Himachalमलकीयत भूमि के ठेकेदारों को कड़ी हिदायत, सीमा पर बनी लक्ष्मण रेखा...

मलकीयत भूमि के ठेकेदारों को कड़ी हिदायत, सीमा पर बनी लक्ष्मण रेखा न करें पार: सुशील राणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डीएफओ फॉरेस्ट के विशेष दस्ते के साथ दे रहे दविश

सरकार ओर मलकीयत भूमि पर पीली खैर के पेड़ पर लगी पट्टी बताएगी अवैध कटान

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में इस बार अवैध खैर कटान पर बन कई मन में डीएफओ ऊना सुशील राणा का भय सताने लगा है। ओर बन काटुए खैर के अवैध कटान से दूर भाग रहे हैं। ज्ञात रहे जिला ऊना फॉरेस्ट विभाग के बड़े अधिकारी एवं जिला के डीएफओ सुशील राणा द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अवैध कटान को रोकने का नया फार्मूला तैयार किया है। टीम सहित कुटलैहड़ विस क्षेत्र की रामगढ़ धार तो कभी सोलहसिंगी धार में फॉरेस्ट की बड़ी टीम लेकर हर दिन दविश दे रहे हैं। जिससे बन कटुओं में दहशत का माहौल बन गया है। ओर बन कटुए अवैध कटान करने से दूर भाग रहे है। दूसरा डीएफओ जिला ऊना सुशील राणा द्वारा बन कटुओं के लिए कड़ी हिदायत भी दी है कि जो भी बन कटुआ अवैध कटान में सम्मिलित होगा। उस पर कानूनी कार्यवाही के साथ जुर्माना ओर सजा दोनों का प्रावधान विभाग द्वारा किया जाएगा। बही इतिहास में पहली बार जिला ऊना के डीएफओ सुशील राणा फॉरेस्ट के विशेष दस्ते के साथ उपमंडल बंगाणा के जंगलों में घूम कर पैनी नजर बनाए हुए है। कही कोई खैर का अवैध कटान तो नहीं हो रहा है। ओर जगह अगर मलकीयत भूमि में कई गांव खुले हैं। खैर कटान के लिए मार्किंग हो रही है तो भी मलकीयत भूमि ओर सरकारी भूमि की सीमा पर खैर के पेड़ पर पीली पट्टी लगाई जा रही है। ताकि ठेकेदार को याद रहे कि यह मलकीयत ओर सरकारी भूमि की सीमा है और ठेकेदार भी अपनी सीमा में रहें। फॉरेस्ट की लक्ष्मण रेखा को लांघने का प्रयास न करें। ज्ञात रहे अगर दस वर्ष पूर्व फॉरेस्ट विभाग को सुशील राणा जैसे जिला के फॉरेस्ट अधिकारी मिले होते। तो दस वर्षों में राज्य सरकार की बन कटुओं द्वारा अरबों की खैर संपति नहीं लुटती। जिस प्रकार फॉरेस्ट विभाग के जिला अधिकारी बिना किसी डर से सिंघम की तरफ सरकारी जंगलों में दविश दे रहे हैं। उसी डर से वन कटुए भी खैर का अवैध कटान करने से कांप रहे हैं।

सरकारी भूमि पर खुद मार्किंग करवा रहे डीएफओ सुशील राणा

बताते चले कि उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार,सोलहसिंगी धार में करीब साढ़े सात हजार हेक्टेयर भूमि से करीब आठ हजार सूखे खैर के पेड़ों का कटान होगा। बही भरवाई फॉरेस्ट रेंज से दो हजार हेक्टेयर भूमि में से दो हजार खैर के पेड़ों का कटान होगा। उसकी मार्किंग खुद डीएफओ ऊना सुशील राणा फॉरेस्ट के विशेष दस्ते के साथ करवा रहे हैं। अब बन कटुओं को यह ज्ञात नहीं होता है। कि जिला ऊना की डीएफओ की टीम कब ओर किस समय कहा पर दविश देगी। इसी डर से बन कटुए शांत है। ओर मलकीयत भूमि के खैर कटान के ठेकेदार भी इसी दहशत में है। कि कही एक खैर का पेड़ सरकारी भूमि से कट गया। तो डीएफओ ऊना की कानूनी कार्यवाही हमारा लाखों का नुक्सान करेगी।
जिला ऊना डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि उपमंडल बंगाणा हो या पूरा जिला ऊना, सरकारी भूमि हो या मलकीयत भूमि का खैर कटान। उसमें किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं होगी। ओर न ही कोई अवैध खैर कटान बर्दाश्त होगा। अगर मलकीयत या सरकारी भूमि पर अवैध कटान की शिकायत मिली। ओर जांच में अवैध कटान पाया गया। तो पूरा मैटीरियल जब्त होगा। ओर ठेकेदार के खिलाफ फॉरेस्ट की विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज होगा। ओर अवैध कटान की वसूली के साथ ठेकेदार पर कटान का आजीवन प्रतिबंध लगेगा। राणा ने कहा कि जिला में फॉरेस्ट विभाग के कई विशेष दस्ते बनाए है। जो हर दिन सरकारी ओर मलकीयत भूमि पर दिन रात अवैध कटान पर पैनी नजर बनाए रखेंगे। बही जिला में पंचायत ओर गांव स्तर पर भी फॉरेस्ट विभाग ने सूत्र तैयार किए हैं। जो अवैध कटान की सूचना विभाग को देते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...