Breaking NewsSwachh Bharat Mission के 10 साल हुए पूरे, जानें क्या बोले PM...

Swachh Bharat Mission के 10 साल हुए पूरे, जानें क्या बोले PM Modi

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के 10 साल पूरे हो चुके हैं। प्रधान मंत्री नरेनद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इसके 10 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित भावुक हो गए । उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत के बाद लाखों लोग सफाई अभियान से जुड़ते चले गए।

देश को किया संबोधित

देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने काह कि हमने भारत में गंदगी को खत्म करने के लिए 10 साल पहले यह अभियान चलाया था, जिसके साथा लोग इस अभियान से जुड़ते गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आया और सफाई करने वालों को सम्मान मिला।

भारतीयों ने मिशन को अपनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में करोड़ों भारतीयों ने स्वच्छ भारत मिशन को अपनाया है। भारत के कई बड़े नेता, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, भी स्वच्छता के अभियान में अपना योगदान दे चुके हैं। आज से 1 हजार साल बाद भी जब 21वीं सदी के भारत का अध्ययन होगा, तो उसमें स्वच्छ भारत अभियान को जरूर याद किया जाएगा।

करोड़ों के प्रोजेक्टों किए शूरू

देश को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज स्वच्छता मिशन से जुड़े 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। इसके तहत देश के अनेक शहरों में वाटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। नमामि गंगे से जुड़ा काम हो या कचरे से बायोगैस पैदा करने वाले प्लांट, ये स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

गांधी जी का भी किया ज़िक्र

उन्होंने कहा कि मन की बात में मैंने करीब 800 बार स्वच्छता का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि जो आज हो रहा है, वो पहले क्यों नहीं हुआ? महात्मा गांधी ने तो ये रास्ता दिखाया भी था, सुझाया भी था। उन्होंने कहा कि कई लोग गांधी जी के नाम पर वोट तो बटोरते हैं, लेकिन उनके संदेश को भुला दिया। उन लोगों ने गंदगी को ही जिंदगी मान लिया।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...