Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: बाइक सवार चोरों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार चोरों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं अब बेखौफ चोर पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने लग गए है। इसी के चलते बाइक सवार चोरो ने ड्यूटी पर मौजूद पीसीआर के पुलिस कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और एसपी सिटी नरिंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां डीएसपी और एसपी ने घायल पुलिस कर्मचारी का हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि चोर मोटरसाइकिल चोरी करके भाग गए थे। जिसके बाद पीसीआर टीम चोरों को पकड़ने के लिए गई तो चोरों ने चाकू से पीसीआर कर्मचारी के हाथ पर हमला किया। घटना को अंजाम देकर चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Pub-G Game से लड़की के संपर्क में आया 12वीं का छात्र हुआ लापता

    Punjab News: Pub-G Game से लड़की के संपर्क में आया 12वीं का छात्र हुआ लापता

    लुधियानाः जिले के जगजीत नगर में 12वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार छात्र स्कूल जाने का कहकर निकला था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। छात्र की पहचान रुद्रप्रताप के रूप में हुई है। परिजनों ने कहा कि बेटा घर से स्कूल में फाइल जमा करवाने का कहकर गया था लेकिन आज 12 दिन हो गए है छात्र का कुछ पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक उनका बेटा सराभा नगर इलाके के अधीन एक मोहल्ले में लड़की रहती है उसके साथ वह भागा है। परिजनों के अनुसार वह घर से 15 हजार रुपए लेकर गया है।

    जानकारी देते हुए रुद्र प्रताप के पिता राजू ने कहा कि वह भूजिया (नमकीन) सप्लाई करने का काम करता है। 20 जून को बेटा रुद्रप्रताप घर से स्कूल में फाइल जमा करवाने गया था। उसका बेटा पिछले 3 या 4 वर्ष से ब्लोसम स्कूल में पढ़ता है। वह अक्सर पबजी गेम एक लड़की के साथ खेलता था। कई बार उनकी बातचीत भी होती थी। रुद्र की मां ने उस लड़की को समझाया भी था कि वह उससे फोन पर इतनी बातें ना किया करे लेकिन उस लड़की ने कहा था कि रुद्र मेरे छोटे भाई जैसा है। अब थाना सराभा नगर की पुलिस ने उन्हें थाना में बुलाया था।

    जहां पता चला है कि सराभा नगर इलाके से वह लड़की भी लापता है। रुद्र और उस लड़की दोनों की लोकेशन पुलिस ने निकाली तो आखरी लोकेशन घंटा घर की आई है। रुद्र के मोहल्ले में भी कोई ज्यादा दोस्त नहीं है। अक्सर घर में भी उसका व्यवहार सही है। रुद्र ने व्ट्सएप्प पर मैसेज लिखा-पापा मैं जा रहा हूं घर छोड़कर किसी लड़की के साथ। बेटे ने जो मैसेज लिखा है उसके स्क्रीन शाट पुलिस को दे दिए है। रुद्र प्रताप को रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सभी जगह देख लिया है लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। प्रशासन से मांग है कि उनके बेटे को जल्द ढूंढा जाए।

  • Punjab News: सरकारी रास्ते को लेकर 2 पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी रास्ते को लेकर 2 पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी सड़क को लेकर दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मुताबिक, संबंधित सरकारी जमीन पर गुज्जर समुदाय का एक परिवार रहता है और दूसरे पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने जबरदस्ती सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और जब गुज्जर समुदाय के परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गुज्जर समुदाय पर हमला कर दिया जिसमें गुज्जर समुदाय के लोगों और अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।

    गुज्जर समुदाय से संबंधित बुजुर्ग मीना ने बताया कि यह सरकारी जमीन है और यह व्यक्ति सरकारी जमीन पर हल चला रहा था, जिसे हमने रोका, लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी नहीं माना और उसने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें गुज्जर समुदाय की एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

    दूसरे पक्ष के जसबीर सिंह ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर ठीक करवाकर घर लौट रहा था, इसलिए उसने यह देखने के लिए कि ट्रेक्टर सही से काम कर रहा है या नही, उस जगह पर हल चलाया। जैसे ही उसने हल चलाया तो गुज्जर समुदाय के लोग उसके पास आए और उसके ट्रैक्टर व उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • रेलवे के नए नियमों के बाद ट्रेनों में मिल रही सीटें खाली

