झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला टेंपो ड्राइवर का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

समस्तीपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में टोंपो ड्राइवर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गांव के ननकी दास के बेटे अनिल दास (45) के रूप में की गई है। परिवार वालों ने इसे हत्या का मामला बताया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार सुबह सदर अस्पताल भेजा।

मृतक के भाई कारी दास ने बताया कि उनके बड़े भाई को गांव के ही कुछ लोग बुलाकर ले गए थे। रात 1 बजे तक वह वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने तलाश की तो वह गांव के ही चौर में पहुंचे, तो देखा कि बोरिंग ढकने को लेकर बनाए गए छोटी सी झोपड़ी में गमछा के सहारे उनका शव लटक रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसने बताया कि उनका भाई टेंपो चलाता था। साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कर शव‌ को यहां पर गमछा के सहारे बांध दिया गया है। विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि मामला हत्या का है, हालांकि अभी परिवार के लोगों ने लिखित तौर पर आवेदन नहीं दिया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है इलाके में अवैध संबंध की भी चर्चा है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...