Blog

  • जालंधरः सीएम मान और केजरीवाल ने पूर्व कांग्रेस विधायक को आप में करवाया शामिल, देखें Live

    जालंधरः सीएम मान और केजरीवाल ने पूर्व कांग्रेस विधायक को आप में करवाया शामिल, देखें Live

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू को आप पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने सुशील रिंकू सहित उनके कई नेताओं के पार्टी में शामिल होने का धन्यावाद किया। वहीं सीएम मान ने उम्मीदवार के ऐलान को लेकर कहा कि अभी पार्टी ने इस मामले को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। सीएम मान ने कहा कि पार्टी के द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे में जिसका भी नाम सामने आएगा, पार्टी उसे ही लोकसभा उपचुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार घोषित करेंगी।

    सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक की आप में एंट्री से पार्टी का एक खेमा खासा नाराज भी है। यह खेमा जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को टिकट की मांग कर रहा था। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी के आला नेताओं ने परिवारवाद न चलने देने का तर्क देकर मांग को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू के शामिल होने से आप पार्टी की मजबूती बढ़ गई है। दरअसल, एससी समुदाय में रिंकू की अच्छी खासी पकड़ है। आप पार्टी संगरूर की तरह अब जालंधर में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वह रिजर्व सीट पर रिंकू की एससी समुदाय में अच्छी पैठ को भुनाकर साम दाम दंड भेद हर फॉर्मूला अपना कर सीट निकलना चाहती है।

  • पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने 25 मार्च को नाकाबंदी दौरान दो युवकों को फॉर्च्यूनर गाड़ी में गिरफ्तार किया था। दोनों युवकों से पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले दीपक कुमार दीपू से असला लेकर आए थे। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि आरोपी अवैध असला लेकर खन्ना से लुधियाना जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी की और तालाशी दौरान युवकों को पकड़ लिया। तीनों आरोपियों से पुलिस को कुल 3 पिस्टल 32 बोर,44 जिंदा कारतूस 7.65MM, एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

    आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह खुराना निवासी शिवपुरी चौक और वरुण सूरी निवासी न्यू करतार नगर के रुप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपी वरुण सुरी पर थाना सदर फगवाड़ा में शराब तस्करी का भी मामला दर्ज है। अमनदीप का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं आज राजस्थान के गंगानगर निवासी हथियारों के मुख्य तस्कर दीपक कुमार उर्फ दीपू को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी दीपू को अदालत में पेश पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए है।

  • इनोवा कार की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    इनोवा कार की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला में रक्कड़ कॉलोनी में इनोवा कार की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति सुबह शनिदेव मंदिर रक्कड़ के पास सैर कर रहा था। इसी दौरान नंगल से ऊना की ओर आ रही एक इनोवा कार संख्या (एचपी 01 डी 9997) ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

    मृतक व्यक्ति की पहचान नानक सिंह, पुत्र प्यारा सिंह, निवासी ऊना के रूप में हुई है।मृतक नानक सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग रक्कड़ में चौकीदार कार्यरत था। वहीं इनोवा कार चालक प्रवेश कुमार पुत्र मनमोहन भाटिया निवासी गांव टिक्का बन्नी डा योल कैंट धर्मशाला, जिला कांगड़ा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर सब परिजनों के हवाले कर दिया है वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू निःशुल्क उपलब्ध

    फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू निःशुल्क उपलब्ध

    20 अप्रैल तक किए जा सकते है दावे व आक्षेप दाखिल 

    ऊना/सुशील पंडित : एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हरोली विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 43-हरोली सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया जिसकी आर्हक तिथि 1 अप्रैल, 2023 होगी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप निर्वाचक रजिस्ट्रकीरण नियम 1960 के तहत तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियां आम जनता के निरीक्षण के लिए एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय ऊना तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त अभिहित अधिकारी ने पास निरीक्षण निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। 

    उन्होंने बताया कि यदि पूर्वोक्त तिथि के संदर्भ में किसी नाम के समलित किए जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम को समलित किए जाने वाले कोई आक्षेप हो तो वह 20 अप्रैल, 2023 को या इससे पूर्व प्रारूप् 6, 7 व 8 में से जो भी सामूचित हो उस पर दाखिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र नागरिक जो 1 जुलाई, 2023 या 1 अक्तूबर, 2023 आर्हता तिथि को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहा है वह निर्वाचक नामावली में अपना नाम समलित करवाने के लिए 20 अप्रैल, 2023 तक प्रारूप 6 पर अपना नाम समलित करने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है। 

  • जालंधर में गर्माई सियासतः पूर्व विधायक सुशील रिंकू सहित एक और विधायक हो सकता है आप में शामिल!

