मेन बाजार में Gun Point पर व्यापारी से 80 लाख की नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें CCTV

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। चांदनी चौक इलाके में एक कारोबारी के कर्मचारी से पिस्टल के बल पर 80 लाख रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गया। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आर के गुजराती आंगडिया के कर्मचारी का पीछा करते हुए एक बदमाश चला आ रहा है। संकरी लगी में बदमाश पीछा करते हुए करीब आता है और अचानक से पिस्टल को सटा देता है। घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश ने कैसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

लूट से पहले बदमाश ने 4 राउंड फायरिंग की। वीडियो में कर्मचारी रुपये वाला काला बैग पीठ पर टांगे हुए आता दिख रहा है। कर्मचारी के ठीक पीछे नीली नीली शर्ट और जींस पहने हुए बदमाश भी चलता हुआ आ रहा है। अचानक टोपी पहने हुए बदमाश कदम की रफ्तार तेज करते हुए तेजी से कुछ सेकंड में ही कर्मचारी के आगे आ जाता है। इसके बाद वह पिस्तौल निकालकर कर्मचारी को दिखा रहा है। वह पिस्तौल को कर्मचारी की छाती पर लगा देता है। वहीं, कर्मचारी की तरफ से इसका प्रतिरोध होता दिख रहा है। दोनों के बीच छीनाझपटी दिख रही है।

इसके बाद वह कर्मचारी के कंधे से रुपये से भरा बैग उतार लेता है। इस बीच वह बार-बार पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता दिख रहा है।बैग छीनने के बाद जैसे ही कर्मचारी उससे बैग वापस लेने की कोशिश करता है तो बदमाश फायरिंग कर देता है। इस दौरान कर्मचारी बदमाश के सामने हाथ जोड़ते हुए बैग लौटाने की मिन्नत करता दिख रहा है। हालांकि, बदमाश उससे कुछ कहता हुए बैग लेकर जिस तरफ से आया था उसी तरफ फरार हो जाता है। लूट की इस पूरी घटना को महज 48 सेंकड में ही बदमाश अंजाम दे देता है। इस दौरान कोई भी बीच बचाव करने नहीं आता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...