Amritsarजालंधर पहुंचे सुखबीर बादल ने आप सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल ने आप सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा सीट पर उपचुनाव के एलान के बाद वीरवार को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेराव किया। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जो हालात है, यहां लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। सुखबीर बादल ने प्रमुख अमृतपाल सिंह के वीडियो संदेश के सवाल पर टिप्पणी करने से मना कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले और अमृतपाल के साथ रहने वाले युवाओं को पकड़ कर जेल में डालने पर कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है और पंजाब की जवानी को जेलों में धकेल रही है। भारत विरोधी नारे लगाने पर गिरफ्तार किए गए युवाओं पर भी सुखबीर बादल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही का शिकार हुए 100 युवाओं को उन्होंने पुलिस से छुड़वाया और कई जगहों पर पार्टी के नेताओं ने भी युवाओं का भविष्य बचाया। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को नौकरियां देने के बजाय जिलों में बंद करने पर तुली हुई है। हम पंजाब की तरक्की और अमन शांति की बात करने आए हैं और यही संदेश लेकर जनता के बीच जाएंगे। बादल ने कहा कि पिछली बार अकाली दल और बीएसपी अलग-अलग लड़े थे। इस बार एक ही कैंडिडेट होगा और हम जालंधर सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और 1 साल की आप सरकार के हालात को देखते हुए लोगों की उम्मीद सिर्फ अकाली दल से है जो पंजाबियों के लिए सोचने वाली पार्टी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...