    रेलवे के नए नियमों के बाद ट्रेनों में मिल रही सीटें खाली

    नई दिल्लीः भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा कल यानी 1 जुलाई से नियमों में बदलाव किया गया। इस बदलाव के तहत रेल मंत्रालय एक जुलाई, 2025 से मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के गैर-वातानुकूलित श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के किराये में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। साथ ही अब तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन कराना होगा। जिसका अब असर भी अब दिखने लगा है।

    बता दें कि, रेलवे के इस नए नियम के लागू होने से अब दिल्ली से वाराणसी, लखनऊ और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी तत्काल कोटे में सीटें खाली देखने को मिलीं, जो पहले मिनटों में ही खत्म हो जाती थी। इसकी जानकारी खुद यात्री रेल मंत्री ने दी है। रेल मंत्री ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि, लोग उन्‍हें तत्‍काल टिकट के नए नियम के फायदे खुद ही बता रहे हैं। वहीं इस मामले में रेल मंत्रालय का कहना है कि, अब बिना आधार OTP के टिकट बुक करना मुमकिन नहीं है। पहले एजेंट और दलाल मिनटों में टिकट बुक कर लेते थे, जिससे ज़रूरतमंदों को टिकट नहीं मिल पाता था।

    लेकिन रेलवे के इस बदलाव से यह व्यवस्था ज्यादा ही लाभदायक साबित हो रही है। रेलवे का कहना है कि, अब तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन कराना होगा। वहीं ऑफलाइन यानी काउंटर से टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणी करण द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को जरूरत के समय आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगी। वहीं जिन यात्रियों के आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होंगे, उन्हें तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट में टिकट बुक करने का मौका मिलेगा।

     

     

  • पूर्व प्रधानमंत्री को 6 माह की कैद की सजा, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने सुनाया फैसला

    पूर्व प्रधानमंत्री को 6 माह की कैद की सजा, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने सुनाया फैसला

    नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधान मंत्री को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण यानी इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने अवमानना ​​के मामले में बुधवार को यह सजा सुनाई है। ढाका ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि शेख हसीना के खिलाफ यह फैसला इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-1 की 3 सदस्यों वाली बेंच द्वारा जारी किया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन जस्टिस एमडी गोलम मुर्तुजा मोजुमदार ने की है।

    इसी फैसले में ट्रिब्यूनल ने गैबांधा के गोबिंदगंज के शकील अकंद बुलबुल को दो महीने जेल की सजा सुनाई। यह पहली बार है कि 11 महीने पहले पद छोड़ने और देश से भागने के बाद अवामी लीग की अपदस्थ नेता को किसी भी मामले में सजा सुनाई गई है। बता दें कि शेख हसीना के खिलाफ अवमानना ​​का मामला पिछले साल अक्टूबर में कथित तौर पर शकील अकंद बुलबुल के साथ उनके द्वारा किए गए लीक हुए फोन कॉल से जुड़ा था।

    उस ऑडियो में, हसीना के रूप में पहचानी जाने वाली एक आवाज कथित तौर पर यह कहते हुए सुनी गई, “मेरे खिलाफ 227 मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए मुझे 227 लोगों को मारने का लाइसेंस मिल गया है।” रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि यह बयान अदालत की अवमानना ​​के बराबर है क्योंकि इसने न्यायिक प्रक्रिया को खतरे में डाला और देश में हुए बड़े पैमाने पर विद्रोह से संबंधित चल रहे मुकदमों में शामिल लोगों को डराने की कोशिश की।

  • Punjab News: 5 मरले के प्लॉटों और लाल लकीर के मुद्दे पर DC से मिला दलित संगठन, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 मरले के प्लॉटों और लाल लकीर के मुद्दे पर DC से मिला दलित संगठन, देखें वीडियो

