Himachal"एक पौधा मां के नाम" अभियान के तहत कुटलैहड़ विधानसभा में 5000...

“एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत कुटलैहड़ विधानसभा में 5000 से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य : वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

15 अगस्त तक कुटलैहड़ के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे पौधरोपण

ऊना: सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा ने 15 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को कुटलैहड़ विधानसभा के थानाकलां बूथ 1,2 व घुघन ककराणा बूथ पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर स्थानीय लोगों को साथ लेकर इस नेक कार्य को कर रहे हैं। कंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को अभियान का रूप देकर धरती माँ के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समस्त कार्यकर्ता एवं जनता बढ़ चढ़ कर इस अभियान में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुचित दोहन के कारण आज हमें विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है और अब समय आ गया है कि हम सचेत होकर पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करें।

इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने आने वाली पीढ़ियों के लिए वातावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि राणा, मण्डल उपाध्यक्ष रामसिंह, जगदीश चन्द, जोगिंदर राणा, बूथ अध्यक्ष कमल सिंह, थानाकलां पंचायत प्रधान सरोज कुमारी, ओंकार सिंह, विक्रम सिंह, जोगिंदर सिंह, मनोहर लाल, राज कुमार राजू, जतिन्द्र सिंह, रजत ठाकुर , अजय सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे और लगभग 50 पौधे रोपित किये गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...