बाढ़ से अचानक आई तबाही, 10 घंटे फंसी गाडियां, प्रशासन ने Tourists को दी चेतावनी, देखें वीडियो

केलांगः प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले ही प्रदेश में बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। लाहुल-स्पीति में सोमवार सुबह हुई बारिश के उदयपुर के मडग्रां नाले में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के साथ आया मलबा उदयपुर-तांदी सड़क पर पूरी तरह से बिखर गया। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ 10 घंटे तक गाडियों की आवाजाही ठप रही। सूचना मिलते ही बीआरओ ने सड़क पर मोर्चा संभालते हुए मलबा हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को गाड़ियों के लिए खोला गया। उधर, प्रशासन ने मार्ग की स्थिति को देखते हुए वाहनों को रोक दिया था, लेकिन बहाल होने के बाद वाहनों को आने जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

जानकारी के अनुसार तापमान बढऩे से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिस कारण नाले में जलस्तर एकाएक बढ़ गया। नाले मेंं पानी के साथ काफी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर जमा हो गए। उधर , प्रशासन ने पर्यटकों को चेतावनी देते हुए कहा कि घाटी में मौसम को देखते हुए सफर करें और नदी नालों से दूर रहें, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न सके। लाहुल के एसपी मंयक चौधरी ने बताया कि सड़क को अब बहाल कर दिया है। वहीं, जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने सैलानियों से मौसम खराब होने पर सफर न करने की सलाह दी है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...
spot_img

Popular Categories