Blog

  • जुड़वा बहनों से शादी कर बुरा फंसा युवक, दर्ज हुआ केस

    जुड़वा बहनों से शादी कर बुरा फंसा युवक, दर्ज हुआ केस

    मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां दो जुड़वा बहनें रिंकी-पिंकी के साथ शादी रचाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित शादी समारोह में अतुल नाम के युवक ने जुड़वा बहनों से शादी की है। इसका वीडियो सामने आया तो यूजर्स पूछने लगे कि ये शादी क्या लीगल है। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    महाराष्ट्र के सोलापुर में मुंबई की जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से आयोजित समारोह में शादी कर ली। इस शादी समारोह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को मालशिरस तहसील में हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

    इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक ने 36 वर्षीय जुड़वां बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं. दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोग इस तरह के विवाह के लिए सहमत हो गए थे. कुछ दिन पहले अपने पिता के निधन के बाद दोनों लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं।

  • पंजाबः सड़क किनारे खड़ी कार तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, महिला की मौत

    पंजाबः सड़क किनारे खड़ी कार तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, महिला की मौत

    पिछली सीट बैठी महिला की झटके के कारण कटी गर्दन

    फरीदकोटः जिले के कोटकपूरा रोड पर हरिन्द्रा नगर के पास देर रात सड़क किनारे खड़ी कार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि खड़ी कार बुरी तरह से धंस गई और कार में पिछली सीट पर बैठी महिला की जोरदार झटके के कारण गर्दन कटने से मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    जानकारी के अनुसार कोटकपूरा निवासी रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी शक्ति आहूजा अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ फरीदकोट आए हुए थे। देर रात उन्होंने अपनी कार को हरिन्द्रा नगर के पास सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के झटके के कारण कार में पीछे वाली सीट पर बैठी शक्ति आहूजा की पत्नी की गर्दन कट गई।

    मौके पर जुटे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बाकी तीनों घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय निवासी अमन वडिंग ने बताया कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर नहीं आई। एंबुलेंस की गाड़ी भी करीब आधे घंटे बाद पहुंची जिसके कारण महिला ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। 

  • दरिंदे ने किया महिला पर हमला, शरीर के कई अंग काटे

    दरिंदे ने किया महिला पर हमला, शरीर के कई अंग काटे

    भागलपुर : बिहार में एक दर्दनाक हत्या की घटना सामने आइ है जहां एक महिला की बूरी तरह से काट कर हत्या कर दी गई। घटना भागलपुर जिले की है जहां के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी की हत्या शकील मियां नाम के अपराधी ने कर दी। शकील द्वारा नीलम पर चाकू से कई बार वार करते हुए उसे बुरे तरीके घायल कर दिया गया। महिला को चिंताजनक स्थिति में इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। नीलम देवी नाम की महिला की शकील नाम के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से काटते हुए हत्या कर दी।

    जैसे ही बाजार से निकल कर महिला वहां पहुंची उसने गमछे से हथियार निकाला और महिला पर ताबड़तोड़ वार किये। शकील ने नीलम के हाथ, पैर, कान और शरीर के कई अंग काट डाले। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो गया। इसको लेकर पुलिस में कोई सूचना पहले नहीं दी थी। घटना के बाद पुलिस के रवैया से परिवार काफी नाखुश है। परिजनों का कहना है कि अपराधी को स्पीडी ट्रायल के तहत एक माह में मौत की सजा दिलवाई जाए जिससे नीलम की आत्मा को शांति मिल सके। पुलिस भी अभी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

  • महिला पर हुआ एसिड अटैक, बच्चा भी झुलसा

    महिला पर हुआ एसिड अटैक, बच्चा भी झुलसा

    नागपुर : महाराष्ट्र से एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. यह घटना रविवार सुबह साढ़े 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार महिला अपने ढाई साल के बच्चे के साथ जा रही थी तभी नकाबपोश बाइक सवारों ने तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का हाथ झुलस गया है वहीं उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों का इलाज नागपुर के ही एक अस्पताल में चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता खाना बना रही थी तभी किसी शख्स ने उसे कॉल किया और उसे उसके पति के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी दी. उस अज्ञात व्यक्ति ने उसे साक्ष्य दिखाने के बहाने से आउटर रिंग रोड पर एक स्कूल के पास बुलाया और इंतजार करने के लिए कहा. पीड़िता ने उस पर यकीन किया और उस पते पर पहुंचने के लिए वह घर से निकल गई तभी बीच रास्ते में उस तेज़ाब से हमला किया गया।

    पीड़िता के घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बाइक सवारों ने दोनों पर हमला किया. महिला की चीख सुनकर आरोपी फरार हो गए और इलाके में हड़कंप मच गया. हमले की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. फिलहाल, पुलिस इस घटना के जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।

