Baddiहमलावारों ने बुजुर्ग पर हथौड़े से किया हमला

हमलावारों ने बुजुर्ग पर हथौड़े से किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव शेरीया के नजदीक में कुछ लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हथौड़े से हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का कुछ लोगों से पैसों का लेन देन था। इस दौरान आरोपियों ने उसे पेमेंट वापस देने के बहाने बुलाया और उसके सिर पर हथौड़े मारे। पीड़ित व्यक्ति की कर्मजीत सिंह के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कर्मजीत का आरोप है कि उसने मोहन सिंह से 7 लाख रुपए लेने थे।

उक्त आरोपी ने उसे फोन करके पैसे देने के लिए बुलाया था। कर्मजीत मुताबिक वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव भमां के अड्‌डे नजदीक पहुंचा। जहां आरोपी मोहन सिंह अपने एक अज्ञात साथी के साथ मौजूद था। उस व्यक्ति ने अपना मुंह छिपाया हुआ था। मोहन सिंह कर्मजीत की स्कूटी पर उसके पीछे बैठ गया। कर्मजीत मुताबिक जब वह कुछ दूरी पर गांव शेरीया के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात व्यक्ति ने अपना बाइक उसकी स्कूटी के आगे लगा उसे रोक लिया।

अज्ञात व्यक्ति ने हथौड़े के साथ उसके सिर पर वार कर दिया। इस दौरान स्कूटी के पीछे बैठे मोहन सिंह ने भी उस अज्ञात व्यक्ति से हथौड़ा लेकर 2 से 3 वार सिर पर किए। दोनों आरोपियों ने कर्मचारी को मरा समझा और उसकी जेब से मोबाइल और पर्स से 20 हजार रुपए लूट लिए। कर्मजीत की हालत गंभीर देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचित किया। लोगों ने एंबुलेंस बुला उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसी हालत गंभीर है। थाना कुमकलां की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...