Unaसुबह-सुबह 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

सुबह-सुबह 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काबुलः अफगानिस्तान अबतक बीते शनिवार को आए भूकंप से उबर नहीं पाया था। इस भूकंप में अफगान के चार हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इसके अलावा हजारों घर जमींदोज हो चुके हैं। वहां अभी भी राहत और बचाव का कार्य जारी है। आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से दहल गया। इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान के अलावा भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान और ईरान के बॉर्डर पर भी लगे हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

यह भूकंप बुधवार सुबह 6:11:56 बजे आया था। इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था। बीते शनिवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। तालिबान की ओर से बताया गया कि पश्चिमी इलाके में आए इस भूकंप में 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसमें 9 हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा 1,300 से ज्यादा घर तबाह होकर मलबे में बदल गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रत 6.3 मापी गई थी।

अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) के प्रवक्ता मुल्ला सैक ने बताया था कि अबतक 20 गांवों के दो हजार घर पूरी तरह ढह चुके हैं। इसमें 4 हजार से अधिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थानों की 35 बचाव टीमों में कुल 1,000 से अधिक बचावकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रहे हैं। अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने सोमवार को हेरात प्रांत में प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए अधिकारियों के एक समूह का नेतृत्व किया। चीन ने रविवार को अफगान रेड क्रिसेंट को उसके बचाव और आपदा राहत प्रयासों में सहायता के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता के रूप में 200,000 अमेरिकी डॉलर नकद प्रदान किए हैं।

इससे पहले आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने बताया था कि हेरात प्रांत के ज़ेंडा जान जिले के 4 गांवों को भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद तीन बहुत तेज़ झटके आए, जिनकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 थी, साथ ही कम झटके भी आए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...