Breaking Newsपंप पर डीजल भरवाकर चालक ने भगाई गाड़ी, कर्मचारी की हुई मौ'त

पंप पर डीजल भरवाकर चालक ने भगाई गाड़ी, कर्मचारी की हुई मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पाली :  पेट्रोल पंप पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। ड्राइवर ने 3 हजार रुपए का डीजल भरवाया और बिना पैसे दिए गाड़ी दौड़ा दी। पेट्रोलपंप-कर्मी कार रोकने विंडो से लटक गया। ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाई तो कर्मचारी सिर के बल गिरा। घटना में उसकी मौत हो गई। मामला पाली जिले के सदर थाना इलाके के पुनायता बाइपास स्थित पेट्रोलपंप का है। वारदात शनिवार रात 12 बजे हुई। सदर थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि देर रात थाना इलाके के पुनायता बाइपास स्थित पेट्रोल पंप पर बिना नम्बर की सफेद स्कॉर्पियो आई। कार बिना नंबर की थी।

पेट्रोल पंप पर उस वक्त कर्मचारी विशाल (21) पुत्र कानाराम था। 3 हजार रुपए का डीजल भरवाने के बाद ड्राइवर ने बिना पैसे दिए कार दौड़ा दी। यह देख कर्मचारी विशाल कार के पीछे दौड़ा और खिड़की पर लटक गया। ड्राइवर ने स्पीड तेज कर दी। झटके से विशाल कार से सिर के बल गिरा। गम्भीर चोट लगने पर उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। विशाल भाटो की ढाणी (जवड़िया, पाली) का रहने वाला था।

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक की मौत की घटना सामने आते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और परिचित, पेट्रोल पम्प कर्मी रविवार सुबह पेट्रोल पम्प पर जुट गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों को रोकने का मृतक ने प्रयास किया तो उन्होंने तेज गति से गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसके हाथ छुड़ा दिए। इससे विशाल चलती स्कॉर्पियो से गिरा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...