Himachalराज्य स्तरीय बैंकरर्ज़ समिति ने किया एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

राज्य स्तरीय बैंकरर्ज़ समिति ने किया एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) संयोजक यूको बैंक ने ऊना में एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को हुआ यह कार्यक्रम देशभर में 149 स्थानों पर आयोजित केंद्र सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल का हिस्सा था, जिसका सीधा प्रसारण आईआईएससी बेंगलुरु से किया गया। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हि.प्र यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ऊना को इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से चुना गया था।
सीधे प्रसारण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों से संवाद किया और कई एमएसएमई उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए, जिससे उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक विजय कुमार एन. काम्बले, पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीडबी के उप महाप्रबंधक अभिषेक कुमार, और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक व यूको बैंक, शिमला के अंचल प्रमुख प्रदीप आनंद केशरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ऊना और अन्य क्षेत्रों से करीब 55 लाभार्थी भी शामिल हुए जिन्होंने एमएसएमई क्षेत्र में बैंकों से प्राप्त लाभों पर अपने अनुभव साझा कि
यूको बैंक, शिमला के अंचल प्रमुख प्रदीप आनंद केशरी ने सभी उच्च अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए बैंक की ओर से एमएसएमई क्षेत्र में प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में हर उद्यमी को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे स्थानीय उद्यमों का विस्तार और विकास हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक विजय कुमार एन. काम्बले ने एमएसएमई क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी बैंकों से इस क्षेत्र में अधिक समर्थन देने की अपील की, ताकि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
यूको बैंक के धर्मशाला अंचल प्रमुख कमल कुमार शर्मा ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त करते हुए किया। उन्होंने प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...