ऊना/सुशील पंडित: सी एम सुक्खू सरकार ने बजट मे हर बर्ग का ख्याल रखा है। सरकार ने कर्मचारी हित मे ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह बात जिला उना अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने हरोली मे कही। इस मौका पर कर्मचारी नेता प्रेम सिंह, विनय कुमार व गोरव कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार से कर्मचारी वर्ग को 3 फीसदी डी ए देने के लिए आभार जताया। व सरकार से समय अब्धी के भीतर कर्मचारी वर्ग को एरियर देने का आगरह भी किया है। उन्होंने बजट को हर वर्ग के हित मे करार दिया है
