Himachalपिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी...

पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के तीन जिलों की सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक यह मेला आज भी प्राचीन रंग में रंगा हुआ नजर आता है तथा लोगों की आस्था में वह जोश आज भी यथावथ बना हुआ है। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के अतिरिक्त प्रदेश व प्रदेश के बाहर से हजारों श्रद्धालु भगवान नरसिंह के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान जहां स्थानीय लोग अपनी नई फसल को भगवान नरसिंह के चरणों में चढ़ाते हैं, तो वहीं भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त कर धन्य होते हैं। मेले के दौरान सदियों से बजती आ रही टमक की धमक आज भी पिपलू मेला में वैसे ही है, जैसे सैंकडों वर्ष पूर्व रही है। लोग आज भी टमक की मधुर धुन में रंगे हुए नजर आते हैं।

मेले के दौरान इलाके के विभिन्न स्थानों से आई अलग-अलग टोलियां वाद्ययंत्रों के साथ पीपल के पेड़ की परिक्रमा करती हैं। कई टोलियां मौजूद दौर में भी इस पुरातन परंपरा को संजो कर रख रही हैं। कोलका की टोली में शामिल राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर मेहर चंद, ठाकुर जोगराज, सूंका राम तथा कुलवंत सिंह आदि ने कहा कि उनके पूर्वज इसी प्रकार से पिपलू में आते थे तथा वह इस पंरपरा को आज भी निभा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को पुरानी पंरपराओं के बारे में पता चल सके।

वहीं पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन गायन और नृत्य करते हुए बलासा राम के नेतृत्व में गांव छपरोह तथा भगवान दास के नेतृत्व में गांव हरोट की मंडलियों ने भजन गायन के साथ साथ डांस करते हुए आमजन को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इन धार्मिक मंडलियों के मुखियाओं ने बताया कि वह पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी धार्मिक परंपरा को निभा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिपलू मेले में आने वाली धार्मिक मंडलियां कई दशकों से दूर दराज क्षेत्रों से पैदल चलकर आती हैं तथा अतीत की मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार नरसिंह मंदिर में आकर श्रद्धा से नतमस्तक होती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...