Blog

  • पुलिसकर्मियों से उलझे हुड़दंगबाज, 6 को किया काबू, देखें वीडियो

    पुलिसकर्मियों से उलझे हुड़दंगबाज, 6 को किया काबू, देखें वीडियो

    शिमलाः राजधानी शिमला के रिज मैदान पर दिन भर क्रिसमस का खूब जश्न चलता रहा। हजारों की संख्या में पर्यटकों ने दिन भर रिज पर मस्ती की, लेकिन रात को कुछ हुड़दंगियों ने रंग में भंग डाल दिया। कुछ पर्यटक पुलिस से उलझ गए। हरियाणा के जींद से करीब आधा दर्जन सैलानी पुलिस से हाथापाई पर उतर आए। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी यह नहीं समझे और पुलिस से बदतमीजी करते रहे।

    आखिर में पुलिस 6 हुड़दंगियों को उठाकर थाने ले गई। हरियाणा के यह युवकों ने रिज पर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। नो स्मोकिंग जोन रिज मैदान पर युवक सिगरेट पीते रहे। इसी बीच दो युवकों ने कमीज उतार दी और डांस करने लगे। इससे दूसरे सैलानी परेशान दिखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को शोर-शराबा करने से रोका तो करीब आधा दर्जन युवक पुलिस से हाथापाई पर उतर आए।

    एक युवक एएसआई को धक्का देते हुए नजर आया। पुलिस काफी देर तक इन्हें समझाती रही। हुड़दंग देख पुलिस ने मौके पर क्यूआरटी भी बुला ली। जब युवक नहीं समझे तो पुलिस को जबरन इन्हें पीआर वैन में डाल दिया और थाने में पहुंचाया। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने इन्हें थाने पहुंचाया। पुलिस इन सब का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले गए। मामले में सदर थाना पुलिस कार्रवाई अमल में ला रही है। रिज मैदान पर बढ़ता हुड़दंग देख पुलिस की दो गाड़ियां यहां रात करीब 11:45 बजे पहुंचती हैं।

    पुलिस ने लाउड स्पीकर से रिज मैदान को खाली करने की पर्यटकों से अपील की। करीब पांच मिनट में ही रिज मैदान खाली हो गया और यहां सन्नाटा पसर गया। यहां पुलिस के कुछ जवान ही दिखे। रिज मैदान और मालरोड पर पुलिस कर्मियों के अलावा क्यूआरटी के जवान भी तैनात रहे। भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से कार्ट रोड को माल रोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई सैलानी कार्ट रोड से आजीविका भवन होते हुए पैदल ही माल रोड पहुंच गए। 

  • 10 साल के मासूम ने की आत्महत्या, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

    10 साल के मासूम ने की आत्महत्या, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

    लखनऊ: शहर में मासूम आरुष ने अपनी बहन को कमरे के बाहर भेजकर दरवाज़ा था। काफी देर तक अंदर से बच्चे की आवाज़ न आने पर घरवालों ने उसे बुलाया लेकिन कोई भी आवाज़ ही नहीं आयी। इसके बाद जब घरवालों ने दरवाज़ा तोडा तो मासूम फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया।

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर 10 साल के मासूम ने आत्महत्या कर ली है। माँ की डाँट के बाद मासूम ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने जल्दी ही मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

    परिजनों के मुताबिक , आरुष गेम खेलने के चक्कर में कई दिनों से स्कूल भी नहीं गया था। इसको लेकर उसको कई बार समझाया गया लेकिन उसने एक नहीं मानी। इसी बीच घटना वाले दिन उसकी माँ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और मोबाइल उसके हाथों से छीनकर बाहर चली गयी। बाद आरुष ने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया।

  • जालंधरः शेखां बाजार में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधरः शेखां बाजार में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधर/वरुण: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदात करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए उक्त आरोपियों ने शेखां बाजार स्थित फुल्लां वाला चौक पर काम से घर लौट रहे युवकों को रोककर दातर दिखा लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। आज पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू करके उनसे आईफोन 12-प्रो बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज सिंह उर्फ सनी निवासी पक्का बाग, मानव उर्फ लोहा निवासी अली मोहल्ला तथा राहुल उर्फ काली निवासी अली मोहल्ला के तौर पर हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना 4 के सब-इंस्पैक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि विक्रम पटिल निवासी महेंद्रू मोहल्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी थी कि फुल्लां वाला चौक के निकट उसे व उसके कर्मचारी को बिना नंबर के एक्टिवा पर सवार 4 लुटेरों ने दातर तथा अन्य हथियार के साथ मारपीट करते हुए आईफोन 12-प्रो लूट लिया। पुलिस टीम ने विक्रम के बयान पर आईपीसी की धारा-341, 379 के तहत मामला दर्ज किया था।

