी कम परेशानी हो। मंगलवार को कोहरे की वजह से 36 ट्रेनें लेट हुई है। रेलवे की ट्रेनों की लेट सूची के अनुसार ट्रेनें 1 घंटे से लेकर 9 घंटे तक की देरी से चल रही है। भारी ठंड के बीच यात्रियों को ट्रेनों के लेट होने से दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः IAS और PCS मामले में दबाव में झुकी सरकार, सीएम मान ने मांगी रिपोर्ट

    पंजाबः IAS और PCS मामले में दबाव में झुकी सरकार, सीएम मान ने मांगी रिपोर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई से पंजाब के तमाम आईएएस अफसरों और पीसीएस अधिकारियों में खासा रोष पाया जा रहा है। दोनों मामलों में अधिकारियों के विरोध के बाद पंजाब सरकार दबाव में आ गई है। हाल ही में विजिलेंस ने औद्योगिक प्लॉट आवंटन घोटाले में आईएएस नीलिमा के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी के चलते करीब 50 आईएएस का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्य सचिव वीके जंजुआ से मिला। अधिकारियों ने नाराजगी जताई और कहा कि आईएएस नीलिमा के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इस विवाद के बाद सीएम भगवंत मान ने मुख्य सचिव से पूरे मामले पर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। बीते दिन सीएम भगवंत मान ने आइएएस और पीसीएस अधिकारियों की एसोसिएशन के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

    इनमें से आइएएस निलिमा के खिलाफ दर्ज केस को लेकर मुख्यमंत्री मान ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ से मंगलवार तक इस बात की रिपोर्ट मांगी है कि क्या केस दर्ज करने के लिए विजिलेंस ने अनुमति लेकर कार्रवाई की है या नहीं। अगर ऐसा नहीं किया गया है तो नियमों के मुताबिक संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं पीसीएस अधिकारी मान के साथ बैठक के बाद भी संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना है कि गिरफ्तार किए गए नरिंदर सिंह तुरंत रिहा किया जाए, नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी। सोमवार को आइएएस अधिकारियों के साथ करीब आधा घंटा तक बैठक करने के बाद मान ने मुख्य सचिव को आदेश दिए हैं कि दस जनवरी तक विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट दी जाए।

    उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो का वह रिकार्ड तलब करने के लिए कहा है जिसके आधार पर आइएएस नीलिमा के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही विजिलेंस ब्यूरो को कानून की धाराओं का सम्मान करने के निर्देश भी दिए हैं। दूसरी तरफ पीसीएस अधिकारी सोमवार से पांच दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इस कारण पूरे राज्य में प्रशासनिक कामकाज ठप हो गए हैं। रेवेन्यू अफसर एसोसिएशन और पंजाब स्टेट इंजीनियर एसोसिएशन ने भी पीसीएस अधिकारियों का समर्थन कर दिया है। जिस प्रकार आइएएस और पीसीएस अधिकारियों ने सरकार पर दबाव बनाया है, उससे लगता है कि इन दोनों मामलों की जांच ढीली पड़ सकती है। मुख्यमंत्री मान के साथ बैठक के दौरान नीलिमा के आइएएस पति अमित कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस्तीफा देकर अपनी पत्नी को न्याय दिलवाने के लिए लड़ेंगे। उनके साथ ही कुछ और आइएएस अधिकारियों ने भी इस्तीफा देने की बात कही।

  • राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनने को लेकर किया खुलासा

    राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनने को लेकर किया खुलासा

    नई दिल्ली: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद टी-शर्ट पहनने को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश में “फटे कपड़ों में कांपती” हुई तीन गरीब लड़कियों से मिलने के बाद मार्च के दौरान केवल टी-शर्ट पहनने का फैसला किया। राहुल ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने यह सफेद टी-शर्ट क्यों पहन रखी है, क्या मुझे ठंड नहीं लगती। मैं आपको कारण बताता हूं। जब यात्रा शुरू हुई थी केरल में, मौसम गर्म और उमस भरा था, लेकिन जब हमने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया, तो थोड़ा ठंडा था।”