    जालंधर में गर्माई सियासतः पूर्व विधायक सुशील रिंकू सहित एक और विधायक हो सकता है आप में शामिल!

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू सहित एक विधायक आप पार्टी में शामिल हो सकता है। हाल ही में सुशील रिंकू की आप कार्यकताओं के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थी। जिससे सुशील रिंकू का आप पार्टी में जाना तय माना जा रहा है। वहीं आजाद प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके एक विधायक का आप पार्टी में शामिल होने का मामला सामने आया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस ज्वानिंग की खबर ने सियासी पार्टियों में हलचल मचा दी है।

  • चेक बाउंस मामले में ऊना कोर्ट से फरार कैदी  बढ़ेडा से गिरफ्तार

    चेक बाउंस मामले में ऊना कोर्ट से फरार कैदी  बढ़ेडा से गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित : चेक बाउंस मामले में ऊना कोर्ट से फरार कैदी लखबीर सिंह को ऊना पुलिस ने बढ़ेडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह चेक बाउंस मामले में पेशी के लिए ऊना कोर्ट लाया गया था कि इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित कर इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में फरार कैदी लखबीर सिंह को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और बीती रात पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह को बढ़ेडा गांव से गिरफ्तार किया है। 

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया की कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। जिसमें इंस्पेक्टर संजीव कुमार को इसकी कमान सौंपी गई और उन्होंने टीम के साथ फरार कैदी लखबीर सिंह को बढ़ेडा गांव से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

  • जालंधरः लूटपाट और हेरोइन के मामले में महिला सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः लूटपाट और हेरोइन के मामले में महिला सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः थाना फिल्लौर की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक महिला और व्यकित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला से पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन और व्यक्ति के के कब्ज़े लुटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान भोली पत्नी रामपाल निवासी गांव मंडी फिल्लौर और मनदीपराम उर्फ दीपू पुत्र दयालचंद निवासी नगर थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश राय ने बताया कि थाना भोली के ऊपर पहले छह मामले एनडीपीएस के दर्ज है।

    उक्त महिला जेल से  बहार आने के बहार दोबारा नशा तस्करी का काम कर रही थी, जिसे थाना फिल्लौर के प्रभारी हरजिंदर सिंह की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना फिल्लौर में नगमा पुत्री प्रेम लाल निवासी नवी आबादी ने शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपित मनदीपराम उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लुटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है।

  • PM मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी

    PM मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी

    नोएडा: पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के बाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है। एक निजी चैनल के CFO ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। नोएडा पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। सीनियर ऑफिसर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है।

    धमकी भरी ईमेल भेजने वाले युवक का नाम कार्तिक सिंह बताया जा रहा है। आरोपी की आईडी singhkartik78107@gmail.com है। इस मामले में थाना सेक्टर 20 में FIR दर्ज की गई है। इस मामले में थाना सेक्टर 20 में आईपीसी की धारा 152A(1)(b), 505(1)(b), 506, 507 व 66D आईटी एक्ट में FIR दर्ज की गई है। ईमेल एक निजी न्यूज चैनल के सीएफओ को भेजा गया है। सीईओ द्वारा दी गई शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

  • जालंधरः आप पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू! तस्वीर आई सामने

    जालंधरः आप पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू! तस्वीर आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्षः कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू आप पार्टी में शामिल हो गए है। वहीं सुशील रिंकू की आप पार्टी में शामिल होने से पहले आप कार्यकर्ताओं से साथ तस्वीर भी सामने आई है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह आप पार्टी में शामिल हो गए है और आज सीएम भगवंत मान व केजरीवाल लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर सुशील रिंकू के नाम पर मोहर लगा सकते है।

  • बेटी को एयरपोर्ट छोड़ वापिस लौट रहे दंपति की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 2 घायल

    बेटी को एयरपोर्ट छोड़ वापिस लौट रहे दंपति की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 2 घायल

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय में आधी रात हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक महिला की पहचान कांगड़ा जिला के देहरा निवासी रीता वशिष्ठ पत्नी रमेश चंद के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे में मृतक महिला का पति और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर कार चालक चेतन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरा निवासी रमेश चंद और उनकी धर्मपत्नी रीता वशिष्ठ मंगलवार रात अपनी बेटी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट अपनी गाड़ी अल्टो संख्या (एचपी 36ए 0507) में छोड़ने के लिए गए थे। बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद पति- पत्नी कार में ड्राइवर चेतन कुमार के साथ घर वापस लौट रहे थे।    जब उनकी कार डीएवी स्कूल ऊना के पास पहुंची तो ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में रमेश चंद उनकी धर्मपत्नी रीता वशिष्ठ और चालक चेतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां रीता वशिष्ठ को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।पुलिस ने घटना के संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।