  • जालंधरः 8 दिन से लापता युवक और महिला का खेतों से शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

    जालंधरः 8 दिन से लापता युवक और महिला का खेतों से शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

    औरत के पति को हिरासत में मामले की जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर/हर्ष कुमारः गांव चांदपुर में रविवार सुबह खेतों से (17) वर्षीय युवक और विवाहिता औरत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई  मिली जानकारी के अनुसार युवक की विवाहिता औरत के साथ बातचीत थी। दोनों 8 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। मृतक की पहचान रोहित पुत्र राकेश के रूप में हुई है। थाना पतारा की पुलिस ने हत्या के क्षेत्र में महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

    रोहित के बड़े भाई ने बताया कि वह सुबह सैर कर रहा था। उसने देखा अचानक नजर खेत में किसी का शव पड़ा हुआ था, जब उसने जाकर देखा तो उसे पता चला कि शव उसके 8 दिन पहले लापता हुए भाई का था। मृतक के भाई ने बताया कि शव देखने के बाद उसी पैरों के नीचे से जमीन निकल गई और उसी समय वह शव कंबल के साथ बांधकर डॉक्टर के पास ले गया जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 

    आठ दिन पहले दोनों युवक और औरत घर से हुए थे फरार

    बता दे 17 वर्षीय रोहित की बातचीत विवाहिता औरत के साथ थी, जिसके चलते हैं दोनों घर से लापता हो गए थे , जिसके चलते दोनों परिवारिक सदस्य दोनों को ढूंढने में जुट गए थे आज खेतों में दोनों का शव मिलने से परिवारिक सदस्यों का रो-रो बुरा हाल था।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    युवक और औरत के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और औरत के पति अपनी हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए हुए व्यक्ति के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है जो जमानत पर बाहर आया हुआ था।

    पंचायत में औरत के पति ने दी थी धमकी

    मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों के लापता होने के बाद गांव की पंचायत में औरत के पति ने धमकी दी थी कि वह लड़के को मार देगा जिसके विरोध करते हुए परिवारिक सदस्यों ने कहा था कि गलती उनके बेटे की नहीं है साथ में उसकी पत्नी की भी है वह दोनों को एक साथ मारे, जो आज देखने को मिल गया उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि दोनों का मर्डर उसके पति नहीं किया है।

  • 4 महीने तक नहीं नहाई फ्लैटमेट, मिली यह सजा !

    4 महीने तक नहीं नहाई फ्लैटमेट, मिली यह सजा !

    नई दिल्ली: इंसान और जानवरों में फर्क ये होता है कि इंसान अपनी साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं और अच्छे दिखना चाहते हैं, जबकि जानवरों में इतनी समझ नहीं होती, अगर इंसान भी जानवरों की तरह ही व्यवहार करें तो समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जिसकी रूममेट के बारे में उसे घिनौनी सच्चाई पता चली तो उसे वो एक दिन बर्दाश्त नहीं कर पाई।

    महिला ने अपनी रूममेट को 4 महीने में कभी भी नहाते हुए नहीं देखा था, जबकि वो रोज़ाना जॉगिंग के लिए जाती है. जब हद हो गई तो उसने बड़ा फैसला लेते हुए उसे घर से निकाल दिया। रेडिट पर उसने ये घटना खुद ही लोगों के साथ शेयर किया है और लोगों से पूछा कि उसने सही किया या फिर गलत। महिला ने लोगों से इस बारे में राय मांगी क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि क्रिसमस से तुरंत पहले उसे इस तरह से घर से निकलवाना ठीक नहीं था। वहीं रेडिट पर लोगों ने महिला के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और उसे घर से निकालने का निर्णय बिल्कुल ठीक है।

  • पंजाबः पुलिस से डर कर भाग रहे 15 वर्षीय युवक की नदी में गिरने से मौत

    पंजाबः पुलिस से डर कर भाग रहे 15 वर्षीय युवक की नदी में गिरने से मौत

    फिरोजपुरः जिले के गांव मल्लू माछी में पुलिस को देख भाग रहे 15 वर्षीय बच्चे सतलुज नदी में गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 3 दोस्त स्कूल से आकर खेत में अपने परिजनों को चाय देने जा रहे थे। रास्ते में सतलुज नदी के पास आबकारी टीम पुलिस के साथ जांच कर रही थी। इन तीनों को बुलाकर पूछताछ की और लाठी मारी। इसी भय से तीसरा साथी वहां से भागने लगा और नदी में गिर गया। नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई।

