HaryanaJewellery Shop पर लूट मामले में SP का एक्शन, 4 SHO किए...

Jewellery Shop पर लूट मामले में SP का एक्शन, 4 SHO किए सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी में ज्वैलर्स लूट मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए 4 पुलिस थानों के प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार ज्वैलर्स से लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी नहीं की। जिसके बाद एसपी गौरव राजपुरोहित ने लापरवाही बरतने पर एक साथ 4 पुलिस थानों के SHO सस्पेंड कर दिए गए हैं। इनमें बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाजपत, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चंद और रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद शामिल हैं।

SP गौरव राजपुरोहित ने चारों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। जिसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर करेंगे। सस्पेंड करने से पहले चारों को इस मामले में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद को छोड़कर तीनों थानों के एसएचओ ने जवाब देने तक की जहमत नहीं उठाई। इंस्पेक्टर भगवत प्रसाद द्वारा दिया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया। सस्पेंड करने के बाद चारों इंस्पेक्टर का मुख्यालय पुलिस लाइन रेवाड़ी रहेगा। बता दें कि 11 नवंबर की सुबह करीब पौने 12 बजे रेवाड़ी के बावल कस्बा स्थित कटला बाजार में कोमल ज्वैलर्स पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

बदमाशों ने 50 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी के अलावा 30 हजार रुपए कैश लूट लिए थे। बदमाशों ने दो राउंड गोलियां भी चलाई थी, जिसमें एक गोली शोरूम मालिक प्रीतम सोनी का बेटे हरेंद्र को लग गई थी। लूट की वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार होने में कामयाब हो गए थे। SP की तरफ से जारी सस्पेंड ऑर्डर में साफ लिखा है कि इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के दौरान अपराध को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन स्तरीय सीलिंग योजना पहले से ही लागू की गई है। ज्वैलर्स डकैती के बाद सीलिंग योजना के अनुसार नाका लगाकर अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी इकाइयों को लगभग 12.20 बजे एक वीटी फ्लैश की गई थी। जांच के अनुसार यह पाया गया है कि उपरोक्त डकैती को अंजाम देने के बाद अपराधी चारों इंस्पेक्टर/ एसएचओ के पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र से गुजरते हुए बाइक पर भाग गए।

यह दर्शाता है कि उन्होंने सीलिंग योजना के अनुसार समय पर नाका लगाकर अपराधियों को पकड़ने में घोर लापरवाही दिखाई। कोमल ज्वैलर्स लूट कांड में पुलिस दो आरोपी वेदपाल और सचिन को गिरफ्तार कर चुकी है। वेदपाल गुरुग्राम के हाजीपुर पातली गांव का रहने वाला है, जबकि सचिन रोहतक के सूर्य नगर का रहने वाला हैं। वारदात का मास्टर माइंड वेदपाल था, जो मर्डर के मामले में जून 2023 में पैरोल पर छूटने के बाद वापस नहीं लौटा। उसे गुरुग्राम कोर्ट उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। लूट के इस केस में कुल चार लोग शामिल थे, जिनमें दो आरोपी अभी फरार है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...