Baddiबद्दी के धागा उद्योग में हड़ताल हुई समाप्त

बद्दी के धागा उद्योग में हड़ताल हुई समाप्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सभी कामगार काम पर लौटे
सोमवार को उत्पादन शुरू हुआ
 
बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी की एक निजी नामी धागा उद्योग में हड़ताल समाप्त हो गई है। सोमवार को कंपनी में उत्पादन शुरू हो गया है। कामगारों को इस साल भी बोनस 8.33 फीसदी ही दिया जाएगा। इस बोनस को लेकर कामगारों व प्रंबधकों के बीच में समझौता हो गया है। 25 अक्तूबर की रात को कामगार बोनस को लेकर भडक़ गए थे। कामगार 14 फीसदी बोनस की मांग कर रहे थे लेकिन कंपनी प्रंबधक 8.33 फीसदी ही देने को तैयार थे। कामगारों का कहना था कि उन्हें पहले 14 फीसदी ही बोनस मिलता था लेकिन अब उन्हें पिछले साल यह कह कर कम दिया था कि कंपनी घाटे में चल रही है। और पिछले साल भी दोबारा से बढ़ा कर देने की आश्वासन दिया गया था। जिस पर कामगार भडक़े थे। लेकिन उसी दिन कंपनी प्रंबधक व ट्रेड यूनियन के नेता भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रभारी गोपाल चौधरी व निक्का राम ने प्रंबधकों की मांग मान ली थी। उसके बाद समझौता  पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर भी हो गए थे। और कंपनी के नेताओं ने लड्डू भी बांट दिए थे। लेकिन कंपनी के आईआर कनिष्ठ अधकिारियो ने मामले में दबाने की बजाए उल्टी तूल दे दी। जिससे कामगार समझौता होने के बाद भी भडक़ गए। और पथराव करना शुरू कर दिया जिससे दो कामगार जख्मी भी गए। कंपनी के सीनियर आईआर , कार्यकारी अध्यक्ष एवं यूनियन के पदाधिकारियों को मध्य दोबारा वार्ता शुरू हुई और सौहार्द पूर्ण वातावरण में कंपनी को चलाने का फैसला लिया। इसी फैसले के तहत सोमवार को कंपनी दोबारा से चालू हो गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...