Internationalफौज पर हुआ आतंकवादी हमला, 12 सैनिक शहीद

फौज पर हुआ आतंकवादी हमला, 12 सैनिक शहीद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। दक्षिणी वजीरिस्तान के बादर घाटी के अपर जिले में एक सैन्य काफिले पर भयानक हमला किया गया है, जिसमें 12 सैनिकों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि घायल सैनिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय सुरक्षा बलों ने बताया है कि हमला बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से किया गया और ये हमला इतनी तेजी से किया गया था कि सैनिक तत्काल प्रतिक्रिया भी नहीं दे पाए।

पाकिस्तानी तालिबान (TTP) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने हमले के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों से हथियार भी छीन लिए हैं। यह हमला क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा की चिंता को और बढ़ा रहा है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर काबू पाने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से क्षेत्र में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने की अपील की है।

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल के महीनों में हुए सबसे भीषण हमलों में से एक है, जहां टीटीपी का पहले काफी बड़े इलाकों पर नियंत्रण था, लेकिन 2014 के एक सैन्य अभियान के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा। 2021 में काबुल में अफगान तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से, अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। अलग-अलग संगठन होने के बावजूद, टीटीपी अफगान तालिबान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखता है। पाकिस्तान का दावा है कि अफगानिस्तान उन आतंकवादियों को हटाने में नाकाम रहा है जो अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने के लिए करते हैं, जबकि काबुल के अधिकारी इन दावों को खारिज करते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...