Unaहमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक ही परिवार के 10 लोगों की...

हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीटरमैरिट्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्सबर्ग शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने एक ही परिवार के दस लोगों को निशाना बनाया है। मृतकों में सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस गोलीबारी की घटना को अज्ञात हमलवारों ने अंजाम दिया है, जिनकी पड़ताल जारी है।

इस भीषण गोलीबारी को लेकर दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमने पाया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पीटरमैरिट्जबर्ग होमस्टेड पर धावा बोल दिया। उन्होंने पीड़ित  परिवार पर घात लगाकर हमला किया है। इस गोलीबारी में सात महिलाएं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है। पीड़ित परिवार को बड़ी ही बेहरमी से निशाना बनाया गया है।

हमलावर बेहद ही क्रूर रहे होंगे। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। हम पड़ताल कर रहे हैं  कि कई इस परिवार की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं थी। घटनास्थल पर देखने के बाद एक बात स्पष्ट है कि घटना को अंजाम पेशेवर अपराधियों ने दिया है। पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा कि इस हमले के आसपास की जगह पर उस समय हुई गतिविधियों की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...