    वहीं वारदात दौरान वहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। सब-इंस्पैक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि जांच दौरान उन्होंने पहले धीरज को काबू किया। जिसके बाद वह उसकी निशानदेही पर राहुल और मानव को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ दौरान उनकी निशानदेही पर दातर लेकर कारोबारी को डराने वाले युवक की भी पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उक्त आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अस्पताल में भर्ती

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें क्या परेशानी है, इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

  • लंपी वायरस का कहर! देश में 1.69 लाख मवेशियों की मौत

    लंपी वायरस का कहर! देश में 1.69 लाख मवेशियों की मौत

    नई दिल्लीः देश में लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। लंपी वायरस से देश के विभिन्न राज्यों में करीब 1.69 लाख मवेशियों की मौत हुई है। इनमें से करीब आधे मवेशियों की मौत सिर्फ राजस्थान में हुई है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में पिछले दिनों केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री परशोत्तम रुपाला ने राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह भी कहा कि महामारी का स्वरूप ले चुकी इस बीमारी से मवेशियों को बचाने के लिए ‘‘लंपी–प्रो वैक’’ टीका विकसित किया गया है जो परीक्षण के अंतिम चरण में है।

    रूपाला ने द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देश भर में इस वायरस से कुल 1,68,526 मवेशियों की मौत हुई है। उनके मुताबिक राजस्थान में सर्वाधिक 75,820, महाराष्ट्र में 28,227, कर्नाटक में 21,305, पंजाब में 17,932, हिमाचल प्रदेश में 10,872, गुजरात में 6,193 और हरियाणा में 2,937 मवेशियों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में इस वायरस के संक्रमण से एक भी मवेशी की मौत नहीं हुई है। रूपाला ने बताया गोपशुओं और भैसों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने इस रोग से बचाव के लिए ‘‘लंपी-प्रो वैक’’ टीका विकसित किया है।

    उन्होंने बताया कि बछड़े और बछड़ियों में इस टीके के प्रायोगिक परीक्षण के अलावा 26,940 पशुओं (गाय और भैंस) में फील्ड परीक्षण भी किए गए हैं। रूपाला ने बताया कि इस टीके को प्रभावी और सुरक्षित पाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आईसीएआर द्वारा हैदराबाद के मैसर्स इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड और कर्नाटक के मैसर्स बायोवेट प्राइवेट लिमिटेड को वैक्सीन संबंधी प्रौद्योगिकी जारी की गई है और यह परीक्षण के अंतिम चरण में है।’’

    मवेशियों को खोने वाले किसानों को मुआवजा दिए जाने संबंधी एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चूंकि पशुपालन राज्य का विषय है, इसलिए केंद्र सरकार के पास लंपी रोग के कारण गोपशुओं को खोने वाले किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान करने के लिए कोई योजना नहीं है।

  • पंजाब  पुलिस ने फैक्टरी में छापेमारी कर 6 को किया गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस ने फैक्टरी में छापेमारी कर 6 को किया गिरफ्तार

    3 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अमृतसर की पुलिस ने देहरादून की एक फैक्ट्री में छापामारी की। फैक्टरी में छापेमारी दौरान पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ ही पुलिस ने उक्त फैकटरी से 3 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद की हैं। गौरतलब है कि अमृतसर पुलिस ने 2 दिन पहले 38 हजार 500 नशीली गोलियों और ड्रग मनी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

    इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर देहरादून में दबिश दी। सेहत विभाग की टीम से ड्रग इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। पुलिस ने फैक्ट्री की घेराबंदी की। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों को जल्द अमृतसर लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री नाजायज तरीके से चल रही थी।

    इस फैक्ट्री की भनक इलाके के आसपास रहने वाले लोगों को नहीं थी। फैक्ट्री के अंदर से पुलिस को भारी मात्रा में नशीली गोलियां मिली हैं। आरोपी ने अलग-अलग शहरों में डिस्ट्रीब्यूटर रखे थे, जिनकी मदद से वह नशीली गोलियां सप्लाई करता था। मामले की किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस मामले में जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

  • कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर समाधियों पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर समाधियों पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली में समाधियों पर श्रद्धांजलि देने गए। उन्होंने पहले पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी की समाधि पर नमन किया। फिर पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू, दूसरे पीएम लालबहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर गए। इसके बाद उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि का रुख किया और वहां श्रद्धांजलि दी। समाधियों पर राहुल गांधी की इस श्रद्धांजलि पर सोशल मीडिया यूजर्स में से कुछ हैरत जताते दिखे, तो कुछ ने सोनिया गांधी की तरफ से अटल बिहारी वाजपेयी के अपमान का पुराना मुद्दा उछाल दिया।

    ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ये देखकर हैरत में थे कि राहुल गांधी दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में भी सिर्फ टी-शर्ट पहनकर इतनी सुबह घूम रहे हैं। यूजर्स में से तमाम ने उनको स्वेटर पहनने की नसीहत दी। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि अगर राहुल गांधी टी-शर्ट में ऐसे घूमेंगे, तो दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन नहीं होगा। यूजर्स में से कई ने सवाल उठाए कि राहुल गांधी की मां सोनिया और कांग्रेस तो लगातार इन पीएम की समाधियों पर कभी नहीं गए, तो अब राहुल गांधी क्यों जा रहे हैं? यूजर्स के कमेंट आप इन ट्वीट्स के रिप्लाई सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं।

