SportsT20 Women World Cup: भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने,...

T20 Women World Cup: भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, टीम इंडिया को मिला 106 रनों का लक्ष्य

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दुबई। पाकिस्तान ने रविवार को महिला टी-20 विश्वकप के सातवें मैच में दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रन का योगदान दिया। पूर्व कप्तान ने 34 गेंद की अपनी पारी में एक चौका चौका जड़ा। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 26 गेंद में दो चौके की मदद से 17 जबकि निचले क्रम में सैयदा अरूब शाह ने 17 गेंद में नाबाद 14 रन बनाये। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने तीन और श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट चटकाए। आशा शोभना,​​​​​​ दीप्ति शर्मा, और रेणुका सिंह ने 1-1 विकेट लिया।   रेणुका ने पहले ओवर में ही गुल फिरोजा को खाता खोले बगैर बोल्ड किया। मुनीबा ने हालांकि इस गेंदबाज के दूसरे ओवर में दो चौके के साथ रन गति को तेज किया। दूसरे छोर से सिदरा अमीन (आठ) दीप्ति के खिलाफ स्वीप शॉट पर चौका लगाने के बाद इस तरह के दूसरे प्रयास में बोल्ड हो गयी। पावर प्ले में पाकिस्तान ने दो विकेट पर 29 रन बना लिये थे। अरुंधति की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर आशा ने मुनीबा का बेहद आसान कैच टपका दिया लेकिन इसी ओवर में शेफाली ने ओमाइमा सोहैल (तीन) के कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की। पाकिस्तान के बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस रखा था। मुनीबा श्रेयंका के खिलाफ क्रीज से बाहर निकली लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ और विकेटकीपर ऋचा घोष ने गिल्लियां बिखेरने में देर नहीं लगायी। श्रेयंका का यह ओवर मेडन रहा जिससे 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 41 रन था। निदा ने रेणुका के खिलाफ 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 38 गेंद के सूखे को खत्म किया। पाकिस्तान ने अगले ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अरुंधति ने 13वें ओवर में आलिया रियाज (चार) को पगबाधा कर आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में आशा ने मैच का अपना दूसरा कैच टपकाकर निदा को जीवनदान दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...