Himachalछह बेटियों तथा दो बेटों को मिला टैलेंटेड अवार्ड,कई विभूतियों को मिला...

छह बेटियों तथा दो बेटों को मिला टैलेंटेड अवार्ड,कई विभूतियों को मिला सम्मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

समिति के 15 बर्षो का लेखाजोखा किया प्रस्तुत

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की समाजसेवा समिति द्वारा अपना 15वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि कुटलैहड विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने व वशिष्ठ अतिथि के रूप में मेजर जनरल डॉ सागरिका पटियाल ने शिरकत की। यह कार्यक्रम हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र कंवर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों से भाग ले रहे छात्र छात्राओं द्वारा सबसे पहले स्वागतम् गीत बंदे मातरम,लोक नृत्य सांस्कृतिक धार्मिक व पहाड़ी नाटी व पंजाबी गिद्दा सहित देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

इस मौके पर समाजसेवा समिति के अध्यक्ष दौलत राम शर्मा,मिडिया प्रभारी राज पाल कुटलैहडिया ,ओंकार शर्मा सहित अन्य कमेटी सदस्य भी मौजूद  रहे। इस मौके पर कुटलैहड गौरवान्वित सम्मान स्वर्गीय लेफ्टीनेंट जनरल सरवन कुमार पटियाल,वीरता सम्मान प्रोमिला देवी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि जीवन मे समाजसेवा करना जीवन का एक हिस्सा है और बंगाणा की समाज सेवा समिति बीते 15 बर्षों से जनता की सेवा कर रही है जो सराहनीय कदम है। भुट्टो ने कहा कि बंगाणा की समाजसेवा समिति को जहां भी हमारी जरूरत होगी हम तन मन धन से समिति के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य की समाज सेवा समितियों को जो कोविड के समय जनता की सेवा के लिए तत्पर रहकर जनता को आर्थिक व अन्य सहायताए प्रदान की है उन्हें सम्मानित करने पर भी सरकार विचार कर रही है। 

इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने मुख्यतिथि विधायक भुट्टो को सम्मानित किया और 15 बर्ष के कार्यकाल में की गई विभिन्न प्रकार की कार्यशैली के बारे में विस्तार से भी बताया। बहीं पर वशिष्ठ अतिथि मेजर जनरल डॉ सागरिका पटियाल ने समाजसेवा समिति द्वारा आयोजित करवाए जा रहे कार्यक्रम तथा इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति सांस्कृतिक धार्मिक व पहाड़ी नाटी तथा पंजाबी गिद्दा सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी होनहार छात्र छात्राओं को बधाई दी।तथा आगे भी इसी तरह से बढिया प्रर्दशन करके माता पिता गुरूजनों क्षेत्र जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।ओर कहा कि हिमाचल प्रदेश एक देव भूमि हैं यहां होनहार छात्र छात्राओं की कमी नहीं है परन्तु उन्हें ओर मार्गदर्शन मिलता रहना चाहिए।

जीवन मे हर व्यक्ति समाजसेवा में निभाए अहम भूमिका: जतिन्द्र कंवर

हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन मे समाज सेवा में अहम भूमिका निभाए क्योंकि वर्तमान समय मे जिस प्रकार समाज सेवा समिति कार्य कर रही है और सैकड़ों सदस्य समिति के साथ जुड़े है। समिति के कार्यो से प्रभावित होकर जनता खुद समिति के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित होती है। जितेंद्र कंवर ने हिमोत्कर्ष संस्था पर भी प्रकाश डालते हुए संस्था के बारे में विस्तार से बताया। कि हिमोत्कर्ष संस्था किस प्रकार निर्धन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों छात्रों और अन्य जो समाज के लिए कुछ अलग करते है। उन्हें किस प्रकार प्रोत्साहित पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। 

इन होनहार छात्र छात्राओं को मिला टैलेंट अवार्ड

तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा,मरोट की श्रुति,बंगाणा की गोरी शर्मा,बंगाणा की डा आरूशी,बंगाणा की डा शौलजा पठानिया, धुंधला के साहिल,तनोह के विपन शर्मा, मलांगड़ की रिया शर्मा। खेलों में आयूश शर्मा,संदीप कुमार,रिश्त ठाकुर,सपैसिकल में आंकुश शर्मा,इशा मोदगिल,कनिका शर्मा,वांशिका धीमान,आरव,अरमान शर्मा,सेवानिवृत्त समान में सोमा देवी, डॉ बालकृष्ण, शैलजा देवी,ओंकार नाथ, सुरजीत सिंह गोट टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं वरिष्ठता सम्मान बृज लाल,वरफी देवी,वखशी राम,शिव कुमार,रोशन लाल सहित शिक्षा क्षेत्र में बढ़िया प्रर्दशन करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों ने अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...