दवा निर्माता उद्योग संघ ने मंडी जिला के पीड़ितों को भेजी उपयोगी घरेलू सामग्री

आपदा में मानवता की सेवा ही हमारा परम धर्म-डा राजेश गुप्ता एचडीएमए हर समय पीड़ितों के साथ खड़ा-संजय बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दवा उद्योग उत्पादन संगठन हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा के लिए आगे आई है। पीडीतों के जख्मों के पर मरहम लगाने के लिए दवा निर्माता उद्योग संगठन ने अन्य चीजों से हटकर इस बार प्रभावितों के लिए यूटिलिटी किट भेजी है। हर किट में घरेलू व रसोई उपयोग में होने वाली 52 चीजें शामिल की गई है। प्रदेशाध्यक्ष डा राजेश कुमार गुप्ता, महासचिव मुनीष ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि हमारे सदस्य राहुल बंसल व कार्यालय प्रभारी गुरमिंद्र सिंह ने दिनरात की मेहनत ने यह किटें तैयार की है। इस कार्य के लिए मंडी जिलाधीश ने सहयोग मांगा था और इसमें राज्य ड्रग कंट्रोलर का भी विशेष सहयोग रहा। राजेश गुप्ता ने कहा कि अभी हमने दो दर्जन किटें भेजी हैं लेकिन भविष्य में भी जिस भी वस्तु या दवा की जरुरत होगी उसमें सहयोग देने के लिए एचडीएमए हर दम तैयार है। पीडीतों से हमारी पूरी संवेदना है और हम आशा करते हैं कि वो जल्द से जल्द सामान्य जनजीवन में वापिस लौटें। यह किटें हमने विशेष तौर पर उन लोगों के लिए तैयार की है जो औद्योगिक वर्कर बददी में काम करते हैं और हमारे कारखानों मे काम करते हैं। इसमें एचडीएमए के हर सदस्य ने अपना योगदान दिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...