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी 9 दिन के लिए रुकी हुई है। 3 जनवरी से यात्रा फिर शुरू होगी। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। अब तक राहुल गांधी करीब 3000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली से होकर अब यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। यात्रा के रूट से गुजरात और हिमाचल को अलग रखे जाने की वजह से राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल भी खड़े हो चुके हैं।

  • पंजाबः होटल के कमरा लेने पर श्रद्धालु को की जा रही लड़की ऑफर, देखें वीडियो

    पंजाबः होटल के कमरा लेने पर श्रद्धालु को की जा रही लड़की ऑफर, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक लड़का होटल में कमरा लेने के लिए लड़की की ऑफर दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट का है। जहां द उमर के नाम से सोशल मीडिया पर अपना वीडियो ब्लॉग चलाने वाले उमर को गोल्डन टेंपल के पास एक दलाल ने होटल का कमरा लेने पर लड़की उपलब्ध करवाने का ऑफर दे डाला। इस दौरान ऑटो वाले ने उसे काफी पीछे उतार दिया। जिसके बाद वह वीडियो में किसी से बात कर कह रहा है कि ऑटो वाले ने मुझे काफी पीछे उतार दिया।

    जिसके बाद उक्त व्यक्ति उसे वहां का रास्ता बता रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में होटल की फोटो लेकर श्रद्धालु के पास आता है और उसे होटल में रहने के लिए पूछ रहा है। लेकिन इस दौरान श्रद्धालु उसे रूकने के लिए मना कर देता है और कहता है कि उसका यहां पर पहले से ही होटल बुक है। इसी दौरान व्यक्ति उसके पास आता है और कहता है कि उसे यहां पर सुंदर सी लड़की भी ऑफर की जा रही है और उससे पूछ रहा है कि लड़की चाहिए आपको। जिसे वह मना कर देता है और थैक्स कहकर वहां से आगे चला जाता है।

  • पंजाब सहित 6 राज्यों में ठंड तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    पंजाब सहित 6 राज्यों में ठंड तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। पंजाब में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही शीत लहर पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में इस वर्ष ठंड का रिकार्ड टूटा है जहां अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 3.2 डिग्री सैल्सियस रहा। आज अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना 5.1, पटियाला 5, पठानकोट 8.4, बठिंडा 6, फरीदकोट 3, बरनाला 7.1, फतेहगढ़ साहिब 6.3, फिरोजपुर 8.5, होशियारपुर 6.8, जालंधर 5.3, गुरदासपुर 4.6, एस.बी.एस. नगर 5.5, होशियारपुर 6.1, मोहाली 7.6, मुक्तसर 3.9, रूपनगर 6.1, शहीद भगत सिंह नगर 3.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। पंजाब में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। चुरू में सोमवार सुबह तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से विजिबिलिटी भी बेहद कम रही। ट्रेन और रोड ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पहले ही यहां यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, सफदरजंग में 5 डिग्री, आयानगर में 4.0 डिग्री, रिज में तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां अगले 5 दिन में और कड़ाके की सर्दी का अनुमान है।

    राजस्थान में सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य में क्रिसमस डे (बड़ा दिन) कड़ाके की सर्दी की शुरुआत लेकर आया। रविवार को सीजन में पहली बार दो शहरों का पारा माइनस में चला गया। माउंट आबू में पारा माइनस 0.5 पहुंचा, जबकि जयपुर के जोबनेर में माइनस एक डिग्री रहा। जयपुर शहर में भी सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीकर, फतेहपुर सहित 11 शहरों में पारा लुढ़ककर 5 डिग्री से नीचे आ गया। शेखावटी सहित कई इलाके में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। इससे दृश्यता भी कम रह गई।

  • एयरपोर्ट पर विदेश से आए 4 लोग कोविड पॉजिटिव, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

    एयरपोर्ट पर विदेश से आए 4 लोग कोविड पॉजिटिव, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

    बिहारः उत्तर प्रदेश के आगरा में चीन से लौटे शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा ही था कि अब बिहार के गया में चार संक्रमित मिले हैं। गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड संक्रमित मिले हैं। इसके बाद गया का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। इन चारों पर्यटकों के संपर्क में आये लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। गौरतलब है कि गया में दो दिवसीय बौद्ध सेमिनार होने वाला है।

    इस सेमिनार में दलाई लामा भी हिस्सा लेंगे। सेमिनार में विश्व के कई कोनों से बौद्ध भिक्षु आ रहे हैं। इस वजह से गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। इसी टेस्ट के दौरान चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।

    गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई, इनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीनों इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्‍हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है।