Breaking Newsलाखों रुपए का इनामी संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार

लाखों रुपए का इनामी संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली में ISIS के आतंकियों की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध का नाम शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा है। इसके साथ ही कुछ स्लीपर सेल भी गिरफ्तार किए गए हैं। शाहनवाज उर्फ शैफी मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है। इसकी तलाश NIA काफी दिनों से कर रही थी। आतंकी शाहनवाज पर NIA ने 3 लाख रुपए का इमान घोषित किया था। यह पुणे ISIS केस में वांटेड था।

दिल्ली का रहने वाला शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है। वह पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद दिल्ली में छिपा हुआ था। NIA को उसके दिल्ली में छिपे होने के इनपुट मिल थे। जिसके बाद रविवार को जांच एजेंसी की टीम पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन उसके हाथ कोई भी सुराग नहीं लग सका था। जांच एजेंसी और पुलिस 3 इनामी आतंकियों मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख की तलाश कर रही थी।

तीन इनामी आतंकियों में से शाहनवाज अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बता दें कि यह गिरफ्तारियां दिल्ली और दूसरे राज्यों से हुई हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि आतंकियों का दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसी ने सेंट्रल दिल्ली में रेड मारी थी। अब एक आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...