    उन्होंने कहा कि जब में हरियाणा के अंबाला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एक दिन फटे कपड़ों में तीन गरीब बच्चियां मेरे पास आईं जब मैंने उन्हें पकड़ा तो वे कांप रही थीं क्योंकि उन्होंने अच्छे कपड़े नहीं पहने थे। उस दिन मैंने फैसला लिया कि जब तक मैं नहीं कांपूंगा, तब तक टी-शर्ट ही पहनूंगा।” गांधी ने कहा कि वह उन लड़कियों को एक संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं कांपने लगूंगा, तब मैं स्वेटर पहनने के बारे में सोचूंगा। मैं उन तीन लड़कियों को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको ठंड लग रही है, तो राहुल गांधी को भी ठंड लगेगी।

  • पंजाबः Excise और Taxation Department ने किया छुट्टी का ऐलान, जाने मामला

    पंजाबः Excise और Taxation Department ने किया छुट्टी का ऐलान, जाने मामला

    बठिंडाः पंजाब सरकार और विजीलेंस की धक्केशाही खिलाफ पंजाब पीसीएस अफसर ऐसोसिएशन की चल रही सप्ताहिक छुट्टी के समर्थन में अब पंजाब के एक्साइज और टेक्सटेशन विभाग की ऐसोसिएशन भी आ गई है। जिसके चलते आज एक्साइज और टेक्सटेशन विभाग ने पंजाब भर में एक दिन की छुट्टी पर चले गए है।

    इस समर्थन की पुष्टि करते हुए कनफेडरेशन ऑफ एसोसिएशन के अध्यक्ष जसकरन सिंह बराड़ आबकारी और कराधान विभाग पंजाब के सीनियर ऑफिसर्स एसोसिएशन और अन्य ने कहा कि विजीलेंस टीम मनमानी पर उतर आई है, जिससे एक्साइज एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को भी बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। इसके विरोध में एक्साइज एवं कराधान विभाग के सभी संगठन आज पीसीएस एसोसिएशन के विजिलेंस के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हैं और एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया गया है, जिसे बढ़ाने का फैसला बाद में आम सहमति से लिया जाएगा।

  • पंजाबः ठंड का कहर जारी, जानें कब होगी जालंधर सहित इन जिलों में बारिश 

    पंजाबः ठंड का कहर जारी, जानें कब होगी जालंधर सहित इन जिलों में बारिश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में घने कोहरे के साथ सर्दी का कहर लगातार जारी है। घनी धुंध के साथ राज्य के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ी। इसकी वजह से कई शहरों का न्यूनतम तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी पंजाब के अधिकांश इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान दिन भर ठंड के साथ घनी धुंध छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, बुधवार से राज्य के कई इलाकों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

    बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन के अलावा होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। यह क्रम 13 जनवरी तक जारी रहेगा। दूसरी ओर पश्चिमी मालवा क्षेत्र के जिले फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधर/वरुणः महानगर में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। आए दिन मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जाता है या फिर गोली चला दी जाती है। वहीं अब देर रात बस्ती गुजां से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां मोहल्ले में बनाई गई नई गली के विवाद में एक युवक पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने उक्त युवकों को सीमेंट गिला होने की बात कहकर दूसरी साइड से जाने की बात कही। इस बात पर युवक तैश में आ गए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला छांगा नामक युवक पिछले मोहल्ले में किसी के साथ लड़ाई झगड़ा करके वापस लौट रहा था। जैसे ही उनके घर के पास पहुंचा तो उसने उसका बाइक रोक लिया और कहा कि गली ताजी बनी है। कमेटी वाले इस पर जाने-जाने पर मनाही कर गए हैं। इस पर उसने बहस की और चला गया। घायल युवक ने कहा कि वह रात को अपने दोस्त के साथ ढांगरां मोहल्ला (वड्डा वेहड़ा) निकला तो बस्ती गुजां में अड्डे के पास पीछे से छांगा, ​​​​​​ओम, गोरखा उर्फ नीर, सोनू और इनके साथी आए और हमाल कर दिया।

    हमलावरों ने तलवारों और दातरों के साथ सिर से लेकर पूरे शरीर पर वार किए। युवक के सिर और मुंह पर कई टांके लगे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया हमलावर छांगा और ओम उन्हीं के मोहल्ले में रहते हैं, जबकि गोरखा अड्डे की तरफ रहता है। यह सभी बस्ती गुजां में अक्सर गुंडागर्दी करते हैं। रात को भी वह लोगों के गेट तोड़कर और मारपीट कर लौट रहा था। पिछले दिनों इन्होंने एक युवक की बाजू भी तोड़ दी थी।