Breaking News40 लाख की नगदी और 1.90 करोड़ के कीमती सामान सहित तहसीलदार...

40 लाख की नगदी और 1.90 करोड़ के कीमती सामान सहित तहसीलदार गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु: कर्नाटक लोकायुक्‍त कार्यालय के अधिकारियों ने तहसीलदार अजित राय के घर और बेंगलुरु तथा दक्षिण कन्‍नड़ जिलों में उसकी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में 40 लाख रुपये नकद और 1.90 करोड़ रुपये के कीमती सामान मिले हैं। अधिकारियों ने बेंगलुरु और उसके आसपास 100 एकड़ जमीन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि ये संपत्तियां आरोपी अधिकारियों के दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम से खरीदी गई थीं।

लोकायुक्त को अजित राय के पास चार फॉर्च्यूनर गाड़ियां, चार थार जीप और एक लैंड क्रूजर होने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों को लैंड क्रूजर का 2.5 करोड़ रुपये का खरीद बिल मिला। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी इस लक्जरी वाहन के बारे में जानकारी नहीं दे रहा था जिसके बाद वाहन को जब्त करने के लिए विवरण एकत्र किया गया था। अधिकारियों को यह भी जानकारी मिली कि अधिकारी रोल्स रॉयस वाहन का भी उपयोग कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि उसने बेंगलुरु के करीब स्थित डोड्डाबल्लापुर शहर में 95 एकड़ जमीन खरीदी थी। उसने बेंगलुरु अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में अपने भाई के नाम पर 35 से 40 एकड़ खेत खरीदे थे। लोकायुक्त अधिकारियों को आरोपी अधिकारी के बारे में जानकारी मिली कि उसने बेंगलुरु के पास एडुथोर में एक आलीशान घर बनाया है और बेंगलुरु में उसके पास 10 से 15 फ्लैट हैं।

छापेमारी करने वाले अधिकारियों ने 1.45 लाख रुपये मूल्य की 16.2 लीटर विदेशी ब्रांड शराब की बोतलें भी जब्त कीं। उसके आवासों पर लगभग 30 घंटे तक छापेमारी की गई और आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस उसे 24 घंटे में अदालत में पेश करेगी। सूत्रों ने बताया कि अजित राय बेंगलुरु और उसके आसपास बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ जमीन की खरीद में दलाली करने में शामिल था। उसने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे। उस पर आरोप था कि उसने अमीरों की अवैध संपत्तियों को कार्रवाई से बचाया था। उसे हाल ही में बिना कोई पोस्टिंग दिखाए तहसीलदार पद से के.आर. पुरम् से स्थानांतरित किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...