Spiritualयूजर्स को तगड़ा झटका देंगी टेलीकॉम कंपनियां

यूजर्स को तगड़ा झटका देंगी टेलीकॉम कंपनियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

25 फीसदी महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान

नई दिल्लीः करोड़ों मोबाइल यूजर्स को लोकसभा चुनाव के बाद टेलीकॉम कंपनियां बड़ा झटका दे सकती हैं। जी हां, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल टैरिफ में टेलीकॉम कंपनियां बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि ये इजाफा 25 फीसदी तक होने की उम्मीद है। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनियां एवरेज रेवेन्यू पर यूजर में इजाफा कर सकती हैं। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट में भी इसके संकेत मिलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों ने 5G में भारी इन्वेस्टमेंट किया है। टेलीकॉम कंपनियां ऐसे में प्रॉफिटेबिलिटी की तरफ देख रही हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टैरिफ में लगभग 25 परसेंट की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी कहा जा रहा है कि ये वृद्धि अर्बन और रूरल दोनों एरिया में देखने को मिलने वाली है। प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान इस बढ़ोतरी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट प्लान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ये बढ़ोतरी पर यूजर रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए की जा रही है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में अभी टेलीकॉम कंपनियों का पर यूजर एवरेज रेवेन्यू बहुत कम है। आसान शब्दों में कहें तो कंपनियां जितना यूजर पर खर्च कर रही हैं उसके मुकाबले उतनी कमाई नहीं कर पा रही हैं। यही वजह है कि टेलीकॉम कंपनियां अब टैरिफ बढ़ाने का प्लान कर रही हैं।

बहुत से लोगों के मन में अब ये सवाल बना हुआ है कि आखिर इस बढ़ोतरी के बाद उनका प्लान कितना महंगा हो जाएगा। अगर रिपोर्ट के हिसाब से देखें तो 25 फीसदी का इजाफा होने से 200 रुपए ​का प्लान 50 रुपए महंगा हो जाएगा। वहीं, अगर आप अभी कोई ऐसा रिचार्ज करवा रहे हैं जिसकी कीमत 500 रुपये है तो 25 फीसदी के हिसाब से ये प्लान लगभग 125 रुपये महंगा हो जाएगा। जबकि 1000 रुपये वाले प्लान के लिए आपको 1250 रुपए तक खर्च करने होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...