Breaking Newsभीषण सड़क हादसाः अल्टो कार पर टैंकर पलटने से 8 की मौत

भीषण सड़क हादसाः अल्टो कार पर टैंकर पलटने से 8 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः राजस्थान के जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में हसीना (35) पत्नी हनीफ, इसराइल (20) पुत्र हनीफ, आरती सालासर जाना (20) पत्नी इसराइल, मुराद (12), रोहिना (8) पुत्री हनीफ, शकील (23) पुत्र तौफीक और सोनू (14) पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। कार सवार लोग अजमेर दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे। जयपुर-अजमेर हाईवे पर टायर फटने से एक टैंकर अल्टो कार पर पलटा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। 

हादसा दूदू के के रामनगर इलाके में हुआ। एएसआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक कार सभी मृतक फागी के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइड तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया। इसमें सात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान टैंकर ने एक मोटर साइकिल सवार युवक को भी चपेट में ले लिया था।

सामने आया कि इसमें सीमेंट भरा हुआ था। हादसा होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार को हनीफ का दामाद शकील (30) पुत्र तौकीफ चला रहा था। जिसे जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सभी शवों को दूदू के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम के सलाहकार विधायक बाबूलाल नागर दूदू मॉर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा काफी दर्दनाक है और मरने वाले लोग गरीब परिवार से हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हादसा ट्रेलर का टायर फटने से होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर अल्टो कार पर गिर गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा जा रहा है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...