Breaking Newsपुलिसकर्मियों को बाइक के पीछे बैठाकर हथकड़ी सहित आरोपी पहुंचा कोर्ट, VIDEO...

पुलिसकर्मियों को बाइक के पीछे बैठाकर हथकड़ी सहित आरोपी पहुंचा कोर्ट, VIDEO वायरल होने पर हुई कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शामली पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। वीडियो में एक हथकड़ी लगाए हुए एक आरोपी पुलिसकर्मियों को पीछे बैठाकर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। जब यह मामला उच्च अधिकारियों तक पंहुचा तो आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए डैमेज कण्ट्रोल की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है। जब दो पुलिसकर्मी एक आरोपी को कोर्ट पेश करने के लिए लेकर जा रहे थे। शामली से कैराना कोर्ट की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है। ऐसे में आरोपी और पुलिसकर्मी दोनों ही थक गए। इसके बाद कैराना रोड पर पहले पुलिसकर्मियों ने आरोपी को आराम करने के लिए एक बाग में पेड़ की छाया मुहेया कराई और बातचीत की। इसके बाद दरियादिली दिखाते हुए आरोपी को ही मोटरसाइकिल थमा दी और खुद उसके पीछे बैठ गए।

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की घोर लापरवाही नजर आ रही है। हथकड़ी लगाए हुए आरोपी को बाइक देकर खुद पीछे बैठने का वीडियो जब सामने आया तो उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद शामली पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मामले का संज्ञान लिया और सीओ को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी। चंद घंटों में ही पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद सीओ ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...