Himachalस्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान को सुदृढ़ बनाने हेतू बनाई गई...

स्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान को सुदृढ़ बनाने हेतू बनाई गई रणनीति : विशाल शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बीडीओ हाल हरोली ब्लॉक में मेंटर टीचर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्ष एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। समीक्षा बैठक में मेंटर टीचर से पिछले 4 माह में स्कूल लेवल पर आयोजित की गई गतिविधियों और उन गतिविधियों के क्या परिणाम सामने आए उन सब पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी मेंटर टीचर्स ने अपने-अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान मेंटर टीचर्स को यह भी बताया गया कि वे आने वाले समय में कौन-कौन सी गतिविधियां अपने स्कूल स्तर पर कर सकते हैं। बैठक में अध्यापकों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि हमारे स्कूल के जो बच्चे जंक फूड खाते थे वह इन गतिविधियों में शामिल होने के बाद जंक फूड को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ अध्यापकों ने बताया कि हमें बच्चों के साथ बहुत ही प्यार से काम करने की आवश्यकता है। अगर हम बच्चों की मानसिक संवेदनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो हम नशा मुक्त ऊना अभियान का जो रिजल्ट देखना चाहते हैं उस पर हम अच्छे से कार्य कर सकेंगे। एसडीम विशाल शर्मा ने अध्यापकों से बात करते हुए कहा कि हमें स्कूली स्तर पर जो भी गतिविधियां करनी है उन गतिविधियों में सभी बच्चों को साथ में लेकर चलने की आवश्यकता है। हमें हर नई गतिविधि में सभी बच्चों को शामिल करने की आवश्यकता है। विशाल शर्मा ने कहा कि स्कूली स्तर पर जो मैगजीन निकाली जाती है हम उन मैगज़िन में अपनी अच्छी-अच्छी एक्टिविटीज को शामिल कर सकते हैं तथा मैगज़िन का पहला पेज नशा मुक्त होना अभियान के साथ डिजाइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा की हमें समाज में सभी अच्छी बुरी गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। नवचेतना मॉड्यूल को पढ़ा कर हम बच्चो को ओर बेहतर सोचने समझने की क्षमता दे सकते है ताकि वो अपने जीवन में बेहतर निर्णय लेकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सके। इस दौरान बीडीओ मुकेश ठाकुर, रजनीश शार्म, नशा मुक्त ऊना की टीम की तरफ से जयेंद्र हीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...