Himachalस्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कारों से नवाजे

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कारों से नवाजे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने करवाई थी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि  राकेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में रविंद्र वासुदेवा और कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में धीरज शर्मा रहे। जिला संयोजक चंदन सेखडी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरोना काल से पूर्व प्रतिवर्ष विद्यार्थी परिषद छात्रों की प्रतिभा को मंच देने हेतु हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करती थी।

तथा कोरोना के बाद वर्ष 2023 में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के 23534 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था तथा 17524 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर क्रमशः 31000,21000,15000 व 5000 के पाँच सांत्वना पुरस्कार प्रदेश स्तर पर वितरित किये। इसी के साथ ऊना जिला में इस परीक्षा में 1368 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था व 1208 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में ऊना जिला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिला ऊना में GSSS भद्रकाली स्कूल के जतिन वर्तिया प्रथम स्थान पर रहे।

द्वितीय स्थान पर DAV स्कूल ऊना के प्रथित व तृतीय स्थान Girls स्कूल ऊना की प्राची शर्मा ने झटका है | जिला भर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले इन छात्रों को विद्यार्थी परिषद ऊना जिला भी जिला स्तर पर 11000,7100 व 5100 के नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया। इसी के साथ महर्षि विद्या मन्दिर से अन्विता कालिया, स्कॉलर युनिफाइड से स्वाति शर्मा, स्वदेश मेमोरियल स्कूल से रुद्राक्ष, GSS बॉयस स्कूल ऊना से हार्दिक चौहान, GSS स्कूल चौकी मनियार से प्रतिक्षा चौधरी व द मास्टर टूटोरियल डी डी एम से ध्रुव को एक एक हज़ार के पाँच सांत्वना पुरस्कार दिये गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...