    • अमृतसरः जिले में दलित समाज और वाल्मीकि समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आज डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा गया। मीडिया से बातचीत करते हुए संगठनों के नेताओं ने बताया कि वे समाज से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंचे है। जिसमें एक तो लाल लकीर के अंदर आने वाले मकानों की रजिस्ट्री और दूसरा बेघर परिवारों को 5 मरले प्लॉट देने के संबंध में मांग रखी गई।
    उन्होंने बताया कि 2016 में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था कि लाल लाइन के अंदर आने वाले मकानों को कानूनी तौर पर मालिकाना हक दिया जाएगा। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री काल में भी यह घोषणा की थी कि इन मकानों की रजिस्ट्री कराई जाएगी और लोगों को हक दिया जाएगा। लेकिन ये वादे आज तक ठंडे बस्ते में पड़े हैं। सामाजिक नेताओं ने कहा कि डीसी अमृतसर ने उन्हें भरोसा दिया है कि सर्वे चल रहा है और जल्द उनके मसलों को हल करवाया जाएंगा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर तुरंत हल नहीं किया गया तो वह जिला प्रशासन के खिलाफ जल्द सख्त कदम उठाकर ऐलान करेंगे। समाज अब चुप नहीं रहेगा, नेताओं ने कहा, हम अपने अधिकारों के लिए हर संभव मोर्चा लडेंगे।
  • Punjab News: अस्पताल में DC और SDM ने की औचक चैकिंग, स्टाफ में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्पताल में DC और SDM ने की औचक चैकिंग, स्टाफ में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा जनता को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वहीं सरकारी अस्पताल की बात की जाएं तो यह अस्पताल अक्सर कमियों के कारण सुर्खियों में रहता है। जिसके चलते आज अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और एडीसी चारुमीता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने सबसे पहले ओपीडी की जांच की।

    जहां उन्होंने मरीजों के बैठने के इंतजाम को देखा गया। जिसके बाद फार्मेसी, गायनी वार्ड और इमरजेंसी वार्ड की जांच की। डिप्टी कमिश्नर द्वारा अस्पताल की औचक चैकिंग के दौरान स्टाफ के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ और एसएमओ को अस्पताल की कमियों के बारे में बताया गया। इस दौरान ज्यादातर बाथरूम की सफाई की कमी पाई गई। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों अस्पताल के स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए।

    उन्होंने कहा कि जो भी मरीज सरकारी अस्पताल में आता है उसको किसी भी तरह की परेशानी नहीं चाहिए। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आज उन्होंने अस्पताल की औचक चैकिंग की। इस दौरान अस्पताल में पाई गई कमियों को लेकर सीएमओ को अवगत करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से उनके द्वारा अस्पताल की औचक चैकिंग की जाएगी। सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सभी दवाईयों की जांच की गई। वहीं स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की कोई भी दवाई लिख कर न दी जाए।

  • Hostel में MBBS छात्र की हुई मौत

    Hostel में MBBS छात्र की हुई मौत

    झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में एमबीबीएस छात्र की हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सार्थक खन्ना के रूप में हुई है। मृतक लखनऊ का रहने वाला था और उसके पिता भी एक डॉक्टर हैं। मिली जानकारी के अनुसार देर रात लखनऊ से झांसी आया था।

    इस दौरान कमरे में रोशनी की कमी के कारण, वह हॉस्टल में अपने दोस्त के कमरे में सो गया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह रेलिंग की ओर गया, जहां वह संदिग्ध हालात में रेलिंग से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित किया।

     

  • Punjab News: इस इलाके में लगे कूड़े के ढेर और गंदे पानी से लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लगे कूड़े के ढेर और गंदे पानी से लोग परेशान, देखें वीडियो

    बीमारियों ने बढ़ाई चिंता, सरकार से सफाई करवाने की लगाई गुहार

    अमृतसरः जिले के मशहूर इलाके 88 फुट रोड के आसपास रहने वाले लोग अब नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके में घरों के सामने कूड़े के ढेर और खुली गंदी नालियां हैं, जिनसे निकलने वाली बदबू और मक्खियों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों के मुताबिक, बदहाल सफाई व्यवस्था और गंदे पानी की समस्या के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई बीमारियों की चपेट में आ रहा है। घरों में गंदा पानी घुसने के कारण लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। इन हालातों ने लोगों को मजबूरन बीमारी और गंदे माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है। लोगों ने स्थानीय नगर निगम और प्रशासन से कई बार मांग पत्र देकर हालात सुधारने की अपील की है, लेकिन अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि इलाके की तुरंत सफाई करवाई जाए, ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और पीने के पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि वे भी स्वच्छ और स्वस्थ माहौल में रह सकें।