    पुलिस उन दो युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गई। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ धरना लगा दिया। गुरदेव सिंह निवासी गांव मल्लू माछी ने बताया कि उसका बेटा कुलविंदर सिंह अपने दोस्त बलविंदर सिंह व अमरजीत सिंह के साथ परीक्षा देकर स्कूल से लौटा था। इसके बाद तीनों खेतों में चाय देने जा रहे थे। रास्ते में सतलुज नदी के पास आबकारी विभाग की टीम मौजूद थी। मुलाजिमों ने उक्त तीनों को बुलाकर पूछताछ की। आरोप है कि मुलाजिम ने बलविंदर को लाठी से पीटा। इस भय से अमरजीत वहां से भाग निकला और नदी में गिर गया।

    बलविंदर व कुलविंदर ने मुलाजिमों को बताया कि उनका साथी नदी में गिर गया है लेकिन मुलाजिमों ने उनकी एक न सुनी। दोनों को गाड़ी में बैठाकर कपूरथला की पुलिस चौकी कबीरपुर ले गए। जब परिजनों को पता चला तो वह पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने कुलविंदर को उनके हवाले कर दिया और बलविंदर को रिहा नहीं किया। जब पुलिस से अमरजीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे तो दो को पकड़कर लाए थे।

    कुलविंदर ने थाना से बाहर आकर परिजनों को सारी बात बताई। नदी में तलाश कर अमरजीत का शव निकाला गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के खिलाफ धरना लगाकर इंसाफ की मांग की है। उधर, एसपी हरविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो सच सामने आएगा उसी के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः बच्चे सहित मां ने नहर में मारी छलांग

    पंजाबः बच्चे सहित मां ने नहर में मारी छलांग

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के सटे सरहिंद फीडर में एक महिला ने अपने बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा दी। इन दोनों को बचाने के लिए वहां पर मौजूद दो युवकों ने भी नहर में छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान बच्चे को बचा लिया गया है। जबकि नहर में बचाने गया एक युवक नहर में बह गया। महिला का नाम कुलविंदर सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर बताया जाता है। वहीं बचाव के लिए नहर में उतरे व्यक्ति का नाम गुरदीप सिंह बताया जा रहा है।

  • ब्रैम्पटन में 21 वर्षीय पंजाबी लड़की को मारी गोलियां, मौत

    ब्रैम्पटन में 21 वर्षीय पंजाबी लड़की को मारी गोलियां, मौत

    ब्रैम्पटनः कनाडा के ब्रैम्पटन में 21 साल की पंजाबी लड़की का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। पील रीजनल पुलिस ने कहा कि घटना क्रेडिटव्यू रोड और ब्रिटानिया रोड वेस्ट में पेट्रो-कनाडा में देर रात हुई है। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है तो गैस स्टेशन कर्मी है। पवनप्रीत कौर की अज्ञात अनसरों ने गोलियां मारी है जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस की ओर से संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो काले कपड़े में था और घटना के बाद भागता देखा गया था। पुलिस ने इसे टारेगटिड घटना बताते हुए हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अभी तक घटना स्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

  • टीवी एक्ट्रेस के घर छाया मातम, पिता का हुआ निधन

    टीवी एक्ट्रेस के घर छाया मातम, पिता का हुआ निधन

    मुबंई. टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ (Kasautii Zindagii Kay-2) और ‘कुमकुम भाग्य’ (kumkum bhagya) की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) के फैंस के लिए दुखद खबर है. जिसे पूजा ने खुद अपने सोशल पोस्ट से अपने फैंस को बताया है. पूजा ने अपने पोस्ट में बताया उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने अपने पिता को याद करते एक इमोशलन पोस्ट भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल शेयर करते हुए पूजा बनर्जी ने लिखा है, ‘बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले.

    मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हो. ओम शांति ओम. आप बहुत याद आओगे – संदीप, सना, पूजा, नील और आकाश.’। पूजा बनर्जी का पोस्ट वायरल हो चुका है. टीवी से लेकर फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कमेंट कर रहे हैं. हिना खान,करण वीर बोहरा, अंकिता शर्मा, पायल महाजन, निवेदिता बसु से लेकर अन्य सितारों ने भी उनके पिता को श्रद्धांजलि दी है। 

    बता दें कि पूजा बनर्जी अपने पिता के बेहद करीब रही हैं. वह अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर अपने पिता संग फोटो शेयर करती रहती थीं। 
    गौरतलब है कि पूजा बनर्जी इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।  हाल मे पूजा ने बच्ची को जन्म दिया था. पूजा अपनी बेटी की वजह से अभी टीवी की दुनिया से दूर हैं. पूजा ने स्वीमर संदीप सेजवाल (Sandeep Sejwal) से शादी की है. कपल की शादी 28 फरवरी 2017 में हुई थी. उनके पति नेशनल लेवल स्विमर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता हुआ है।  संदीप और पूजा बचपन के दोस्त हैं।