Nationalमहाराष्ट्र में CM पर सस्पेंस बरकरार, आज फिर होगी महायुति की बैठक

महाराष्ट्र में CM पर सस्पेंस बरकरार, आज फिर होगी महायुति की बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकार में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार शिंदे उपमुख्यमंत्री पद लेने के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे खुद सरकार का हिस्सा नही रहेंगे। लेकिन पार्टी से दूसरे किसी को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में शिंदे के साथ चर्चा हुई थी, लेकिन वो नहीं माने। हालांकि एकनाथ शिंदे को मनाने की कोशिशें जारी है। सामने आई जानकारी के अनुसार शिंदे ने विधान परिषद के सभापति पद की मांग की है।

इसके अलावा होम मिनिस्ट्री एवं नगर विकास विभाग की भी मांग की गई है। आज फिर से मुंबई में महायुति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल होने वाले हैं। अगले दो दिनों में इसका समाधान निकलने की संभावना है। एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक” बातचीत हुई।

शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला ‘‘एक या दो दिन में” राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा। शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्य में सत्ता साझेदारी समझौते पर बातचीत के लिए वीरवार रात यहां शाह और नड्डा से मुलाकात की थी। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम एक या दो दिन में (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर) निर्णय लेंगे। हमने चर्चा की है और यह जारी रहेगी। जब हम अंतिम निर्णय लेंगे तो आपको पता चल जाएगा।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...