खून से लथपथ मिला बच्चा, लाश देख मां बेसुध होकर गिरी

टोंकः 13 साल के बच्चे की खून से लथपथ लाश देख मां बेसुध हो कर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के सिर में काफी चोट लगी हुई थी। मामला निवाई थाना इलाके का है। जानकारी अनुसार दोपहर को मां-बहनें घर लौटकर आईं तो दरवाजे से खून बहता देखा। मां ने ताला खोला तो सामने इकलौते बेटे की लाश पड़ थी।

थाना अधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे कच्ची बस्ती नाला रोड में पंकज (13) पुत्र कमलेश रेगर का शव घर में लहूलुहान हालत में शव मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ में सामने आया कि पंकज के पिता कमलेश रेगर और मां रामा बाई काम से बाहर गए थे, जबकि 2 छोटी बहनें स्कूल गई हुई थी। दोपहर को मां-बहनें घर लौटकर आई तो दरवाजे से खून बह रहा था। रामा बाई ने दरवाजा खोला तो पंकज लहूलुहान हालत में पड़ा था। पड़ोसियों ने बताया कि पंकज परिवार का इकलौता बेटा था। पंकज के दोस्त ने बताया कि सुबह पंकज ने स्कूल जाने के लिए कहा था, लेकिन वह स्कूल नहीं आया था। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...