Breaking NewsTech News: Netflix की बढ़ी मुशकिलें, लगे गंभीर आरोप

Tech News: Netflix की बढ़ी मुशकिलें, लगे गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः मशहूर ओ.टी.टी. कंपनी नैटफ्लिक्स की पेरशानियां भारत में बढ़ती नज़र आ रही हैं। भारत में बीजा नियमों के उल्लंघन और नस्लीय भेदभावों के आरोपों के बाद यह गृह मंत्रालय के राडार पर आ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के तहत आने वाले विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने कंपनी को नोटिस भेजकर आरोपों पर जवाब मांगा है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों से इंकार किया है और कहा कि वह नियमों के तहत ही भारत में अपना बिजनेस कर रही है। बहरहाल गृह मंत्रालय इन आरोपों की जांच में जुटा है।

आपको बता दें की नेटफ्लिक्स के पूर्व बिजनैस डायरेक्टर ने भी कपंन पर नस्लीय भेद के आरोप लगाए थे। वहीं कंपनी छोड़ चुकी बिजनैस डायरेक्टर नंदिनी मेहता ने इस जांच का स्वागत किया है। नंदिनी मेहता ने कहा कि यह नैटफ्लिक्स के खिलाफ गलत तरीके से सेवा समाप्ति और नस्लीय लैंगिक भेदभाव के लिए अमरीका में मुकद्दमा कर रही हैं। भारतीय जांच का स्वागत करते हुए मेहता ने कहा कि वे उम्मीद करती हैं कि अधिकारी अपने निष्कर्षों को सार्वजनिक करेंगे।

दूसरी ओर नैटफ्लिक्स कंपनी ने इन आरोपों से इंकार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसे भारत सरकार की इस जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने नंदिनी मेहता के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि मेहता को निजी खचों के लिए अपने कॉर्पोरेट फ्रैडिट कार्ड का बार बार इस्तेमाल करने की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंन अप्रैल 2018 से अप्रैल 2020 तक कंपनी के लॉस एंजल्स और मुंबई ऑफिस में काम किया था।

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एफ. आर. आर. ओ. के अधिकारी दीपक यादव ने नैटफ्लिक्स कंपनी को 20 जुलाई को ईमेल भेजा था। इस ईमेल में उन्होंने नेटफ्लिक्स की वीजा और कर नियमों के उल्लंघन से उपजी चिंताओं के संबंध में लिखा था। अपने ईमेल एफ. आर. आर.ओ. के अधिकारी ने लिखा कि हमें भारत में कारोबार कर रही नैटफ्लिक्स कंपनी की ओर से वीजा नियमों के उल्लंघन, अवैध ढांचे, टैक्स चोरी, नस्लीय भेदभाव समेत कई क्षेत्रों में गड़बड़ी की जानकारी मिली है, लिहाजा कंपनी इन आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण जारी करे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...