Himachalमोदी के नेतृत्व व नीतियों के कारण देश जल्द ही कांग्रेस मुक्त...

मोदी के नेतृत्व व नीतियों के कारण देश जल्द ही कांग्रेस मुक्त होगा: सिकन्दर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस ने अनुसूचित समाज को मात्र वोट बैंक माना

ऊना/सुशील पंडित। अपने ज़िला प्रवास की कड़ी में आज ऊना पहुंचे नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व व नीतियों के कारण भारत जल्द ही कांग्रेसमुक्त होगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में वर्ष 2022 में हिमाचल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर मिशन रिपीट कर कांग्रेस मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।सिकन्दर ने कहा कि जहां कांग्रेस में परिवार के कारण नेता बनते हैं वहीं भाजपा में कार्यकर्त्ता मेहनत के दम पर नेता बनता है।उसी का उदाहरण आज देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर है और मेरे जैसे वंचित व गरीब परिवार के लड़के को राज्यसभा में मनोनीत कर अनुसूचित समाज का मान बढ़ाया है उसके लिए उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को साक्षी मानकर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। 

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस ने समाज मे विघटनकारी नीतियों को बढ़ाकर शोषित, वंचित, पिछड़े समाज को पंक्ति में हमेशा अंतिम स्थान पर रखा लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने समाज मे सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलकर सभी वर्गों को अग्रणी श्रेणी में ला खड़ा किया है।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव किया है उससे भी बढ़कर इसी कांग्रेस ने मुझे नौकरी के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए लम्बी वकीलों की फ़ौज चार साल खड़ी रखी।जिसका माकूल जवाब प्रदेश के न्यायालय के निर्णय मेरे पक्ष में आने से स्पष्ट होगया कि हमें अपनी मेहनत और कर्मठता से अपने समाज की आवाज को दृढ़तापूर्वक उठाना होगा।

सिकन्दर ने कहा कि वह भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए ऐसे धर्म को मानते हैं जो त्याग, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा और ज्ञान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि वो सहर्ष स्वीकार करते हैं कि भाजपा राष्ट्र के सर्वागीण विकास, आपसी भाईचारे और जातियों में समानता के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दृढ़संकल्प के साथ गत आठ वर्षों से जुटी हुई है।उन्होंने कहा यह मोदी ही हैं जिन्होंने विदेश में भी अनुसूचित समाज के बच्चों के रहने के लिए होस्टल निर्माण पर बल दिया है। उन्होंने कहा मोदी ने परिवार की चिंता छोड़ पूरे देश को ही अपना परिवार माना है।जिस कारण आज विदेश में भारत का मान अन्य देशों की तुलना में ओर बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि आज चाहे हिमाचल में जयराम सरकार हो या केंद्र में मोदी सरकार दोनो ही सरकारों की योजनाएं गरीब, पिछड़े, शोषित समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से सम्बल बनाने के लिए बनाई गई है उन्होंने बताया कि एभी तक लगभग दो दर्जन ऐसी योजनाओं को लागू किया गया है।
सिकंदर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनैतिक दल है जो सरकार व संगठन में हमारे समाज को उचित अधिमान देता है साथ ही भाजपा ने अनुसूचित जाति समाज को वोट बैंक न मानकर एक समान आगे बढ़ने के अवसरों का भी सृजन किया। 

उन्होंने बल देकर उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अनुसूचित समाज के लोगों को भाजपा की रीति,नीति से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना समग्र योगदान करें।कार्यक्रम के पश्चात ज़िला अनुसूचित जाति मोर्चा व जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को भी सम्बोधित किया।बैठक पश्चात कार्यकर्त्ता मिलन कार्यक्रम के तहत प्रो सिकन्दर कुमार ने गांव कांगड़ में कार्यकर्त्ता के घर जाकर भोजन किया व कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर विधायक बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर,प्रोफेसर राम कुमार , बलबीर बग्गा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा, मनोहर लाल,राजकुमार पठानिया, शाम मिन्हास,सुरम सिंह, कमलसैनी, राहुल शर्मा, प्रोमिला, मीनाक्षी ठाकुर, पुष्पा चौधरी, पवन कपिला, नीलम कुमारी, कृष्णपाल शर्मा,हरपाल गोगी अशोक धीमान ओंकार कसाना, लखबीर लक्कीइत्यादि उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...