देश की सबसे बड़ी एयरलाइन Indigo ने दिया ग्राहकों को झटका

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी की ओर से पसंदीदा सीट के चयन के चार्ज को बढ़ा दिया है। सीट चयन चार्ज को बढ़ाने का फैसला ऐसे समय पर आया है। जब कुछ दिनों पहले ही एयरलाइन द्वारा फ्यूल चार्ज को वापस लेने का फैसला किया है। एक मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि एयरलाइन की ओर से अपनी इच्छानुसार सीट चुनने के लिए 2000 रुपये तक लिए जा रहे हैं। ये चार्ज ज्यादा लेगरूम के साथ आने वाली एक्सएल सीट के लिए लिया जा रहा है। हालांकि, सभी एक्सएल सीटों के लिए ये चार्ज नहीं है। 

150 से लेकर 2000 रुपये तक चार्ज

एयरलाइन की ओर से 150 रुपये से लेकर 2000 तक चार्ज लिया जा रहा है। कुछ एक्सएल सीटों को एयरलाइन द्वारा 1400 रुपये से लेकप 2000 रुपये तक चार्ज वसूला जा रहा है। एयरलाइन की ओर से मिडिल सीटों के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। एटीआर 72-600 द्वारा संचालित उड़ानों की सीट चयन के मामले में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिनमें से 40 से अधिक एयरलाइन के पास हैं।

इन सीटों के लिए चार्ज घटाया

एयरबस फ्लीट के 2 और 3 पंक्ति के लिए एयरलाइन द्वारा चार्ज घटाकर 450 से 400 रुपये कर दिया गया है। A320 जो इंडिगो के बेड़े का अधिकांश हिस्सा है, पंक्ति 11 और 14 से 20 तक के लिए शुल्क ₹ 250 से बढ़ गया है। गलियारे या खिड़की वाली सीट के लिए 400 रुपये हो गया है। 

अन्य एयरलाइनों के सीट चार्ज 

इंडिगो के अलावा देश की अन्य जैसे अकासा और एयर इंडिया भी सीटों के लिए चार्ज करती है। अकासा में सीट चार्ज 150 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से भी ऐसे ही चार्ज लिए जा रहे हैं। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...