Sportsटीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वरुण आरोन ने 2008 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने 65 मैचों में 168 विकेट हासिल किए थे। रणजी ट्रॉफी 2024 में वरुण आरोन झारखंड की तरफ से खेलते हैं और राजस्थान के खिलाफ उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मैच होगा। जिसके बाद वह इस टूर्मामेंट को अलविदा कह देंगे। बता दें कि वरुण आरोन को उसकी स्पीड के लिए जाना जाता है। 150 की गति से उसकी घातक गेंदबाजी से बड़े से बड़ा बल्लेबाज खौफ खाया करता है। वरुण आरोन ने भारत के लिए 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था।

वरुण आरोन को उनकी गति के लिए जाना जाता था। जब उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था उस समय वह 150 की गति से गेंदबाजी किया करते थे। हालांकि उन्हें भारत की तरफ से ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। मगर जब भी वह गेंदबाजी करने आया करते थे। तब उनसे हर बल्लेबाज खौफ खाया करता था। भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे खेलने वाले वरुण आरोन को इंजरी की समस्या से जूझना पड़ा था। जिसकी वजह से वह भारत के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास को लेकर वरुण आरोन ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट को लेकर मेरी बॉडी मेरा साथ नहीं दे रही है। जिसकी वजह से मैं इस फॉर्मेट को अलविदा कह रहा हूं।

वरुण आरोन ने टेस्ट डेब्यू पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। जिसके बाद से उन्होंने भारत के लिए 9 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने 18 विकेट हासिल किए थे। वहीं वरुण को भारत के लिए 9 वनडे खेलने का मौका भी मिला। जिसमें वह 11 विकेट हासिल कर पाए थे। वरुण ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वहीं 2014 में वरुण आरोन ने आखिरी वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जिसके बाद से वह कभी भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए। वरुण आरोन ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए आखिरी मैच खेला था। जिसमें वह सिर्फ 1 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। वहीं वरुण आरोन ने आईपीएल में 52 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 44 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि वरुण आरोन आईपीएल में छह टीमों की तरफ से खेल चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...